MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
US Iran War
Hardoi Crime
Kal Ka Rashifal
BRICS Summit 2026
Gurugram PG Murder
iPhone Duo Price in India
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Hanuman Ansh Overseas Box Office Collection
Kanpur Murder Vineet Miniocha
Jefferies India Report 2026
Red Fort Blast
Indian-Origin Couple Donation
Top 10 Latest News
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Business
  • दिल्ली के 5-स्टार होटलों में कमरा लेना हुआ सपना! एक रात का किराया ₹2 लाख पार

दिल्ली के 5-स्टार होटलों में कमरा लेना हुआ सपना! एक रात का किराया ₹2 लाख पार

Delhi Hotel Rates Hike: राजधानी नई दिल्ली इन दिनों चर्चा में है, लेकिन वजह ट्रैफिक या प्रदूषण नहीं, बल्कि 5-स्टार होटलों के आसमान छूते रेट हैं। लग्जरी होटलों में कमरे इतने महंगे हो गए हैं कि आम लोगों के लिए बुकिंग लगभग नामुमकिन हो गया है। जानिए वजह

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Feb 08 2026, 11:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

दिल्ली में होटल रेट्स महंगे क्यों हो रहे हैं?

नई दिल्ली में लग्जरी होटल के कमरे महंगे होने की वजह इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 (India AI Impact Summit 2026) है। 16 से 20 फरवरी 2026 तक भारत मंडपम में होने वाले इस मेगा AI समिट के लिए हजारों विदेशी और भारतीय मेहमान राजधानी पहुंचने वाले हैं। इसी बढ़ती डिमांड ने होटल रेट्स को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Freepik

AI समिट से क्यों बढ़ी दिल्ली में होटल की डिमांड?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त उत्साह है। अब तक इस समिट के लिए 35,000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस इवेंट में 100 से ज्यादा देशों से प्रतिनिधि, 15-20 देशों के सरकार प्रमुख, 50 से ज्यादा मंत्री और 40 से ज्यादा ग्लोबल और भारतीय कंपनियां शिरकत करने वाली हैं। इसी वजह से दिल्ली के बड़े होटल लगभग फुल बुकिंग की स्थिति में पहुंच चुके हैं।

Related Articles

Related image1
HOTEL और MOTEL में कौनसा सस्ता? Travelling से पहले जानें इनमें 7 अंतर
Related image2
Hotel Home Decor: 5 स्टार होटल वाइब! सफोस्टिकेटेड आइटम से करें होम डेकोर
35
Image Credit : Getty

दिल्ली में 5-स्टार होटल के नए रेट्स

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, AI समिट के दौरान दिल्ली के नामी होटल जिस रेट पर कमरे दे रहे हैं, वह आम दिनों से कई गुना ज्यादा है। इम्पीरियल होटल में 16 फरवरी की रात के लिए एक कमरे का किराया करीब 1.97 लाख रुपए है, जिस पर टैक्स अलग से 35,000 रुपए से ज्यादा है। हयात रीजेंसी में एक रात का किराया लगभग 50,000 रुपए है। लीला पैलेस में टैक्स समेत एक रात का खर्च 78,000 रुपए तक है। शांगरी-ला इरोज होटल 18 फरवरी को होटल पूरी तरह सोल्ड आउट है, जबकि 16 फरवरी की रात का किराया करीब 89,000 रुपए है।

45
Image Credit : Getty

कुछ तारीखों पर होटल लगभग फुल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, AI समिट के चलते कुछ खास तारीखों पर होटल पूरी तरह भरने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 19 और 20 फरवरी के लिए होटल लगभग सोल्ड आउट हो चुके हैं। सिर्फ सामान्य कमरे ही नहीं, बल्कि सुइट्स की भी भारी मांग है, क्योंकि कई अंतरराष्ट्रीय नेता और बड़े डेलीगेट दिल्ली आ रहे हैं।

55
Image Credit : Getty

30 से 50 फीसदी तक बढ़े कमरे के रेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, AI समिट के दौरान होटल रेट्स में 30 से 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखी गई है। उनका कहना है कि दिसंबर और जनवरी में होटल इंडस्ट्री में कारोबार थोड़ा धीमा रहा, लेकिन फरवरी में AI समिट ने कमाई का पूरा माहौल बना दिया है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
दिल्ली समाचार
राष्ट्रीय समाचार
व्यापार समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Brics 2026: क्या 11 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक? ब्रिक्स-हड़ताल के बीच देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Recommended image2
Brent 100 डॉलर के पार! भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम कब बढ़ेंगे? पड़ोसी देशों के रेट चौंकाएंगे
Recommended image3
Jefferies India Report: Space से Semiconductor तक, ये 6 सेक्टर बदलेंगे भारत की इकोनॉमी की तस्वीर
Recommended image4
Today's Gold Rate: सोना खरीदने से पहले जरूर देखें! 10 सितंबर को दिल्ली से चेन्नई तक क्या हैं 24K और 22K के नए रेट
Recommended image5
LPG Alert: गैस कनेक्शन बंद होने से बचाएं, 5 दिन के अंदर करें ये जरूरी काम!
Related Stories
Recommended image1
HOTEL और MOTEL में कौनसा सस्ता? Travelling से पहले जानें इनमें 7 अंतर
Recommended image2
Hotel Home Decor: 5 स्टार होटल वाइब! सफोस्टिकेटेड आइटम से करें होम डेकोर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved