Today Fuel Price: आज 18 मई 2026 को जारी नए पेट्रोल-डीजल रेट्स में हैदराबाद में पेट्रोल ₹110.89 प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि तिरुवनंतपुरम में भी कीमत ₹110 के पार बनी हुई है। दूसरी तरफ लखनऊ, नोएडा और चंडीगढ़ जैसे शहरों में पेट्रोल अभी भी ₹100 से नीचे बिक रहा है। देखें अपने शहर का ताजा रेट... 

Petrol Price 18 May 2026: अगर आप आज बाइक या कार में तेल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक कर लें। 18 मई 2026 को जारी नए पेट्रोल-डीजल रेट्स में कई शहरों में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। जहां हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत ₹110 के पार पहुंच गई है। वहीं, यूपी के कई शहरों में अभी भी ₹100 से कम में बिक रहा है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। आइए जानते हैं आज आपके शहर में तेल का भाव क्या है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हैदराबाद में पेट्रोल ₹110 पार

आज सोमवार जारी रेट्स के मुताबिक, हैदराबाद में पेट्रोल ₹110.89 प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल की कीमत करीब ₹98.96 प्रति लीटर है। लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से यहां गाड़ी चलाना लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम में भी पेट्रोल ₹110.61 प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

यूपी-हरियाणा में पेट्रोल का भाव आज

लखनऊ में पेट्रोल करीब ₹97.72 प्रति लीटर है।

नोएडा में पेट्रोल ₹97.76 प्रति लीटर दर्ज किया गया।

गुरुग्राम में भी रेट ₹98 के आसपास बना हुआ है।

चंडीगढ़ में पेट्रोल का रेट ₹97.27 प्रति लीटर है।

दिल्ली, मुंबई और पटना में पेट्रोल की कीमत आज कितनी है?

देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹97.77 प्रति लीटर बना हुआ है, जबकि डीजल ₹90.67 प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल ₹106.68 और डीजल ₹93.14 प्रति लीटर है। वहीं पटना में पेट्रोल ₹108.92 तक पहुंच गया है।

पेट्रोल आज कहां महंगा, कहां सस्ता?

आज के रेट्स के हिसाब से हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम सबसे महंगे शहरों में बने हुए हैं। वहीं दिल्ली, नोएडा, लखनऊ और चंडीगढ़ जैसे शहरों में लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। अगर आप रोज गाड़ी इस्तेमाल करते हैं, तो पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट चेक करना जरूरी हो गया है। कई बार छोटे बदलाव भी महीने के बजट पर असर डाल देते हैं। खासतौर पर लंबी दूरी की यात्रा या टैंक फुल कराने से पहले अपने शहर का नया रेट जरूर देख लें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए रेट्स 18 मई 2026 को जारी अपडेट्स पर आधारित हैं। अलग-अलग शहरों और पेट्रोल पंप पर टैक्स और अन्य चार्ज के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है। तेल भरवाने से पहले अपने नजदीकी पेट्रोल पंप या आधिकारिक वेबसाइट पर ताजा रेट जरूर चेक करें।