Petrol Diesel Latest Update: क्या आज 1 जून से आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है? सरकार के पेट्रोल-डीजल और ATF से एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाने के बाद आपके लिए क्या बदल गया है? यह कटौती आपके लिए राहत लेकर आई है या नहीं? 

Fuel Price News: आज 1 जून से नए महीने की शुरुआत हो चुकी है और सुबह-सुबह ही तेल की कीमतों को लेकर सरकार का एक बड़ा आदेश आ गया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स को कम कर दिया है। लेकिन क्या ये आपके लिए राहत की बात है, क्या इससे आपको फायदा होने वाला है और फ्यूल के रेट कम हो जाएंगे? जानिए इस फैसले से आपके पेट्रोल पंप पर आज सुबह से क्या बदला है और आपकी जेब पर क्या असर पड़ने वाला है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने कौन सा टैक्स घटाया?

सरकार ने पेट्रोल-डीजल और एटीएफ से एक्सपोर्ट ड्यूटी (Export Duty) कम कर दिया है। ये वही टैक्स होता है, जो भारत से बाहर दूसरे देशों में तेल बेचने (निर्यात करने) पर कंपनियों को देना पड़ता है। पश्चिम एशिया (West Asia) में चल रहे तनाव और ग्लोबल मार्केट के माहौल को देखते हुए सरकार ने तेल बेचने वाली भारतीय कंपनियों को यह बड़ी राहत दी है।

फ्यूल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी कितना घट गया?

सरकार हर 15 दिन में इस टैक्स की समीक्षा करती है। आज 1 जून से जो नए रेट लागू हुए हैं, उसके मुताबिक, पेट्रोल पर लगने वाला टैक्स सीधे आधा (50%) कर दिया गया है। पहले यह ₹3 प्रति लीटर था, जो अब घटकर ₹1.5 प्रति लीटर हो गया है। डीजल पर टैक्स ₹16.5 से घटाकर ₹13.5 प्रति लीटर कर दिया गया है, यानी ₹3 की कटौती की गई है। हवाई ईंधन (ATF) पर भी टैक्स ₹16 से घटाकर ₹9.5 प्रति लीटर कर दिया गया है।

फ्यूल पर सरकार ने ड्यूटी कम क्यों किया?

मार्च 2026 में जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा था, तब सरकार ने यह टैक्स इसलिए लगाया था ताकि देश की कंपनियां सारा तेल बाहर न बेच दें और हमारे अपने देश में तेल की कमी न हो। अब चूंकि विदेशी बाजार में हालात थोड़े ठीक हैं, इसलिए बाहर तेल भेजने पर टैक्स कम किया गया है ताकि भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों जैसे रिलायंस और अन्य को अच्छा मुनाफा मिल सके।

क्या इस फैसले से आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ?

इस फैसले से पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बदले हैं यानी आपको फायदा नहीं होने वाला है। सरकार ने साफ कर दिया है कि देश के अंदर बिकने वाले पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब यह है कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता या चेन्नई जैसे शहरों में जो रेट कल थे, वही आज भी रहेंगे।

क्या इससे आम जनता का कोई फायदा नहीं होने वाला?

भले ही आज सुबह से आम आदमी के लिए सीधे पैसे कम नहीं हुए हैं, लेकिन इस फैसले का दूरगामी असर होता है। तेल कंपनियों का टैक्स का बोझ कम होने से उनकी वित्तीय स्थिति सुधरेगी। अगर आने वाले दिनों में इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) के दाम गिरते हैं, तो तेल कंपनियां घरेलू कीमतों को घटाने पर विचार कर सकती हैं।