PM Kisan की 23वीं किस्त जारी हो चुकी है। अगर आप लाभार्थी हैं, तो घर बैठे मोबाइल से बेनिफिशियरी स्टेटस चेक कर सकते हैं कि ₹2000 खाते में आए या नहीं।

PM Kisan 23rd Kist Status Online: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए आखिरकार वो खुशखबरी आ गई है जिसका उन्हें मार्च महीने से इंतजार था। सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर दिया है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में सीधे ₹2,000-₹2,000 भेज दिए हैं। अगर आप भी खेती-किसानी करते हैं, इस योजना से जुड़े हैं और जानना चाहते हैं कि पैसा आपके खाते में पहुंचा या नहीं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे मोबाइल से सिर्फ 2 मिनट में अपना पीएम किसान का स्टेटस (PM Kisan Status) चेक कर सकते हैं। जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बंगाल से हुआ बड़ा ऐलान, कुल ₹18,880 करोड़ ट्रांसफर

इस बार प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले (तारकेश्वर) से यह पैसा जारी किया। सरकार ने इस किस्त के लिए कुल ₹18,880 करोड़ का बजट खर्च किया है। सिर्फ पश्चिम बंगाल की बात करें तो वहां के 45 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में ₹900 करोड़ से अधिक की रकम पहुंची है। इस योजना में किसानों को सालभर में कुल ₹6,000 की मदद दी जाती है। यह मदद ₹2,000 की तीन अलग-अलग किस्तों में सीधे बैंक खाते में DBT के जरिए आती है।

पीएम किसान 23वीं किस्त का पैसा आया या नहीं कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in को ओपन करें।
  • होमपेज पर नीचे की तरफ जाएं, वहां आपको 'Know Your Status' (अपना स्टेटस जानें) का एक विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड बॉक्स में भरें।
  • इसके बाद 'Get Data' वाले बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने पूरी डिटेल आ जाएगी कि आपकी 23वीं किस्त रिलीज हुई है या नहीं।

23वीं किस्त का पैसा नहीं आया तो तुरंत चेक करें ये 3 चीजें

  • आपका e-KYC पूरा होना जरूरी है।
  • आपकी जमीन का रिकॉर्ड (Land Seeding) पोर्टल पर वैरिफाइड होना चाहिए।
  • आपका बैंक खाता आधार कार्ड (Aadhar Seeding) से जुड़ा होना चाहिए।

किसानों के लिए पीएम मोदी के बड़े ऐलान

  • बंगाल के करीब 50 लाख किसानों को सुरक्षित करने के लिए 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' को नए सिरे से लॉन्च किया गया है।
  • गांवों की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए 315 किलोमीटर से ज्यादा लंबी ग्रामीण सड़कों और रेलवे के नए प्रोजेक्ट्स की नींव रखी गई है।
  • केमिकल मुक्त खेती को बढ़ावा देने के लिए 'नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग' जैसी स्कीमों पर भी काम शुरू हुआ है।