अडानी ग्रुप (Adani Group) की 2 कंपनियों को बड़ा झटका लगा है। इस ग्रुप के 2 शेयर अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) 31 मई से MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स से बाहर हो जाएंगे।

Adani Group Share: अडानी ग्रुप (Adani Group) की 2 कंपनियों को बड़ा झटका लगा है। इस ग्रुप के 2 शेयर अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स से बाहर हो जाएंगे। MSCI ने अपनी क्वार्टरली इंडेक्स रिव्यू में इस बात का ऐलान किया है। बता दें कि MSCI का ये फैसला 31 मई, 2023 से लागू होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

MSCI इंडेक्स से बाहर होने पर इन 2 शेयरों से निकलेगा पैसा

अडानी ग्रुप की जिन दो कंपनियों के शेयरों को MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स से बाहर किया जा रहा है, उनसे इन्वेस्टर पैसा निकाल सकते हैं। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी ट्रांसमिशन से 201 मिलियन डॉलर जबकि अडानी टोटल गैस से 186 मिलियन डॉलर की निकासी हो सकती है।

MSCI इंडेक्स से बाहर होने की खबर से दोनों शेयरों में गिरावट

MSCI इंडेक्स से बाहर होने की खबर से अडानी ग्रुप के दोनों शेयरों में शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। अडानी टोटल गैस जहां 5% की गिरावट के साथ 812 के लेवल पर कारोबार कर रहा है, वहीं अडानी ट्रांसमिशन में 4% से ज्यादा की गिरावट है और ये 878 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। गुरुवार को दोनों शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे।

अभी इतना है Adani ग्रुप की इन 2 कंपनियों का मार्केट कैप
बता दें कि अडानी ट्रांसमिशन का मार्केट कैप फिलहाल 98,007 करोड़ रुपए है। वहीं अडानी टोटल गैस का मार्केट कैप 89,337 करोड़ रुपए है। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में तेजी देखी गई थी। दरअसल, शेयरों में तेजी की बड़ी वजह मॉरीशस के फाइनेंशियल सर्विसेज डिपार्टमेंट के मंत्री महेन कुमार सेरुट्टुन का वो बयान है, जिसमें उन्होंने हिंडनबर्ग के आरोपों का सिरे से खंडर कर दिया है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने कहा था कि मॉरीशस में अडाणी ग्रुप की शेल कंपनियां चल रही हैं, जबकि मॉरीशस सरकार ने इसे सिरे से नकार दिया है।

Zomato को होगा फायदा

एक तरफ जहां अडानी ग्रुप के दो शेयरों को इंडेक्स से बाहर किया गया है, वहीं दूसरी ओर इंडेक्स पर जोमैटो के वैटेज में इजाफा होगा। इससे 7.70 करोड़ शेयर खरीदे जाएंगे। साथ ही इस शेयर का वेटेज 0.10 फीसदी बढ़कर 0.30% हो जाएगा। जोमैटो का शेयर फिलहाल 62.40 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

ये भी देखें : 

जानें क्यों बल्लियों उछल रहा TATA ग्रुप का ये शेयर, इस उम्मीद में निवेशक लगा रहे पैसा