LPG KYC Update: क्या गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी बंद हो सकती है? क्या सभी गैस उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक eKYC करानी होगी? उज्ज्वला योजना वालों के लिए eKYC जरूरी है या नहीं? बायोमेट्रिक ई-केवाईसी कहां होगी? eKYC के लिए क्या-क्या चाहिए?
LPG Biometric eKYC: अगर आप भी गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का फायदा लेते हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की है। सरकार ने गैस सब्सिडी के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है। अब बायोमेट्रिक eKYC के बिना आपकी सब्सिडी रुक सकती है। इसके अलावा सालाना मिलने वाले सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या भी सीमित कर दी गई है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि किन लोगों को बायोमेट्रिक eKYC कराना है, कब कराना है और इसे पूरा करने का सबसे आसान तरीका क्या है.

गैस सिलेंडर के लिए eKYC क्यों जरूरी है?
सरकार LPG सब्सिडी सही लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक वैरिफिकेशन पर जोर दे रही है। इसका मकसद फर्जी कनेक्शन रोकना और सब्सिडी का पैसा सही व्यक्ति के खाते में पहुंचाना है।
क्या सभी गैस उपभोक्ताओं को eKYC करानी होगी?
नहीं। अगर आप नॉर्मल LPG ग्राहक हैं और पहले ही eKYC पूरा कर चुके हैं, तो दोबारा बायोमेट्रिक वैरिफिकेशन कराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, जिन लोगों ने अब तक eKYC नहीं कराया है, उन्हें जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
उज्ज्वला योजना वालों के लिए क्या नियम है?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए eKYC ज्यादा जरूरी है। योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए लाभार्थियों को तय समय पर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन कराना पड़ सकता है। इसलिए अगर आपका कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत है, तो अपने गैस एजेंसी से eKYC स्टेटस जरूर चेक करें।
LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक eKYC कैसे करें?
- अपने नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर या गैस एजेंसी पर जाएं।
- आधार कार्ड और LPG कंज्यूमर नंबर साथ लेकर जाएं।
- एजेंसी में मौजूद मशीन पर फिंगरप्रिंट या बायोमेट्रिक वैरिफिकेशन कराया जाएगा।
- डिटेल्स मैच होते ही eKYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- कंफर्मेशन मिलने के बाद आपकी जानकारी रिकॉर्ड में अपडेट हो जाएगी।
eKYC कराने से पहले ये दस्तावेज रखें तैयार
आधार कार्ड
गैस कनेक्शन नंबर
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
बैंक अकाउंट की जानकारी (जरूरत पड़ने पर)
सब्सिडी कितनी मिलती है?
उज्ज्वला योजना पर कितनी सब्सिडी और कौन सी गलती न करें?
सरकार के नए नियम के अनुसार, उज्ज्वला योजना के पात्र परिवारों को फिलहाल पहले 4 रीफिल पर ₹300 प्रति सिलेंडर की सहायता मिलती है। यानी सालभर में कुल ₹1200 तक का फायदा मिल सकता है। अगर आप पात्र हैं, तो जरूरी है कि आपकी eKYC और बैंक डिटेल्स अपडेट हों। कई लोग यह सोचकर eKYC टाल देते हैं कि बाद में कर लेंगे, लेकिन अगर आपकी जानकारी अपडेट नहीं है, तो सब्सिडी मिलने में परेशानी आ सकती है।


