टाटा ग्रुप की कंपनी Trent के शेयर ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। 20 साल पहले महज 31 रुपए वाला यह शेयर अब 7,806 रुपए पर पहुंच गया है, जिससे 1 लाख रुपए का निवेश 2.51 करोड़ रुपए बन गया।

Multibagger Stocks: देश के जाने-माने बिजनेस घराने Tata ग्रुप की कंपनियों में निवेश करने वाला कभी घाटे में नहीं रह सकता। ग्रुप के कई शेयर तो पारस पत्थर की तरह हैं, मतलब इनमें पैसा लगाकर आप हमेशा फायदा ही कमाएंगे। टाटा ग्रुप के कुछ अच्छे स्टॉक्स की बात करें तो इनमें Trent का नाम भी शामिल है। इस कंपनी को रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा संभाल रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

20 साल में 250 गुना बढ़ गया Trent का स्टॉक

20 साल पहले यानी अक्टूबर, 2004 में टाटा ग्रुप की कंपनी Trent के शेयर की कीमत महज 31 रुपए थी। वहीं, अब ये स्टॉक 7,806 रुपए पर पहुंच चुका है। यानी पिछले 20 साल में इस शेयर के दाम 251 गुना बढ़ चुके हैं।

1 लाख रुपए लगाने वाले बन गए करोड़पति

2004 से 2024 के बीच Trent का शेयर 7,775 रुपए बढ़ चुका है। इस हिसाब से देखें तो अब से 20 साल पहले अगर किसी शख्स ने इस स्टॉक में 100000 रुपए का निवेश किया होगा तो आज की डेट में उसकी रकम 2.51 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुकी है।

8345 रुपए के हाई लेवल तक जा चुका Trent का Stock

टाटा ग्रुप की कंपनी Trent का शेयर 16 अक्टूबर को करीब 4% गिरावट के साथ 7805 रुपए पर क्लोज हुआ। इंट्रा-डे के दौरान स्टॉक एक समय 8133 रुपए के हाइएस्ट लेवल तक पहुंच गया था। हालांकि, बाद में मुनाफावसूली के चलते इसमें गिरावट देखी गई। शेयर का 52 वीक हाइएस्ट लेवल 8345 रुपए, जबकि लोएस्ट लेवल 1945 रुपए है।

2.77 लाख करोड़ से ज्यादा Trent का मार्केट कैप

Trent कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल 2,77,486 करोड़ रुपए है। वहीं, इसके एक शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपए है। टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट के कई ब्रांड हैं, जिनमें Westside और Zudio प्रमुख हैं।

ये भी देखें: 

Hyundai का IPO दूसरे दिन भी निवेशकों को तरसा, आखिर लोगों ने क्यों बनाई दूरी