MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • Tata Stocks Crash: ₹719 पर Tata Chemicals, TCS भी फिसला, क्या शेयर बेचकर निकलना सही?

Tata Stocks Crash: ₹719 पर Tata Chemicals, TCS भी फिसला, क्या शेयर बेचकर निकलना सही?

Tata Group Stocks Fall: शुक्रवार को टाटा ग्रुप के शेयरों में आई भारी गिरावट ने शेयर बाजार में हलचल मचा दी है। बोर्डरूम में चेयरमैन पद को लेकर छिड़े विवाद के बाद TCS और टाटा केमिकल्स जैसे बड़े शेयर लाल निशान में चले गए हैं। जानिए कौन शेयर कितना गिरा

4 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Sep 18 2026, 01:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
टाटा स्टॉक्स में क्यों मची भगदड़?
Image Credit : Gemini

टाटा स्टॉक्स में क्यों मची भगदड़?

शेयर बाजार में गिरावट की सीधी वजह कोई कारोबारी नुकसान नहीं, बल्कि टाटा ग्रुप के भीतर की अंदरूनी खींचतान है। टाटा सन्स के बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन को अगले 5 साल के लिए दोबारा चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव पास किया, लेकिन टाटा ट्रस्ट्स के मुखिया नोएल टाटा ने इस फैसले का खुलकर विरोध कर दिया। टाटा ट्रस्ट्स के पास टाटा सन्स की करीब 66% हिस्सेदारी है। नोएल टाटा ने इस पूरी नियुक्ति प्रक्रिया को गैर-कानूनी करार देते हुए कहा कि जब चंद्रशेखरन ने पहले ही पद छोड़ने की बात कही थी, तो अब 'पन्ना पलट चुका है'। दो बड़े पावर सेंटर्स के बीच इस तरह की तकरार से निवेशकों का भरोसा डगमगा गया और उन्होंने बिकवाली शुरू कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
टाटा के किन शेयरों पर पड़ा सबसे ज्यादा असर?
Image Credit : Gemini

टाटा के किन शेयरों पर पड़ा सबसे ज्यादा असर?

Tata Chemicals Share: ये शेयर आज ग्रुप में सबसे ज्यादा करीब 8% टूटकर करीब ₹719 से ₹720 के भाव पर आ गया। टाटा सन्स में हिस्सेदारी के चलते होल्डिंग वैल्यूएशन बिगड़ने का सबसे ज्यादा नुकसान इसी को उठाना पड़ा।

Tata Investment Share: ग्रुप की कोर इनवेस्टमेंट कंपनी का शेयर 3.4% से ज्यादा फिसलकर ₹694.60 पर आ गया। बोर्डरूम विवाद और लिस्टिंग अनिश्चितता से इसकी नेट एसेट वैल्यू सीधे प्रभावित होती है।

TCS Share: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी के शेयर में लगभग 3% की भारी गिरावट आई और यह ₹2,128.40 के स्तर पर पहुंच गया, जहां विदेशी और घरेलू फंड्स ने जमकर बिकवाली की।

TMPV Share: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का शेयर करीब 2.6% लुढ़ककर ₹306.45 के भाव पर आ गया, जिससे ऑटोमोबाइल सेगमेंट में पहले से चल रही कमजोरी और गहरी हो गई।

Tata Power Share: पावर सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी के शेयर में 1.33% का गोता लगा और यह फिसलकर ₹364.10 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया।

Tata Steel and Titan Share: इन दोनों प्रमुख कंपनियों में लगभग 1% तक की मामूली गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि मजबूत रिटेल डिमांड और मेटल सपोर्ट ने इन्हें बड़ी बिकवाली से काफी हद तक बचा लिया।

Related Articles

Related image1
Adani Enterprises Share: ₹9825 करोड़ की डील से 6% उछला शेयर! क्या ₹3130 के पार एंट्री लेना सही?
Related image2
कौन हैं एन चंद्रशेखरन जिनके लिए TATA ने तोड़ा नियम? जानें कब तक संभालेंगे ₹24 लाख करोड़ का साम्राज्य
35
सिर्फ आज की बात नहीं, सालभर से दबाव में हैं शेयर
Image Credit : Meta AI

