क्या आप जानते हैं कितनी है भारत के 10 अमीरों की दौलत?
भारत के टॉप 10 अरबपतियों की दौलत का अंदाज़ा लगा सकते हैं? हुरुन की 2025 की लिस्ट में मुकेश अंबानी से लेकर राधाकिशन दमानी तक, जानिए इनकी अकूत संपत्ति के बारे में।

भारत आर्थिक रूप से तेज़ी से विकास कर रहा है। हुनर हो तो पैसा कमाने के रास्ते बढ़ रहे हैं। खासकर प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों के कई मौके हैं। सड़क, रेल, हवाई जहाज, समुद्र, यात्रा, ऐसे कई क्षेत्रों में प्राइवेट कंपनियां निवेश कर रही हैं और लोगों को रोजगार दे रही हैं। इससे ये कंपनियां लाखों करोड़ रुपये कमा रही हैं। कुछ तो दुनिया की बड़ी कंपनियां बन गई हैं। ऐसी ही शीर्ष कंपनियों को चलाने वाले 10 लोगों के पास कितनी संपत्ति है, जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
भारत के शीर्ष 10 अरबपतियों की कुल संपत्ति भारत के सालाना बजट का एक तिहाई है। हुरुन की 2025 की दुनिया के अमीरों की लिस्ट देखकर यह साफ़ हो जाता है। आइए जानते हैं भारत के शीर्ष 10 अमीर लोगों और उनकी कमाई के बारे में।
हुरुन की लिस्ट के मुताबिक, भारत में पहले नंबर पर रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी हैं। उनकी कंपनियों की कुल संपत्ति लगभग ₹8.6 लाख करोड़ है।
दूसरे नंबर पर अदानी ग्रुप के गौतम अदानी हैं। 2025 में उनकी संपत्ति लगभग ₹8.4 लाख करोड़ है।
तीसरे नंबर पर रोशनी नाडार हैं। HCL टेक्नोलॉजीज से उनकी कमाई लगभग ₹3.5 लाख करोड़ है।
सन फ़ार्मा के दिलीप सांघवी हुरुन की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति लगभग ₹2.5 लाख करोड़ है।
विप्रो के अजीम प्रेमजी इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति लगभग ₹2.2 लाख करोड़ है।
₹2 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ बिरला कंपनी 6वें नंबर पर है। इसके मालिक के.एम. बिरला हैं।
साइरस पूनावाला इस लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति भी ₹2 लाख करोड़ है।
बजाज के नीरज बजाज ₹1.6 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ 8वें नंबर पर हैं।
9वें नंबर पर रवि जयपुरिया हैं। उनकी संपत्ति ₹1.4 लाख करोड़ है।
डीमार्ट के राधाकिशन दमानी 10वें नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति लगभग ₹1.4 लाख करोड़ है।
इन सबकी कुल संपत्ति भारत के सालाना बजट का लगभग एक तिहाई है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

