करवा चौथ के मौके पर 'दबंग गर्ल' ने सोशल मीडिया पर 'चुलबुल पांडे' की पत्नी 'रज्जो' बन अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। सोनाक्षी ने फिल्म से अपना ये फर्स्ट लुक शेयर किया है।

मुंबई. 'दबंग' फ्रेंचाइजी की दो फिल्में पहले ही रिलीज हो चुकी हैं। अब तीसरी फिल्म जल्द ही पर्दे पर आने वाली है। इस बार भी लीड रोल में सलमान खान और सोनाक्षी सिंहा फिर साथ दिखाई देंगे। करवा चौथ के मौके पर 'दबंग गर्ल' ने सोशल मीडिया पर 'चुलबुल पांडे' की पत्नी 'रज्जो' बन अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। सोनाक्षी ने फिल्म से अपना ये फर्स्ट लुक शेयर किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैप्शन में लिखी ये बात
सोनाक्षी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन भी काफी इंट्रस्टिंग लिखा। उन्होंने लिखा, " 'रज्जो पांडे' यानी की 'मिसेज चुलबुल पांडे' की ओर से आप सभी पतिव्रता और दबंग पत्नियों को हैप्पी करवा चौथ #रज्जोकाकरवाचौथ।"

Scroll to load tweet…

सही मौके पर किया फर्स्ट लुक जारी
सोनाक्षी साड़ी-गजरे और 'रज्जो' के अवतार में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। 'दबंग' की टीम का करवा चौथ के मौके पर सोनाक्षी का फर्स्ट लुक जारी करना एक बहुत अच्छा आइडिया था। फैंस को अब सलमान खान के फर्स्ट लुक का इंतजार है। साथ ही में फैंस मूवी के रिलीज होने की भी बेसब्री से राह देख रहे हैं। 

इस मौके पर रिलीज होगी फिल्म
'दबंग 3' इस साल क्रिसमस के वक्त में सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म की रिलीज डेट 20 दिसंबर बताई जा रही है। सलमान और सोनाक्षी के साथ अरबाज खान, माही गिल, प्रमोद खान्ना, सई मांजरेकर, सुदीप भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।