उर्फी जावेद अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं और इन्हीं वजहों से वे सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होती हैं। हाल ही में एक फिल्म स्क्रीनिंग पर पहुंचीं उर्फी अपने लुक्स और विवादित बोल को लेकर फिर चर्चा में हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. उर्फी जावेद आए दिन अपने आउटफिट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक फिल्म स्क्रीनिंग पर पहुंचीं मॉडल फिर से अतरंगी कपड़ों में नजर आईं। इतना ही नहीं उन्होंने यहां एक फोटोग्राफर से कुछ ऐसी बात कह दी कि वे सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल भी हो रही हैं। जानिए क्या है पूरा मामला...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्रॉप टॉप और जॉगर्स के साथ पेयर की बिकिनी
उर्फी गुरुवार शाम हुए एक फिल्म स्क्रीनिंग इवेंट में पहुंचीं। यहां वे अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आईं। यहां उर्फी ने क्रॉप टॉप के साथ लूज जॉगर्स और रेड हील्स पेयर कीं। चौंकाने वाली बात यह थी कि इतना सब पहनने के बाद भी उनके अंडरगारमेंट्स पूरी तरह विजिबल थे।

आउटफिट्स को लेकर यूजर्स ने लिए खूब मजे
उनके इस अवतार को देखकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया। कुछ यूजर्स ने उर्फी जावेद के लुक को सुपरमैन करार दिया है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'भाई लोगों मार्केट में नया सुपरमैन आया है।' एक ने लिखा, 'ये कौन सा अनोखा फैश है।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'इसकी ओवरएक्टिंग के दो रुपए काट लो भाई।'

View post on Instagram


फोटोग्राफर से बोलीं, 'शर्मा मत, रेप नहीं किया तुम्हारा'
इसके साथ ही इवेंट से उर्फी का एक वीडियो भी वायरल है जिसमें वे पैपराजी पर चिल्लाती नजर आ रही हैं। वे बाथरूम जाते हुए कैमरामैन से पूछती हैं, 'अब क्या मेरे पीछे-पीछे अंदर तक आओगे?' इसके बाद जब वे बाहर आईं तो एक फोटोग्राफर शरमाते हुए उर्फी के साथ फोटो क्लिक करवाने पहुंचा। इस उर्फी उससे बोलीं- 'शर्मा क्यों रहे हो? मैंने क्या रेप किया तुम्हारा?'

ये भी पढ़ें...

फोटोग्राफर्स को देखकर रश्मिका बोलीं- 'मुझसे बात क्यों नहीं कर रहे आप लोग', मिला यह जवाब

60 से 70 करोड़ के बजट में बनी 'थैंक गॉड' का आधा पैसा ले गए अजय देवगन, जानिए कैसे

'डर' से लेकर 'ब्रह्मास्त्र' तक, इन फिल्मों में विलेन पड़े हीरो पर भारी, जानिए कौन से थे वो 6 किरदार