Indo-MIM vs Xtranet Technologies: ₹15,000 में किस IPO में निवेश करना बेहतर रहेगा? जानिए लेटेस्ट GMP, सब्सक्रिप्शन, लिस्टिंग गेन, प्राइस बैंड, लॉट साइज, रिस्क और रिवॉर्ड।
Indo-MIM vs Xtranet Technologies IPO Review: शेयर बाजार में इस समय दो IPO निवेशकों का ध्यान खींच रहे हैं। एक तरफ Indo-MIM IPO है, जिसकी ग्रे मार्केट में अच्छी चर्चा है। दूसरी ओर Xtranet Technologies IPO भी निवेशकों की पसंद बनता दिख रहा है। अगर आपके पास करीब 15,000 रुपए का बजट है और आप समझ नहीं पा रहे कि दोनों में से किस आईपीओ में पैसा लगाया जाए, तो सिर्फ GMP देखकर फैसला करना सही नहीं होगा। आइए जानते हैं किस आईपीओ में बढ़िया मुनाफा मिल सकता है...
Indo-MIM IPO vs Xtranet Technologies IPO: बेसिक डिटेल्स
| जानकारी | Indo-MIM IPO | Xtranet Technologies IPO |
|---|---|---|
| इश्यू साइज | ₹3,811.21 करोड़ | ₹167 करोड़ |
| IPO खुला | 23 जुलाई | 23 जुलाई |
| IPO बंद | 27 जुलाई | 27 जुलाई |
| प्राइस बैंड | ₹461-₹485 | ₹120-₹127 |
| न्यूनतम निवेश | ₹14,550 | ₹13,970 |
| लिस्टिंग संभावित | 30 जुलाई | 30 जुलाई |
15,000 रुपए ही क्यों चाहिए?
दोनों IPO में निवेश की रकम 15,000 रुपए के आसपास है। Indo-MIM IPO के एक लॉट के लिए 14,550 रुपए, तो Xtranet Technologies IPO का एक लॉट ₹13,970 में आ रहा है। इसलिए छोटे निवेशकों के बीच इनकी तुलना सबसे ज्यादा हो रही है।
GMP में कौन आगे है?
Indo-MIM IPO ग्रे मार्केट में ज्यादा मजबूत दिखाई दे रहा है। बाजार में चल रहे संकेतों के मुताबिक इसका संभावित लिस्टिंग प्रीमियम करीब 34% तक माना जा रहा है। वहीं, Xtranet Technologies IPO का GMP फिलहाल करीब 6% के आसपास है। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले इसका GMP करीब 20% तक पहुंचा था, लेकिन बाद में इसमें गिरावट देखने को मिली। ध्यान रखें कि GMP एक अनऑफिशियल संकेत है। यह लिस्टिंग पर मिलने वाले रिटर्न की गारंटी नहीं देता है।
सब्सक्रिप्शन में किसे मिल रहा ज्यादा सपोर्ट?
Indo-MIM IPO
- दूसरे दिन सुबह तक कुल सब्सक्रिप्शन करीब 1.40 गुना
- NII कैटेगरी करीब 3.85 गुना
- रिटेल हिस्सा करीब 1.04 गुना
- कर्मचारी वर्ग भी पूरी तरह सब्सक्राइब
Xtranet Technologies IPO
- दूसरे दिन सुबह तक कुल सब्सक्रिप्शन करीब 1.40 गुना
- रिटेल कैटेगरी करीब 1.76 गुना
- NII करीब 1.22 गुना
- QIB हिस्सा भी अच्छी भागीदारी दिखा रहा है
Indo-MIM क्या काम करती है?
Indo-MIM दुनिया की बड़ी MIM (Metal Injection Molding) कंपनियों में शामिल है। कंपनी ऑटोमोबाइल, डिफेंस, मेडिकल, एयरोस्पेस और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के लिए हाई-प्रिसिजन इंजीनियरिंग पार्ट्स बनाती है। इसके पास भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और मेक्सिको में कुल 15 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं। कंपनी 1000 से ज्यादा ग्लोबल ग्राहकों के साथ काम करती है और MIM टेक्नोलॉजी में मजबूत पकड़ रखती है।
Xtranet Technologies क्या करती है?
Xtranet Technologies एक आईटी सॉल्यूशन कंपनी है। यह कंपनियों को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, क्लाउड सर्विस, साइबर सिक्योरिटी, ERP, डेटा सेंटर, नेटवर्क मैनेजमेंट और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी सेवाएं देती है। कंपनी का बिजनेस तेजी से बढ़ रहे टेक सेक्टर से जुड़ा है।
Indo-MIM की मजबूत बातें
- दुनिया की बड़ी MIM कंपनियों में शामिल
- कई देशों में कारोबार
- ऑटो, डिफेंस और मेडिकल जैसे सेक्टर में मौजूदगी
- पिछले दो साल में अच्छी ग्रोथ
- कमाई और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
- कर्ज कम करने का प्लान
Xtranet Technologies की मजबूती
- पूरी रकम कंपनी के विस्तार में जाएगी
- डिजिटल और क्लाउड सर्विस सेक्टर में काम
- आईटी सर्विस की बढ़ती मांग का फायदा मिल सकता है
- फ्रेश इश्यू होने से कंपनी को सीधे पूंजी मिलेगी
कहां है रिस्क?
Indo-MIM
- वैल्यूएशन अपेक्षाकृत हाई है।
- ग्लोबल मांग कमजोर होने पर असर पड़ सकता है।
- मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की चुनौतियां बनी रह सकती हैं।
Xtranet Technologies
- GMP पहले के मुकाबले कमजोर हुआ है।
- कंपनी आकार में Indo-MIM से काफी छोटी है।
- आईटी सेक्टर में प्रतिस्पर्धा ज्यादा है।
₹15,000 में किस IPO में ज्यादा कमाई की उम्मीद?
अगर सिर्फ GMP को आधार मानें तो फिलहाल Indo-MIM IPO आगे दिखाई देता है। वहीं Xtranet Technologies का GMP पहले की तुलना में कमजोर हुआ है। लेकिन निवेश का फैसला सिर्फ GMP देखकर नहीं करना चाहिए। कंपनी का बिजनेस, फाइनेंशियल परफॉर्मेंस, वैल्यूएशन और भविष्य की संभावनाएं भी उतनी ही जरूरी हैं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे निवेश की सलाह न मानें। शेयर बाजार और IPO में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।


