Top 20 Startups 2025: लिंक्डइन की टॉप स्टार्टअप्स में भारत की 20 तेजी से बढ़ती कंपनियों को शामिल किया गया है। ये स्टार्टअप्स नए जॉब्स और निवेश को आकर्षित कर रहे हैं। जानिए कौन सी कंपनियां करियर और इन्वेस्टमेंट के लिए बेस्ट हैं।
LinkedIn Top Startups 2025: आज के दौर में प्रोफेशनल्स का काम करने और हायरिंग का तरीका तेजी से बदल रहा है। स्टार्टअप्स इस बदलाव की सबसे आगे की लाइन में हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी की मदद से अब बिजनेस शुरू करना पहले से आसान, तेज और कम लागत वाला हो गया है। 2025 के पहले नौ महीनों में भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में निवेशकों ने 9 बिलियन डॉलर से ज्यादा के फंड लॉन्च किए, जो पिछले साल के 8.7 बिलियन डॉलर से ज्यादा हैं। LinkedIn की टॉप स्टार्टअप्स 2025 लिस्ट में उन 20 भारतीय स्टार्टअप्स को शामिल किया गया है, जो सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं और निवेशकों और टैलेंट को अट्रैक्ट कर रहे हैं। इस लिस्ट में एम्प्लॉई ग्रोथ, जॉबसीकर इंटरेस्ट, कंपनी एंगेजमेंट और टैलेंट रिटेंशन जैसे चार मुख्य फैक्टर्स के आधार पर कंपनियों को सेलेक्ट किया गया है। देखें लिस्ट..
1. Zepto
हेडक्वार्टर: बेंगलुरु
कब स्टार्ट हुआ: 2021
कर्मचारी: 5,704
स्किल्स: 3PL, इन्वेंट्री मैनेजमेंट, डेटा एनालिसिस
जॉब टाइटल्स: सॉफ्टवेयर इंजीनियर, बिजनेस ऑपरेशंस मैनेजर, कैटेगरी मैनेजर
क्या करती है: 10 मिनट में डिलीवरी करने वाला क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म। ग्रॉसरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटी, कपड़े और खिलौने उपलब्ध।
2. Lucidity
हेडक्वार्टर: बेंगलुरु
कब शुरू हुआ: 2021
कर्मचारी: 103
स्किल्स: लीड जनरेशन, मार्केट रिसर्च, AI
जॉब टाइटल्स: सॉफ्टवेयर इंजीनियर, क्लाउड आर्किटेक्ट, सॉल्यूशंस आर्किटेक्ट
क्या करती है: एंटरप्राइज के लिए मल्टी-क्लाउड स्टोरेज मैनेजमेंट और ऑप्टिमाइजेशन।
3. Swish
हेडक्वार्टर: बेंगलुरु
कब स्टार्ट हुआ: 2024
कर्मचारी: 115
स्किल्स: प्रोडक्ट डेवलपमेंट, मार्केटिंग स्ट्रेटेजी, प्रोक्योरमेंट
जॉब टाइटल्स: सॉफ्टवेयर इंजीनियर, क्वालिटी एश्योरेंस एग्जीक्यूटिव
क्या करती है: 10 मिनट में फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म, सीरीज A में 14M डॉलर रेज किए।
4. Weekday (YC W21)
हेडक्वार्टर: बेंगलुरु
कब शुरू हुआ: 2021
कर्मचारी: 53
स्किल्स: इवेंट प्लानिंग, वीडियो एडिटिंग, रिसर्च
जॉब टाइटल्स: अकाउंट मैनेजर, बिजनेस ऑपरेशंस स्पेशलिस्ट
क्या करती है: AI-पावर्ड प्लेटफॉर्म के जरिए इंजीनियर्स की हायरिंग आसान बनाती है।
5. Jar
हेडक्वार्टर: बेंगलुरु
कब शुरू हुआ: 2021
कर्मचारी: 249
स्किल्स: डिजाइन थिंकिंग, डेटा स्ट्रक्चर्स, मोबाइल एप डेवलपमेंट
जॉब टाइटल्स: सॉफ्टवेयर इंजीनियर, प्रोडक्ट मैनेजर, डेटा एनालिस्ट
