कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए EPF पर ब्याज दर 8.25% पर बनाए रखने का फैसला किया है। यह फैसला शुक्रवार, 28 फरवरी को हुई बैठक में लिया गया।

PF Interest Rate : नौकरी करने वाले करोड़ों सैलरीड पर्सन के लिए के लिए गुड न्यूज है। बाजार में गिरावट और बॉन्ड यील्ड के बीच कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने इंटरेस्ट रेट 8.25% पर बरकरार रखा है। शुक्रवार, 28 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ब्याज दर (Interest Rate) को लेकर हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। ईपीएफओ ने 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.25 फीसदी की ब्याज मिलती रहेगी। फरवरी 2024 में EPF पर ब्याज दर को 2022-23 में 8.15% बढ़ाकर 2023-24 के लिए 8.25% किया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

EPFO Interest Rate : 8.65% से घटकर 8.25% पर ब्याज दर 

मार्च 2022 में EPFO ने अपने 7 करोड़ से ज्यादा मेंबर्स के लिए 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज 2020-21 के 8.50% से घटाकर 8.10% कर दिया था, जो 1977-78 के 8% के बाद सबसे कम थी। मार्च 2020 में भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर घटाकर 7 साल के निचले स्तर 8.5% कर दिया गया था, जबकि 2018-19 के लिए 8.65% ब्याज दर दी गई थी। ईपीएफओ की टॉप संस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने शुक्रवार को अपनी बैठक में 2024-25 के लिए ईपीएफ पर 8.25% ब्याज बनाए रखने का फैसला किया है।

UAN को बैंक खाते से कैसे लिंक करें? जानें PF निकालने का आसान प्रोसेस

पीएफ का ब्याज कब तक आएगा 

CBT के फैसले के बाद 2024-25 के लिए EPF जमा पर ब्याज दर को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) को भेजा जाएगा। सरकार के अनुमोदन के बाद 2024-25 के लिए EPF पर ब्याज दर EPFO के 7 करोड़ से ज्यादा मेंबर्स के खाते में जमा कर दी जाएगी। बता दें कि EPFO वित्त मंत्रालय के माध्यम से सरकार के अप्रूवल के बाद ही ब्याज दर देता है।

पीएफ पर ब्याज दर पिछले 9 साल में 

वित्त वर्ष 2024-25 में 8.25% 

वित्त वर्ष 2023-24 में 8.25% 

वित्त वर्ष 2022-23 में 8.15% 

वित्त वर्ष 2021-22 में 8.10% 

वित्त वर्ष 2020-21 में 8.50% 

वित्त वर्ष 2019-20 में 8.50% 

वित्त वर्ष 2018-19 में 8.65% 

वित्त वर्ष 2017-18 में 8.55% 

वित्त वर्ष 2016-17 में 8.65%

इसे भी पढ़ें 

EPFO ने किए 2025 में बड़े बदलाव: जानिए क्या होंगे आपके PF और पेंशन पर असर

PF: बच्चों की शादी के लिए चाहिए पीएफ का पैसा! पूरी करनी होगी 1 शर्त