सिर्फ आज की बात नहीं, सालभर से दबाव में हैं शेयर

ये गिरावट अचानक नहीं आई है। पिछले एक साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो टाटा ग्रुप के कई बड़े स्टॉक्स पहले से ही दबाव झेल रहे थे।

TMPV: 1 साल में लगभग 57% तक गिर चुका है।

TCS: आईटी सेक्टर की सुस्ती के चलते करीब 33% फिसला है।

Tata Chemicals: 1 साल में लगभग 27% की गिरावट दिखा चुका है।

Voltas और Trent: इनमें भी 19% से 20% तक की कमजोरी दर्ज हुई है।

45
शापूरजी पालोनजी ग्रुप का ₹25,000 करोड़ वाला पेंच
Image Credit : Asianet News

शापूरजी पालोनजी ग्रुप का ₹25,000 करोड़ वाला पेंच

बोर्डरूम में एक और बड़ा मुद्दा शापूरजी पालोनजी (SP) ग्रुप की हिस्सेदारी को लेकर उठा है। मिस्त्री परिवार के पास टाटा सन्स की लगभग 18.4% हिस्सेदारी है। नोएल टाटा ने बोर्ड के सामने एक प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत टाटा सन्स अपने ही कुछ शेयर खरीदकर (कैपिटल रिडक्शन के जरिए) एसपी ग्रुप को 18 महीने में करीब ₹25,000 करोड़ का फंड दे सकती है। इससे एसपी ग्रुप का कर्ज कम होगा और टाटा सन्स को शेयर बाजार में तुरंत लिस्ट कराने का दबाव भी नहीं रहेगा। हालांकि, यह अभी सिर्फ एक प्रस्ताव है और इसे NCLT की मंजूरी मिलना बाकी है।

55
आम निवेशकों को अब क्या करना चाहिए?
Image Credit : Gemini

आम निवेशकों को अब क्या करना चाहिए?

  • मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, टाटा ग्रुप की बुनियादी ताकत, ब्रांड वैल्यू और कैश फ्लो काफी मजबूत हैं। यह गिरावट कंपनी के बिजनेस मॉडल में खराबी की वजह से नहीं, बल्कि लीडरशिप विवाद की अनिश्चितता के कारण आई है।
  • टीसीएस या टाइटन जैसी कैश-रिच कंपनियों के फंडामेंटल्स मजबूत हैं। वहीं, जिन कंपनियों पर कर्ज ज्यादा है या जो रीस्ट्रक्चरिंग के दौर में हैं, उन पर कुछ समय तक दबाव बना रह सकता है।
  • जब तक बोर्डरूम का यह विवाद पूरी तरह सुलझ नहीं जाता और कोई साफ कानूनी रास्ता तय नहीं होता, तब तक भारी मात्रा में नया पैसा लगाने से बचें। गिरावट थमने का इंतजार करना ज्यादा समझदारी होगी।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी शेयर को खरीदने या बेचने की वित्तीय सलाह न माना जाए। शेयर बाजार निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
TATA Sons Row: एन चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर नोएल टाटा ने क्यों लगाया अड़ंगा? जानें सबसे बड़ी वजह
Recommended image2
Business Idea: पुराने जूतों को चमकाकर हर महीने कमाएं ₹30000! सिर्फ ₹3000 में शुरू करें 'शू लॉन्ड्री'
Recommended image3
PF का पूरा पैसा चाहिए? Form 10C भरते ही खाते में आएगा पेंशन का पूरा फंड, जानें ऑनलाइन तरीका!
Recommended image4
NSE IPO Alert: पहले दिन 43% सब्सक्रिप्शन, GMP पहुंचा ₹142, क्या आपने किया अप्लाई?
Recommended image5
Gold Silver Prices Today: 18 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में उछाल, जानें दिल्ली-मुंबई में क्या है रेट
Related Stories
Recommended image1
Adani Enterprises Share: ₹9825 करोड़ की डील से 6% उछला शेयर! क्या ₹3130 के पार एंट्री लेना सही?
Recommended image2
कौन हैं एन चंद्रशेखरन जिनके लिए TATA ने तोड़ा नियम? जानें कब तक संभालेंगे ₹24 लाख करोड़ का साम्राज्य
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved