सलमान खान (Salman Khan) के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में चैलेंजर के रूप में एंट्री ले चुकीं राखी सावंत की मां जया भेड़ा इन दिनों ICU में भर्ती हैं। जया को गॉल ब्लेडर में ट्यूमर है, जिसका हाल ही में एक ऑपरेशन हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राखी की मां का ये ट्यूमर अब कैंसर में बदल चुका है, जिसकी सोमवार से कीमोथैरेपी शुरू होगी। 

मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में चैलेंजर के रूप में एंट्री ले चुकीं राखी सावंत की मां जया भेड़ा इन दिनों ICU में भर्ती हैं। जया को गॉल ब्लेडर में ट्यूमर है, जिसका हाल ही में एक ऑपरेशन हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राखी की मां का ये ट्यूमर अब कैंसर में बदल चुका है, जिसकी सोमवार से कीमोथैरेपी शुरू होगी। राखी के भाई, राकेश सावंत ने अपनी मां की हेल्थ को लेकर जानकारी दी है। इसके पहले यह खबर तब सामने आई थी जब राखी की मां ने बिग बॉस के फैमिली वीकेंड के दौरान वीडियो कॉल पर बेटी से बात की थी। उस दौरान भी राखी की मां अस्पताल में ही थीं। मां को देख राखी इमोशनल हो गई थीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राखी सावंत के भाई राकेश ने एक इंटरव्यू में कहा- मेरी मां अस्पताल में है। शनिवार को उनका ऑपरेशन हुआ है। उनके गॉल ब्लेडर में एक ट्यूमर है, जो कैंसर में बदल चुका है और उसका ऑपरेशन नहीं किया जा सकता। अब डॉक्टर सोमवार से कीमोथेरेपी शुरू करने वाले हैं। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि सब कुछ ठीक रहे और वो जल्दी स्वस्थ हो जाएं।

इंटरव्यू में जब राकेश सावंत से इस बारे में पूछा गया कि क्या राखी को इस बारे में पता है तो इस पर उन्होंने कहा- बिग बॉस के मेकर्स को इसकी जानकारी दे दी गई है। मैंने भी राखी को शनिवार को ही मां के बारे में बता दिया है। मां की भी यही ख्वाहिश है कि राखी सावंत को बिग बॉस के घर में रहकर अच्छे से खेलना और जीतना चाहिए। मां राखी के खेल से बहुत खुश हैं। उन्होंने ऑपरेशन से एक दिन पहले वाला एपिसोड भी देखा था। वो इस बात से भी खुश हैं कि राखी अपने करियर की दूसरी पारी बेहतरीन ढंग से खेल रही हैं।