MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • ईरान-इजरायल जंग का एक और झटका! प्रीमियम पेट्रोल ₹2.35 महंगा, क्या अब नॉर्मल की बारी?

ईरान-इजरायल जंग का एक और झटका! प्रीमियम पेट्रोल ₹2.35 महंगा, क्या अब नॉर्मल की बारी?

Premium Petrol Price Hike: ईरान-इजरायल जंग से भारतीयों को एक और बड़ा झटका लगा है। कच्चे तेल के बढ़ने से सरकारी तेल कंपनियों ने आज से प्रीमियम पेट्रोल के दाम ₹2.09 से ₹2.35 प्रति लीटर तक बढ़ा दिए। ऐसे में सवाल उठ रहा क्या नॉर्मल तेल भी महंगा हो जाएगा?

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Mar 20 2026, 04:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Gemini

महंगाई का 'प्रीमियम' डोज, दिल्ली से मुंबई तक बढ़े रेट्स

अगर आप अपनी गाड़ी में XP95, स्पीड या पावर जैसा प्रीमियम तेल डलवाते हैं, तो आज से आपकी जेब पर बोझ बढ़ गया है। दिल्ली में अब प्रीमियम पेट्रोल ₹112.30 प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है, वहीं मुंबई में तो इसकी कीमतें ₹120.30 के रिकॉर्ड स्तर को छू रही हैं। चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में भी कीमतें ₹112 से ₹118 के बीच हैं।

25
Image Credit : Asianet News

प्रीमियम पेट्रोल के दाम क्यों बढ़े?

इस बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ी वजह है अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) का महंगा होना। ईरान-इजरायल जंग के चलते ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 110 डॉलर के करीब पहुंच गए हैं। भारत के लिए चिंता की बात यह है कि हमारे लिए कच्चे तेल की कीमत (इंडियन बास्केट) लगभग दोगुनी होकर 146 डॉलर पर पहुंच गई है। तेल कंपनियां पिछले काफी समय से घाटे में चल रही थीं, जिसकी भरपाई के लिए उन्होंने सबसे पहले प्रीमियम फ्यूल की कीमतें बढ़ाई हैं।

Related Articles

Related image1
Petrol Diesel Price Today: क्या महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीज़ल? 15 शहरों के रेट ने दिया बड़ा संकेत
Related image2
Crude Oil Price: ईरान-इजराइल जंग से कितना महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, इंडियन बास्केट 146 डॉलर पार
35
Image Credit : Asianet News

आम आदमी के लिए क्या है राहत की खबर?

अच्छी बात यह है कि फिलहाल नॉर्मल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियों ने आखिरी बार मार्च 2024 में आम जनता को ₹2 की राहत दी थी, जो आज भी बरकरार है। प्रीमियम पेट्रोल कुल बिक्री का बहुत छोटा हिस्सा है, इसलिए इसका सीधा असर सिर्फ उन लोगों पर पड़ेगा जिनके पास लग्जरी कारें या हाई-परफॉरमेंस स्पोर्ट्स बाइक्स हैं।

45
Image Credit : Gemini

क्या अब नॉर्मल पेट्रोल भी महंगा होगा?

बाजार एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें 'डी-रेगुलेटेड' होती हैं, यानी कंपनियाँ इन्हें कभी भी घटा-बढ़ा सकती हैं। लेकिन अगर कच्चे तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में 80-100 डॉलर के ऊपर बने रहते हैं, तो आने वाले दिनों में सामान्य पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाना कंपनियों की मजबूरी बन जाएगी। यानी, यह सिर्फ एक अलर्ट है कि आने वाले दिन जेब पर भारी पड़ सकते हैं।

55
Image Credit : Gemini

चार महानगरों में नॉर्मल पेट्रोल के दाम क्या हैं?

आज शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.72 प्रति लीटर है। वहीं, मुंबई में ₹103.44, कोलकाता में ₹103.94 और चेन्नई में ₹100.75 प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
फ्यूल रेट
व्यापार समाचार
ऑटो समाचार
कार समाचार
बाइक समाचार
ईरान इजराइल वॉर
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
नौकरी करने वालों की मौज! मील कार्ड और HRA के नए नियमों से बचेंगे ₹1 लाख से ज्यादा, देखें कैलकुलेशन
Recommended image2
चांदी खरीदारों की लॉटरी! ₹4.20 लाख से ₹2.34 लाख पर आया भाव, दिल्ली से हैदराबाद तक 25 शहरों के ताजा रेट जानिए
Recommended image3
शेयर बाजार में कमबैक: भारी गिरावट के बाद आज घाटे की भरपाई कर रहे ये Top 10 Stocks
Recommended image4
Gold ALERT: घर में रखा सोना बढ़ा रहा है आपकी 'गरीबी'? जानिए कैसे
Recommended image5
Crude Oil Price: ईरान-इजराइल जंग से कितना महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, इंडियन बास्केट 146 डॉलर पार
Related Stories
Recommended image1
Petrol Diesel Price Today: क्या महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीज़ल? 15 शहरों के रेट ने दिया बड़ा संकेत
Recommended image2
Crude Oil Price: ईरान-इजराइल जंग से कितना महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, इंडियन बास्केट 146 डॉलर पार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved