MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों का DA अब 60%, 18000 से 1.5 लाख सैलरी पर कितना फायदा? देखें कैलकुलेशन

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों का DA अब 60%, 18000 से 1.5 लाख सैलरी पर कितना फायदा? देखें कैलकुलेशन

DA Hike Calculation: आज का दिन सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते को 2% बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इसका फायदा करीब 1.19 करोड़ सरकारी परिवारों को मिलेगा। जानिए आपकी सैलरी कितनी बढ़ेगी... 

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 18 2026, 04:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

केंद्रीय कर्मचारियों का DA अब कितना?

अभी तक केंद्रीय कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी का 58% महंगाई भत्ता मिलता था। अब इसे 2% बढ़ाकर 60% कर दिया गया है। इसी तरह पेंशनर्स को भी अब 60% की दर से महंगाई राहत (DR) मिलेगी। सरकार साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) महंगाई के हिसाब से इस भत्ते को बढ़ाती है। इस बार देरी की वजह से कर्मचारियों में थोड़ी नाराजगी थी, लेकिन आज के फैसले ने सबकी चिंता दूर कर दी है।

25
Image Credit : Getty

महंगाई भत्ते में 2% की ही बढ़ोतरी क्यों हुई?

महंगाई भत्ते का फैसला 'औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक' (AICPI-IW) के आंकड़ों के आधार पर होता है। आंकड़ों के हिसाब से इस बार 2% की बढ़ोतरी पक्की लग रही थी, हालांकि कुछ संगठनों को 3% की उम्मीद थी। लेकिन मौजूदा आंकड़ों को देखते हुए सरकार ने इसे 60% पर लॉक कर दिया है।

Related Articles

Related image1
8th Pay Commission Latest Update: ₹30,000 बेसिक सैलरी अब होगी ₹1.14 लाख? देखें नया चार्ट
Related image2
Salary Hacks: सैलरी आते ही खाली हो जाता है अकाउंट? अपनाएं ये 5 यूजफुल ट्रिक
35
Image Credit : Gemini

3 महीने का एरियर भी आएगा साथ

सबसे अच्छी बात यह है कि यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी। इसका मतलब है कि आपको जनवरी, फरवरी और मार्च महीने का बढ़ा हुआ पैसा (बकाया) एक साथ मिलेगा। अप्रैल की सैलरी में आपको नए DA के साथ इन 3 महीनों का एरियर भी जुड़कर मिल सकता है।

45
Image Credit : Gemini

DA की गणना किस सैलरी पर होती है?

महंगाई भत्ते की गणना आपकी बेसिक सैलरी (Basic Pay) पर होती है। अगर आपका DA 2% बढ़ा है, तो आपकी सैलरी में आपकी बेसिक सैलरी का ठीक 2% हिस्सा बढ़ जाएगा। मतबल अब इसी आधार पर आपकी पूरी सैलरी बनेगी।

55
Image Credit : Gemini

आपकी सैलरी कितनी बढ़ेगी?

  • अगर आपकी बेसिक सैलरी ₹18,000 है, तो आपकी मंथली इनकम में ₹360 का इजाफा होगा। सालभर में आपको कुल ₹4,320 का फायदा मिलेगा।
  • 25,000 बेसिक पे वालों की जेब में हर महीने ₹500 ज्यादा आएंगे। सालाना आधार पर यह बचत ₹6,000 हो जाएगी।
  • ₹36,500 बेसिक सैलरी के स्लैब वाले कर्मचारियों को अब हर महीने ₹730 बढ़कर मिलेंगे। यानी साल भर में करीब ₹8,760 का अतिरिक्त लाभ।
  • ₹50,000 बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की सैलरी में हर महीने सीधे ₹1,000 की बढ़ोतरी होगी। साल भर का कुल मुनाफा ₹12,000 रहेगा।
  • ₹75,000 बेसिक सैलरी है, तो अब हर महीने ₹1,500 ज्यादा मिलेंगे। सालाना फायदा ₹18,000 तक पहुंच जाएगा।
  • ₹1 लाख बेसिक सैलरी है, जो हर महीने ₹2,000 का इजाफा होगा, जिससे सालभर में उन्हें ₹24,000 का लाभ होगा।
  • ₹1.50 लाख बेसिक सैलरी वाले अधिकारियों को हर महीने ₹3,000 ज्यादा मिलेंगे। इस तरह उनकी सालाना इनकम सीधे ₹36,000 बढ़ जाएगी।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Credit Card Mistake: पेट्रोल 1877 का, बिल 1.87 लाख का! एक छोटी सी गलती और लग गई लाखों की चपत
Recommended image2
Meta Layoffs News: मेटा में फिर बड़ी छंटनी की तैयारी, 8000 कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा
Recommended image3
Health Insurance Alert: क्या आपका बीमा ₹15 लाख से कम है? लिवर के इलाज का खर्च हुआ डबल, जानें क्या करें
Recommended image4
एशिया में Adani का डंका, दुनिया में किसका? देखें टॉप-10 अमीरों की List
Recommended image5
मुकेश अंबानी को पछाड़ अडानी फिर बने एशिया के 'किंग'! एक ही दिन में कमा डाले ₹33,000 करोड़, देखें नेटवर्थ
Related Stories
Recommended image1
8th Pay Commission Latest Update: ₹30,000 बेसिक सैलरी अब होगी ₹1.14 लाख? देखें नया चार्ट
Recommended image2
Salary Hacks: सैलरी आते ही खाली हो जाता है अकाउंट? अपनाएं ये 5 यूजफुल ट्रिक
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved