प्रियंका चोपड़ा यूनाइटेड नेशन्स की गुडविल एम्बेसडर हैं। इसी साल मार्च में उन्होंने इंडियन आर्मी को लेकर एक ट्ववीट किया था। इसी को लेकर पाकिस्तानी लड़की भड़क उठी।

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा, जब एक लाइव इवेंट में पाकिस्तानी लड़की उन पर चिल्लाने लगी। हालांकि प्रियंका ने इस सिचुएशन को बेहद अच्छे तरीके से हैंडल करते हुए उस लड़की को करारा जवाब दिया। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये है पूरा मामला...
लॉस एंजिलस में एक इवेंट के दौरान पाकिस्तानी लड़की प्रियंका पर इस बात के लिए भड़की कि उन्होंने इसी साल मार्च में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने इंडियन आर्मी की जमकर तारीफ की थी। लड़की ने प्रियंका के यूनाइटेड नेशन्स गुडविल एम्बेसडर होने और उनके उस ट्वीट पर सवाल उठाए। बता दें कि प्रियंका ने अपने ट्वीट में महज इतना लिखा था, जय हिंद (भारत अमर रहे) #IndianArmedForces

Scroll to load tweet…

प्रियंका बोलीं- बोलते रहो...मैं सुन रही हूं
लड़की ने प्रियंका पर सवाल उठाते हुए कहा, "आप शांति बरकरार रखने के लिए यूनाइटेड नेशन्स की गुडविल एम्बेसडर बनी हैं। लेकिन आप तो पाकिस्तान में एटमी जंग को भड़का रही हैं। आप किसी भी सूरत में यूनाइटेड नेशंस की गुडविल एम्बेसडर नहीं हो सकतीं। एक पाकिस्तानी होने के नाते मेरे जैसे न जाने कितने ही लोगों ने आपको पसंद किया है और आपके बिजनेस को बढ़ाने में मदद की है। इसके बाद लड़की चुप हो जाती है तो प्रियंका कहती हैं बोलते रहो...मैं सुन रही हूं। 

प्रियंका ने कर दी पाकिस्तानी लड़की की बोलती बंद...
जब लड़की की बात खत्म हो गई तो प्रियंका ने इत्मीनान से जवाब देना शुरू किया। प्रियंका बोलीं- "मेरे भी कई दोस्त पाकिस्तानी हैं और मैं इंडिया से हूं। युद्ध को मैं भी पसंद नहीं करती हूं लेकिन मैं एक राष्ट्रभक्त हूं। मैं इस बात के लिए माफी मांगती हूं, अगर मेरी वजह से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं। मुझे लगता है कि हमारे पास एक मिडिल ग्राउंड होता है, जिस पर हम सभी चलते हैं। हम सब यहां प्यार के लिए आए हैं, इसलिए चिल्लाओ मत।"