MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Kanpur Murder Mystery
Cafe Mondegar License Suspended
Mecca Air Raid Alert
Morning News
Kal ka Rashifal
New York Subway Accident
Gurugram Hit and Run Case
Disha Salian Case
Gurugram Hit and Run Case
Rishi Panchami Vrat Katha
Oracle Layoffs
Neemuch School 9 PHOTO
Punjab Influencer Manjeet Kaur
Haiwaan Box Office Collection
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
Ashoknagar Accident
Disha Salian Case
Jaipur Murder Case
Top 10 Morning News
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection
  • Home
  • Business
  • Hero Motors IPO GMP Today: 1 लॉट पर सीधे ₹3,382 की कमाई? ग्रे मार्केट में जबरदस्त हलचल

Hero Motors IPO GMP Today: 1 लॉट पर सीधे ₹3,382 की कमाई? ग्रे मार्केट में जबरदस्त हलचल

Hero Motors IPO GMP: हीरो मोटर्स का आईपीओ आज 16 सितंबर को खुल रहा है। निवेशकों की नजर ग्रे मार्केट पर है। आज GMP ₹19 बताया जा रहा है। इस हिसाब से एक लॉट पर ₹3,382 के संभावित फायदे का अनुमान लगाया जा रहा है। जानिए IPO की पूरी डिटेल्स...

4 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Sep 16 2026, 09:54 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Hero Motors IPO की जरूरी तारीखें
Image Credit : Getty

Hero Motors IPO की जरूरी तारीखें

IPO खुलने की तारीख- 16 सितंबर 2026, बुधवार

IPO बंद होने की तारीख- 18 सितंबर 2026, शुक्रवार

सब्सक्रिप्शन शुरू होने का समय- सुबह 10:00 बजे

अलॉटमेंट की संभावित तारीख- 21 सितंबर 2026, सोमवार

रिफंड की संभावित तारीख- 22 सितंबर 2026, मंगलवार

डीमैट अकाउंट में शेयर आने की संभावित तारीख- 22 सितंबर 2026

BSE और NSE पर लिस्टिंग की संभावित तारीख- 23 सितंबर 2026, बुधवार

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
Hero Motors IPO: प्राइस बैंड और लॉट साइज
Image Credit : Gemini

Hero Motors IPO: प्राइस बैंड और लॉट साइज

प्राइस बैंड- ₹79-₹84

फेस वैल्यू- ₹10

लॉट साइज- 178 शेयर

अपर बैंड पर एक लॉट की कीमत- ₹14,952

इश्यू का कुल साइज- ₹1,000 करोड़

Related Articles

Related image1
Adani Enterprises Share: ₹9825 करोड़ की डील से 6% उछला शेयर! क्या ₹3130 के पार एंट्री लेना सही?
Related image2
ESDS Share Price: 3 दिन में पैसा 3 गुना! रॉकेट बने इस AI शेयर में अब फ्रेश एंट्री लें या नहीं?
37
Hero Motors IPO: आज का प्रीमियम कितना है?
Image Credit : Freepik

Hero Motors IPO: आज का प्रीमियम कितना है?

हीरो मोटर्स आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) आज बुधवार को पहले दिन ₹19 बताया जा रहा है। IPO का अपर प्राइस बैंड ₹84 है। ऐसे में ग्रे मार्केट के हिसाब से अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹103 प्रति शेयर बनता है। इसका मतलब है कि ₹84 के इश्यू प्राइस के मुकाबले संभावित लिस्टिंग करीब 22.62% ऊपर हो सकती है। हालांकि ध्यान रखें कि GMP ग्रे मार्केट का अनऑफिशियल संकेत है। ये शेयर की असली लिस्टिंग प्राइस या पक्के मुनाफे की गारंटी नहीं देता है।

47
Hero Motors IPO Profit: 1 लॉट पर ₹3,382 का फायदा कैसे?
Image Credit : AI Generated

Hero Motors IPO Profit: 1 लॉट पर ₹3,382 का फायदा कैसे?

हीरो मोटर्स आईपीओ का एक लॉट 178 शेयरों का है। अगर कोई निवेशक अपर प्राइस बैंड ₹84 पर एक लॉट के लिए आवेदन करता है, तो उसे करीब ₹14,952 लगाने होंगे। अब अगर शेयर ₹103 पर लिस्ट होता है, तो एक लॉट की अनुमानित वैल्यू ₹18,334 होगी। ग्रे मार्केट के मौजूदा प्रीमियम के हिसाब से एक लॉट पर (₹19 × 178) ₹3,382 के संभावित फायदे का अनुमान है। हालांकि, लिस्टिंग के समय शेयर का भाव ऊपर या नीचे जा सकता है।

57
Hero Motors IPO Review: कंपनी में क्या खास है?
Image Credit : Getty

Hero Motors IPO Review: कंपनी में क्या खास है?

