पीच, पिंक और ऑरेंज कलर कॉम्बिनेशन का लहंगा और डायमंड ज्वैलरी नीता अंबानी के लुक पर चार चांद लगा रहा है। मुकेश अंबानी गुलाबी शेरवानी में बेटे का बारात लेकर पहुंचे हैं। उनकी शेरवानी पर एलिफेंट उकेरा है। 

Anant Radhika Wedding : मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी शादी (Anant Ambani Wedding) में एकदम डिफरेंट लुक में नजर आए। उनकी पहली झलक ने ही हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। शेरवानी पर स्पोर्ट्स शूज उनके लुक को सबसे अलग और खास बना रहा है। पूरी फैमिली ऑल पेस्टल कॉम्बिनेशन लुक में नजर आ रही है। मुकेश-नीता अंबानी, आकाश और श्लोका अंबानी, ईशा और आनंद पीरामल हर किसी ने खास आउटफिट्स पहने हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंबानी फैमिली का स्पेशल लुक

अनंत अंबानी की शादी से अंबानी फैमिली की जो पहली तस्वीर सामने आई है, उसमें हर कोई पेस्टल आउटफिट्स में नजर आ रहा है। पीच, पिंक और ऑरेंज कलर कॉम्बिनेशन का लहंगा और डायमंड ज्वैलरी नीता अंबानी (Nita Ambani) के लुक पर चार चांद लगा रहा है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) गुलाबी शेरवानी में बेटे का बारात लेकर पहुंचे हैं। उनकी शेरवानी पर एलिफेंट उकेरा है।

अनंत अंबानी की भाभी-बहन का लुक

देवर की शादी में अंबानी फैमिली की बड़ी बहू श्लोका ने पिंक लहंगे पर एमराल्ड स्टोन की ज्वैलरी कैरी की है, जो उन पर खूब जंच रही है। बहन ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने भी छोटे और लाडले भाई की शादी के लिए पिंक और गोल्डन कलर कॉम्बिनेशन वाला बेहद खूबसूरत लहंगा पहना है. हैवी ज्वैलरी उनकी खूबसूरती बयां कर रहे हैं। वहीं, भाई आकाश अंबानी (Akash Ambani) पीच कलर की शेरवानी में स्मार्ट लग रहे हैं। जबकि उनके दोनों बच्चों ने ऑरेंज, यलो, पिंक कॉम्बिनेशन वाले आउटफिट्स पहने हैं।

दूल्हेराजा अनंत अंबानी का डिफरेंट लुक

अनंत अंबानी का लुक (Anant Ambani Look) सबसे डिफरेंट नजर आ रहा है। उनकी ऑरेंज शेरवानी पर गोल्डन एंब्रॉयडरी की गई है। उस पर छोटा सा एलिफेंट भी बना है। इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स शूज पहन रखा है, जो सबसे अलग नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें

Anant-Radhika Wedding: शादी से पहले एक फ्रेम में दिखी अंबानी फैमिली, पिंक लहंगे ने बड़ी बहू की खूबसूरती में लगाया चार चांद

छोटी बहू के शुभ पांव पड़ते ही मोटा पैसा छापेंगे अंबानी, जानें प्लान