Nayara Petrol Price: नायरा पेट्रोल पंप आपके शहर में नहीं है? जानिए 5 आसान तरीके, जिनकी मदद से आप हर बार पेट्रोल-डीजल पर खर्च कम कर सकते हैं।
Fuel Saving Tips: देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने आज बुधवार को पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर सस्ते कर दिए हैं। ऐसे में जिन शहरों में उस कंपनी के पंप मौजूद हैं, वहां वाहन चालकों को कुछ राहत मिल सकती है। लेकिन अगर आपके शहर या इलाके में नायरा एनर्जी का पेट्रोल पंप ही नहीं है, तो आप सस्ते तेल का फायदा कैसे उठा पाएंगे? परेशान होने की जरुरत नहीं है। कुछ ऐसे आसान तरीके हैं, जिनसे आप अपनी गाड़ी के फ्यूल खर्च को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे तरीके, जिनसे हर बार सस्ता तेल पा सकते हैं...

1. आसपास के अलग-अलग पेट्रोल पंपों के रेट जरूर चेक करें
कई लोग हमेशा एक ही पेट्रोल पंप पर जाते हैं, लेकिन कई बार एक ही शहर में अलग-अलग कंपनियों के पंपों पर कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है। फ्यूल भरवाने से पहले एक बार ऑनलाइन रेट जरूर देख लें। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके आसपास कौन सा विकल्प बेहतर है।
2. टैंक बिल्कुल खाली होने का इंतजार न करें
कई लोग तब तक तेल डलवाने का इंतजार करते रहते हैं, जब तक फ्यूल इंडिकेटर लगभग शून्य पर न पहुंच जाए। ऐसा करने से आप अचानक बढ़ी हुई कीमतों के समय मजबूरी में तेल भरवाने को मजबूर हो सकते हैं। बेहतर है कि समय-समय पर कीमतों पर नजर रखें और जरूरत के अनुसार फ्यूल भरवाते रहें।
3. गाड़ी की सर्विस समय पर कराएं
कई बार गाड़ी ज्यादा तेल पीने लगती है। अगर एयर फिल्टर गंदा है, इंजन की हालत ठीक नहीं है या टायरों में हवा कम है, तो माइलेज घट जाता है। रेगुलर सर्विस से फ्यूल की खपत कम हो सकती है।
4. मोबाइल ऐप्स और ऑनलाइन अपडेट देखते रहें
आज कई ऐप्स और वेबसाइट्स रोजाना पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट दिखाती हैं। अगर आपके शहर में कीमतों में बदलाव होता है, तो आपको तुरंत जानकारी मिल सकती है। इससे सही समय पर फैसला लेने में आसानी होती है।
5. कम दूरी के लिए गाड़ी का यूज कम करें
अगर हर दिन की कुछ दूरी पैदल, साइकिल या शेयरिंग वाली गाड़ियों से तय की जा सकती है, तो महीने के अंत में अच्छा-खासा पैसा बच सकता है। तेल की कीमत चाहे कम हो या ज्यादा, यह तरीका हमेशा काम आता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई पेट्रोल-डीजल कीमतों, फ्यूल रेट्स और तेल कंपनियों से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रिपोर्ट्स और आधिकारिक अपडेट्स पर आधारित है। ईंधन की कीमतें राज्यवार टैक्स, वैट, स्थानीय शुल्क और कंपनियों के फैसलों के अनुसार बदल सकती हैं। किसी भी फैसले से पहले अपने शहर के ताजा पेट्रोल-डीजल रेट आधिकारिक स्रोतों से जरूर चेक कर लें।


