शेयर बाजार में कमबैक: भारी गिरावट के बाद आज घाटे की भरपाई कर रहे ये Top 10 Stocks
Top 10 Gainers Today: गुरुवार को आई 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट के बाद आज 20 मार्च को शेयर बाजार ने शानदारी वापसी की है। सेंसेक्स करीब 900 अंक और निफ्टी भी तेजी के साथ खुला है। आइए देखते हैं निफ्टी-50 के वो 10 शेयर, जो आज घाटे की भरपाई कर रहे हैं..

Tata Steel Share
आज मेटल सेक्टर में जबरदस्त चमक है और टाटा स्टील इसे लीड कर रहा है। कल के ₹190.51 के बंद भाव के मुकाबले यह शेयर ₹193.40 पर खुला और देखते ही देखते ₹199.14 के हाई पर पहुंच गया। फिलहाल यह 3.82% की बढ़त के साथ ₹197.78 पर ट्रेड कर रहा है। ग्लोबल डिमांड और घरेलू इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी की खबरों ने इसे आज नंबर-1 गेनर बना दिया है।
SBI Share
सरकारी बैंकिंग सेक्टर का दिग्गज SBI आज निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है। कल की भारी बिकवाली के बाद आज इसमें 3.26% का उछाल देखा जा रहा है। शेयर ₹1,058 पर खुलकर ₹1,085 के दिन के उच्चतम स्तर तक गया। अभी यह ₹1,083.10 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग इंडेक्स में आई तेजी का सबसे बड़ा फायदा इसी स्टॉक को मिल रहा है।
Coal India Share
एनर्जी और माइनिंग सेक्टर से कोल इंडिया आज शानदार प्रदर्शन कर रहा है। यह शेयर कल के ₹454.20 के बंद स्तर से ऊपर ₹456.70 पर खुला और ₹470 के स्तर को छू लिया। फिलहाल इसमें 3.21% की तेजी है।
JSW Steel Share
टाटा स्टील के नक्शेकदम पर चलते हुए जेएसडब्ल्यू स्टील भी आज मेटल बास्केट में चमक रहा है। शेयर ₹1,130.90 के पिछले क्लोज के मुकाबले ₹1,168 का हाई बना चुका है। अभी इसमें 2.90% की मजबूती है और यह ₹1,163.70 पर ट्रेड कर रहा है।
Tech Mahindra Share
आईटी सेक्टर में कल की मार के बाद आज 'वैल्यू बाइंग' देखी जा रही है। टेक महिंद्रा ₹1,340.60 से उछलकर ₹1,385 तक गया और अभी 2.63% की बढ़त के साथ ₹1,375.90 पर है।
NTPC Share
पावर सेक्टर की दिग्गज कंपनी एनटीपीसी आज मजबूती के साथ ट्रेड कर रही है। शेयर ₹374.05 के मुकाबले ₹375.85 पर खुला और ₹382.65 के हाई तक पहुंच गया। फिलहाल इसमें 2.14% की तेजी देखी जा रही है।
L&T Share
देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग कंपनी L&T आज इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में जोश भर रही है। कल यह ₹3,434.50 पर बंद हुआ था, जो आज उछलकर ₹3,524 के स्तर तक जा पहुंचा। अभी इसमें 2.10% की तेजी है और यह ₹3,506.70 पर कारोबार कर रहा है।
Power Grid Share
पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से पावर ग्रिड भी आज गेनर्स की सूची में शामिल है। शेयर ₹296.70 के पिछले क्लोज के मुकाबले ₹303.90 के हाई पर पहुंच गया। फिलहाल इसमें 1.89% की बढ़त है। लो-रिस्क निवेशकों के लिए यह आज भी एक पसंदीदा स्टॉक बना हुआ है।
ITC Share
एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी आज डिफेंसिव मोड से निकलकर एग्रेसिव मोड में दिख रही है। शेयर ₹298 से उछलकर ₹303.70 तक गया और अभी 1.85% की तेजी के साथ ₹303.50 पर ट्रेड कर रहा है।
Reliance Share
मार्केट के 'बिग बॉस' रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी आज रिकवरी में अपना पूरा वजन झोंक दिया है। शेयर कल के ₹1,384.80 के मुकाबले आज ₹1,413.80 के हाई तक गया। अभी यह 1.84% की मजबूती के साथ ₹1,410.30 पर कारोबार कर रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्यों (Informational Purposes) के लिए है। यहां दिए गए डिटेल्स nseindia.com के अनुसार सुबह 10 बजे तक के अपटेड्स हैं, जो समय के साथ बदल सकते हैं। यह किसी भी प्रकार की निवेश सलाह (Investment Advice) नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है (Market Risks)। किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

