शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्न फिल्म बनाने के केस में फिलहाल 14 दिन की कस्टडी में जेल में है। वहीं, शिल्पा नेे मीडिया पर अपनी इमेज खराब करने का आरोप लगाया है। बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि का केस दायर किया है।

मुंबई. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) पोर्न फिल्म बनाने के केस में फिलहाल 14 दिन की कस्टडी में जेल में है। उन्होंने बेल के याचिका दायर भी की थी लेकिन कोर्ट ने उनकी अर्जी खारिज कर दी। इसी बीच मुंबई क्राइम ब्रांच की पूछताछ का सामना करने के बाद शिल्पा शेट्टी ने सारा दोष मीडिया को दिया है। उन्होंने मीडिया पर अपनी इमेज खराब करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो शिल्पा ने 29 मीडियाकर्मियों और मीडिया हाउस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि का केस दायर किया है। उन्होंने पति के पोर्नोग्राफी केस में उनके बारे में गलत रिपोर्टिंग और उनकी इमेज खराब करने का आरोप लगाया है। इस मामले पर कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


बता दें कि पॉर्नोग्राफी मामले में जमानत को लेकर गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज कुंद्रा और रायन थोर्पे के वकीलों की दलीलें सुनीं। अब इस मामले में अगली सुनवाई शनिवार यानी 31 जुलाई को होगी। शनिवार को सरकारी वकील अपना पक्ष रखेंगे। कुंद्रा की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया कि उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है।