बिल गेट्स ने अपना पहला रिज्यूमे शेयर किया है। उन्होंने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर इसे शेयर किया। उनके रिज्यूमे को देख कर यूजर्स ने उनको धन्यवाद कहा है। कुछ फॉलोअर्स ने लिखा है कि 48 साल पुराना यह रिज्यूमे आज भी परफेक्ट है। 

बिजनेस डेस्कः बिल गेट्स ने अपना 48 साल पुराना रिज्यूमे (Bill Gates Resume) शेयर किया है। उन्होंने अपने लिंक्डइन पर अपना रिज्यूमे शेयर किया है। उनके इस पोस्ट के बाद चारों तरफ चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग सोशल साइट्स पर इसे वायरल कर रहे हैं। एक दूसरे को सेंड कर रहे हैं। गेट्स द्वारा साझा किए गए 1974 के रिज्यूमे में उनका नाम विलियम एच गेट्स लिखा है। उन्होंने इसे शयर करते हुए लिखा है कि यह 48 साल पहले का रिज्यूमे है। आप का रिज्यूमे इससे बेहतर होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विलियम हेनरी गेट्स का देखें रिज्यूमे
66 साल के बिल गेट्स ने अपना पहला रिज्यूमे शेयर किया है। बिल गेट्स के इस रिज्यूमे को देखने के बाद दुनियाभर में लाखों लोगों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है। बिल गेट्स के इस रिज्यूमे में उनका नाम विलियम हेनरी गेट्स लिखा है। जब वे हॉर्वड कॉलेज के फर्स्ट ईयर में थे, तभी उन्होंने अपना पहला रिज्यूमे बनाया था। विलियम हेनरी गेट्स को ही लोग आज बिल गेट्स के नाम से जानते हैं। माइक्रोसॉफ्ट के बॉस ने रिज्यूमे में लिखा है कि उन्होंने ऑपरेटिंग सिस्टम स्ट्रक्चर, डेटाबेस मैनेजमेंट, कंप्यूटर ग्राफिक्स और ऐसे ही अन्य कोर्सेज में एडमिशन लिया हुआ था।

यूजर्स का मिला शानदार कमेंट
बिल गेट्स द्वारा रिज्यूमे शेयर करने के बाद कई यूजर्स ने कहा कि रिज्यूमे परफेक्ट है। कुछ यूजर्स ने उनका शुक्रिया भी अदा किया। एक यूजर ने कमेंट किया कि 48 साल पुराना यह रिज्यूमे आज भी शानदार दिख रहा है। एक अन्य यूजर ने कहा कि बिल गेट्स इसे शेयर करने के लिए आपका शुक्रिया। हमें अपने पुराने रिज्यूमे की एक कॉपी तो रखनी ही चाहिए। 

बिल गेट्स ने शुरू किया था माइक्रोसॉफ्ट
बिल गेट्स और पॉल एलन ने वर्ष 1975 में माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआत की थी। काफी वक्त तक वे दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत बने रहे। उनकी नेटवर्थ करीब 124.9 अरब डॉलर है। बिल गेट्स का नाम आज टॉप 5 अमीरों में शामिल है। वर्ष 2000 में बिल गेट्स ने कंपनी के सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया था। यूं तो उन्होंने 2008 में ही अपना काम छोड़ दिया था लेकिन 2020 तक वे बोर्ड के मेंबर बने रहे थे। इसके बाद वे समाजसेवा के क्षेत्र में रम गए। इसके लिए उन्होंने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की शुरुआत की। वे दुनिया के टॉप10 दानवीरों में से एक कहलाते हैं। 

पढ़ें- शौक ऐसा कि जमा कर लिया दुनियाभर का 20 लाख डाक टिकट, विदेशियों ने कहा- 'पोस्टल मैन'