क्या करती है: डिजिटल गोल्ड में रोज़ाना बचत की सुविधा देने वाली फ़ाइनेंशियल फिटनेस ऐप।
6. Convin
हेडक्वार्टर: बेंगलुरु
कब शुरू हुआ: 2021
कर्मचारी: 138
स्किल्स: पार्टनर रिलेशनशिप मैनेजमेंट, लीड जनरेशन, कस्टमर अक्विजिशन
जॉब टाइटल्स: सॉफ्टवेयर इंजीनियर, बिजनेस डेवलपमेंट रिप्रेजेंटेटिव
क्या करती है: AI प्लेटफॉर्म जो कॉल सेंटर एजेंट्स की परफॉर्मेंस और कस्टमर एक्सपीरियंस बेहतर बनाता है।
7. Bhanzu
हेडक्वार्टर: हैदराबाद
कब शुरू हुआ: 2021
कर्मचारी: 1,035
स्किल्स: मैथमैटिक्स, टीचिंग, क्लासरूम मैनेजमेंट
जॉब टाइटल्स: बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट, मैथ टीचर
क्या करती है: गणित को मजेदार और इंटरेक्टिव बनाने वाली एजुकेशन प्लेटफॉर्म।
8. Refyne India
हेडक्वार्टर: बेंगलुरु
कब शुरू हुआ: 2021
कर्मचारी: 171 से ज्यादा
स्किल्स: लीड जनरेशन, रेवेन्यू जनरेशन, CRM
जॉब टाइटल्स: सॉफ्टवेयर इंजीनियर, प्रोडक्ट मैनेजर
क्या करती है: कर्मचारियों के लिए फाइनेंशियल वेलनेस और सैलरी लिक्विडिटी प्लेटफॉर्म।
9. EMotorad
हेडक्वार्टर: पुणे
कब शुरू हुआ: 2020
कर्मचारी: 235
स्किल्स: ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, PLC
जॉब टाइटल्स: सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सेल्सपर्सन
क्या करती है: ई-बाइक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का निर्माण, 24T e-cycle लॉन्च।
10. Atlys
मुख्यालय: दिल्ली
कब शुरू हुआ: 2021
कर्मचारी: 190
स्किल्स: लीड जनरेशन, एडिटिंग, CRM
जॉब टाइटल्स: सॉफ्टवेयर इंजीनियर, बिजनेस ऑपरेशंस स्पेशलिस्ट
क्या करती है: वीजा प्रोसेसिंग और ट्रैवल इंश्योरेंस समाधान।
11. Intervue.io
हेडक्वार्टर: बेंगलुरु
कब स्टार्ट हुआ: 2022
कर्मचारी: 50
स्किल्स: लीड जनरेशन, नेगोशिएशन, टाइपस्क्रिप्ट
जॉब टाइटल्स: सॉफ्टवेयर इंजीनियर
क्या करती है: इंटरव्यू-एज-ए-सर्विस प्लेटफॉर्म। कंपनियों को तकनीकी इंटरव्यू आउटसोर्स करने और उम्मीदवारों के लिए प्रैक्टिस इंटरव्यू शेड्यूल करने में मदद करता है।
12. Blissclub
हेडक्वार्टर: बेंगलुरु
कब स्टार्ट हुआ: 2020
कर्मचारी: 142
स्किल्स: फोटोग्राफी, फैशन डिजाइन, स्टाइलिंग
जॉब टाइटल्स: शॉप मैनेजर, ग्राफिक डिजाइनर, बिजनेस ऑपरेशंस स्पेशलिस्ट
क्या करती है: 'कम्यूनिटी फर्स्ट' एक्टिववियर ब्रांड। भारत में 14 फिजिकल स्टोर्स और महिलाओं के लिए कम्फर्टेबल एक्टिव वियर डिजाइन करती है।
13. FirstClub
हेडक्वार्टर: बेंगलुरु
कब शुरू हुआ: 2024
कर्मचारी: 225
स्किल्स: क्वालिटी ऑडिटिंग, इन्वेंट्री मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट
जॉब टाइटल्स: सप्लाई चेन स्पेशलिस्ट, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, क्वालिटी एश्योरेंस मैनेजर
क्या करती है: ग्रॉसरी-केंद्रित क्विक-कॉमर्स और ओमनीचैनल प्लेटफॉर्म। 2025 में 23M डॉलर की फंडिंग हासिल।
14. Snabbit
मुख्यालय: मुंबई
स्थापना वर्ष: 2024
कर्मचारी: 170
स्किल्स: कस्टमर अक्विज़िशन, स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन, बिजनेस एनालिसिस
जॉब टाइटल्स: बिजनेस ऑपरेशंस मैनेजर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सोर्सिंग मैनेजर
क्या करती है: हाइपरलोकल ऑन-डिमांड होम सर्विसेज ऐप (किचन क्लीनिंग, लॉन्ड्री)। टाइम-बेस्ड प्राइसिंग मॉडल।
15. GoKwik
हेडक्वार्टर: दिल्ली
कब स्टार्ट हुआ: 2020
कर्मचारी: 500
स्किल्स: स्टार्टअप्स, डेटा स्ट्रक्चर्स, लीड जनरेशन, स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप
जॉब टाइटल्स: सॉफ्टवेयर इंजीनियर, कस्टमर एक्सपीरियंस मैनेजर, प्रोडक्ट मैनेजर
क्या करती है: ई-कॉमर्स और D2C ब्रांड्स के लिए फुल-स्टैक समाधान। कंवर्जन रेट और रेवन्यू बढ़ाने के लिए।
16. Dezerv
हेडक्वार्टर: मुंबई
कब स्टार्ट हुआ: 2021
कर्मचारी: 500 से ज्यादा
स्किल्स: वेल्थ मैनेजमेंट, फाइनेंशियल प्लानिंग, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट
जॉब टाइटल्स: इन्वेस्टमेंट मैनेजर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, बिजनेस कंसल्टेंट
क्या करती है: टेक्नोलॉजी और एक्सपर्ट एडवाइजरी के साथ पर्सनलाइज्ड वेल्थ मैनेजमेंट। ऐप के जरिए निवेश ट्रैकिंग।
17. NEWME
हेडक्वार्टर: बेंगलुरु
कब स्टार्ट हुआ: 2022
कर्मचारी: 250
स्किल्स: फैशन स्टाइलिंग, गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग, कस्टमर सर्विस मैनेजमेंट
जॉब टाइटल्स: मर्चेंडाइज़र, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, शॉप मैनेजर
क्या करती है: Gen Z के लिए फास्ट फैशन ब्रांड। 60 मिनट की डिलीवरी सेवाएं बेंगलुरु में।
18. CARD91
हेडक्वार्टर: बेंगलुरु
कब शुरू हुआ: 2020
कर्मचारी: 60 से ज्यादा
स्किल्स: एंड्रॉइड डेवलपमेंट, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, बिजनेस एनालिसिस
जॉब टाइटल्स: सॉफ्टवेयर इंजीनियर, बैकएंड डेवलपर, प्रोडक्ट मैनेजर
क्या करती है: प्लेटफॉर्म-एज-ए-सर्विस (PaaS) कंपनी। बैंक, SME और कॉर्पोरेट्स को पेमेंट सॉल्यूशंस देती है।
19. LimeChat
हेडक्वार्टर: बेंगलुरु
कब शुरू हुआ: 2020
कर्मचारी: 70
स्किल्स: लीड जनरेशन, फोटोग्राफी, डेटा स्ट्रक्चर्स
जॉब टाइटल्स: सॉफ्टवेयर इंजीनियर, कस्टमर एक्सपीरियंस मैनेजर, बिजनेस डेवलपमेंट
क्या करती है: WhatsApp के जरिए कंवर्सेशनल कॉमर्स को रिवोल्यूशन। AI एजेंट्स के जरिए ग्राहक अधिग्रहण लागत कम।
20. AppsForBharat
हेडक्वार्टर: बेंगलुरु
कब स्टार्ट हुआ: 2020
कर्मचारी: 231
स्किल्स: एडिटिंग, ग्राफिक डिज़ाइन, SQL
जॉब टाइटल्स: सॉफ्टवेयर इंजीनियर, ग्राफिक डिज़ाइनर, कंटेंट मैनेजर
क्या करती है: भारत का सबसे बड़ा भक्ति ऐप 'श्री मंदिर' । 2025 में 20M डॉलर सीरीज C फंडिंग, 20 मंदिर शहरों में विस्तार।
इसे भी पढ़ें- घर बैठे कमाएं ₹1 लाख! लिक्विड डिटर्जेंट का बिजनेस भर देगा आपकी जेब
इसे भी पढ़ें-नौकरी से बोर हो गए हैं? घर बैठे बनाएं लिक्विड हैंडवॉश, हर महीने कमाएं ₹60,000
