Mehul Choksi Wife: PNB घोटाले में मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति भी ED की रडार पर हैं। प्रीति पर ऑफशोर कंपनियां खोलने और गीतांजलि ग्रुप से पैसे लेने का आरोप है। क्या प्रीति को भी मेहुल के साथ भारत लाया जाएगा? 

Mehul Choksi Latest News: पीएनबी घोटाले के मास्टरमाइंड और भगौड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे भारत लाने की तैयार शुरू हो चुकी है। इस पूरे घोटाले में मेहुल की पत्नी दीप्ति का भी नाम सामने आ रहा है। प्रीति ने मेहुल के घोटालों में सक्रिय तौर पर भूमिका निभाई थी। यही वजह है कि प्रीति चोकसी भी ED की रडार पर हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ED की रडार में आई प्रीति चोकसी

मेहुल चोकसी बेल्जियम में पत्नी प्रीति के साथ ही रह रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीति चोकसी खुद भी ED के शक के घेरे में आ चुकी हैं। प्रीति चोकसी का Hillingdon Holdings कंपनी में मालिकाना हक बताया जा रहा है। 2013 में प्रीति ने UAE में गीतांजली जेम्स में काम करने वाली Dion Lily से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने सीडी शाह और असिस्टेंट नेहा शिंदे से मिलकर 3 ऑफशोर कंपनियां खोली थीं। इनमें हिलिंग्डन होल्डिंग्स के अलावा अन्य दो कंपनियां M/s Charing Cross Holdings Ltd और M/s Colindale Holdings Ltd हैं।

तीन में से एक कंपनी का मालिकाना हक प्रीति चोकसी के पास

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन कंपनियों में से Hillingdon Holdings Ltd का मालिकाना हक प्रीति चोकसी का है। इसको लेकर ही वो सवाल के घेरे में आईं। दरअसल, 2014 में इस कंपनी के अकाउंट में बड़ी रकम ट्रांसफर हुई थी। वहीं, जिस कंपनी ने ये पैसे ट्रांसफर किए थे, वो गीतांजली ग्रुप से जुड़ी हुई थी। जांच में सामने आए डॉक्यूमेंट्स में प्रीति के नाम पर पैसों का ट्रांसफर मिला।

प्रीति चोकसी के पास बेल्जियम की नागरिकता

13,500 करोड़ की धोखाधड़ी के मोस्टवांटेड मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति चोकसी के पास बेल्जियम की नागरिकता है। मेहुल प्रीति के साथ ही बेल्जियम के एंटवर्प शहर में रह रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, मेहुल चोकसी ने बेल्जियम में रहने के लिए झूठे और फर्जी दस्तावेज दिखाए। उसने अपनी भारतीय और एंटीगुआ की नागरिकता छुपाकर गलत जानकारी दी, ताकि उसे भारत न भेजा जा सके।

बेल्जियम से पहले एंटीगुआ-बारबूडा में रहा मेहुल चोकसी

2018 में भारत छोड़ने से पहले ही मेहुल चोकसी ने 2017 में एंटीगुआ-बारबूडा की नागरिकता ले ली थी। मेहुल चोकसी ने कई बार अपनी खराब सेहत का बहाना बनाते हुए भारत में पेशी पर आने से मना किया था। हालांकि, कभी-कभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसकी पेशी होती है। भारत में अब तक उसकी कई प्रॉपर्टीज जब्त की जा चुकी हैं।