31 साल की एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ कुछ बंदूकधारियों ने लूटपाट की। निकिता से बंदूक की नोंक पर करीब 7 लाख रुपए लूटे गए। बता दें कि वे दिल्ली शूटिंग के सिलसिले में पहुंची थी। यहां वे शास्त्री नगर में अपनी मौसी के घर रह रही थी, जहां उनके साथ ये हादसा हुआ।

मुंबई. 31 साल की एक्ट्रेस निकिता रावल (Nikita Rawal) के साथ कुछ बंदूकधारियों ने लूटपाट की। निकिता से बंदूक की नोंक पर करीब 7 लाख रुपए लूटे गए। लुटेरों ने काम को अंजाम देते वक्त चेहरे पर मास्क पहना हुआ था और इसी वजह से वे उनका चेहरा नहीं देख सकी। बता दें कि वे दिल्ली शूटिंग के सिलसिले में पहुंची थी। यहां वे शास्त्री नगर में अपनी मौसी के घर रह रही थी, जहां उनके साथ ये हादसा हुआ। वारदात के समय वे घर पर अकेली थी। घटना के बाद से वे काफी डरी हुई है। उन्होंने बताया कि लुटेरों ने उनसे अंगूठी, ईयरिंग्स, डायमंड पेंडेंट और कैश सहित करीब 7 लाख की लूट की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


अलमारी में छुपकर बचाई अपनी जान
रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने लुटेरों से खुद को बचाने के लिए वे अलमारी में छुप गई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वे इस हादसे के बाद से सदमे में हैं। उनकी जिंदगी की ये सबसे खौफनाक घटना है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि वे जिंदा है। उन्होंने बताया कि वे इतनी ज्यादा डर गई थी कि उन्होंने तुरंत मुंबई की फ्लाइट पकड़ ली। इस मामले में उन्होंने अपने वकील से बात की लेकिन पुलिस का कहना है कि एफआईआर उन्हें खुद ही दर्ज कराना होगी।

View post on Instagram


कौन है निकिता रावल
निकिता मिस्टर हॉट मिस्टर कूल और द हीरो-अभिमन्यु जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। वे अरशद वारसी के साथ अपकमिंग फिल्म रोटी कपड़ा और रोमांस में भी नजर आएंगी। वे एक अच्छी डांसर भी हैं। वे आस्था फाउंडेशन नाम से एक एनजीओ चलाती हैं।