हीरो मोटर्स ऑटो सेक्टर में पावरट्रेन सॉल्यूशंस और अलॉयज से जुड़े कारोबार में काम करती है। कंपनी का कारोबार पारंपरिक पेट्रोल-डीजल वाहनों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से भी जुड़ा है। जानकारों के मुताबिक, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, ई-बाइक और इलेक्ट्रिक मोटर मार्केट में आगे बढ़ने की संभावना है। उनका मानना है कि हीरो मोटर्स का Powertrain Solutions और Alloys & Metallics कारोबार इन अवसरों से फायदा उठा सकता है। कुछ मार्केट एक्सपर्ट्स ने कंपनी की EV ग्रोथ क्षमता और ग्लोबल ई-बाइक CVT हब कारोबार में उसकी स्थिति को पॉजिटिव फैक्टर बताया है। हालांकि, ब्रोकरेज ने कंपनी की वैल्यूएशन और कुछ जोखिमों पर भी ध्यान दिलाया है।

67
Hero Motors IPO में रिस्क क्या हैं?
Image Credit : Getty

Hero Motors IPO में रिस्क क्या हैं?

GMP बढ़ने से निवेशकों की दिलचस्पी दिख सकती है, लेकिन IPO में पैसा लगाने से पहले कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, कंपनी की वैल्यूएशन करीब 69-74x P/E के आसपास है, जबकि प्रमुख कंपनियों का औसत करीब 50.2x बताया गया है। इससे आगे बढ़ने की गुंजाइश सीमित हो सकती है। ब्रोकरेज ने यह भी बताया कि कंपनी के टॉप 10 ग्राहक करीब 73-78% रेवेन्यू में योगदान देते हैं। यानी कुछ बड़े ग्राहकों पर ज्यादा निर्भरता एक जोखिम हो सकती है। कंपनी का RoNW करीब 8.53% और EBITDA मार्जिन लगभग 10.2% बताया गया है। हालांकि, ये आंकड़े कुछ प्रमुख कॉम्पटिटर से कम हैं।

77
Hero Motors IPO का पैसा कहां इस्तेमाल होगा?
Image Credit : Getty

Hero Motors IPO का पैसा कहां इस्तेमाल होगा?

Hero Motors IPO से मिलने वाले फ्रेश इश्यू के पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने कारोबार को मजबूत करने में करेगी। कंपनी की योजना है कि इश्यू से मिले पैसे का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया जाए। उत्तर प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के विस्तार के लिए उपकरण खरीदे जाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई Hero Motors IPO GMP, संभावित लिस्टिंग प्राइस और अनुमानित मुनाफे से जुड़ी जानकारी ग्रे मार्केट संकेतों और उपलब्ध रिपोर्ट्स पर आधारित है। GMP अनऑफिशियल होता है और इसमें कभी भी बदलाव हो सकता है। ग्रे मार्केट प्रीमियम शेयर की लिस्टिंग या रिटर्न की गारंटी नहीं देता है। निवेश से पहले कंपनी के IPO डॉक्यूमेंट, वित्तीय स्थिति, जोखिम और वैल्यूएशन की खुद जांच करें। ये आर्टिकल निवेश की सलाह या किसी शेयर को खरीदने या बेचने की सिफारिश नहीं है। शेयर बाजार निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
व्यापार समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UPI Payment Charges: ₹2500 का पेट्रोल भराया तो कितना कटेगा? इन 5 सर्विस पर लगेगा फ्लैट ₹5
Recommended image2
UPI New Rule Checklist: कौन से ट्रांजेक्शन रहेंगे 100% फ्री और कहां लगेगा चार्ज? नोट कर लें पूरी लिस्ट
Recommended image3
UPI पर ₹2000 से ज्यादा पेमेंट पर MDR चार्ज ग्राहक देगा या दुकानदार? जानिए 15 अक्टूबर से क्या बदलेगा
Recommended image4
फ्री UPI अब बंद! ₹2000 से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज, जानें कितना और कब से
Recommended image5
Gold Rate Today: सोना-चांदी आज महंगा या सस्ता? जानें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु में क्या हैं नए रेट
Related Stories
Recommended image1
Adani Enterprises Share: ₹9825 करोड़ की डील से 6% उछला शेयर! क्या ₹3130 के पार एंट्री लेना सही?
Recommended image2
ESDS Share Price: 3 दिन में पैसा 3 गुना! रॉकेट बने इस AI शेयर में अब फ्रेश एंट्री लें या नहीं?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved