Top Gainers Today: शेयर बाजार में आज चौतरफा गिरावट है। सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम हो चुके हैं। इस हाहाकार के बीच 10 दिग्गज शेयर निवेशकों की छप्परफाड़ कमाई करा रहे हैं।
Stock Market Today: मंगलवार, 8 जुलाई को शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली। एनर्जी, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर्स में आई भारी बिकवाली के चलते बाजार लाल निशान में डूब गया। दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स 450 अंकों से ज्यादा टूट चुका था, वहीं निफ्टी भी 130 अंक से ज्यादा नीचे रेंग रहा था। रिलायंस और मारुति जैसी दिग्गज कंपनियां भी नहीं बच पाई हैं। लेकिन इस गिरते बाजार में भी निफ्टी-50 के कुछ शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने शानदार मजबूती दिखाई और निवेशकों की कमाई कराई है। आइए जानते हैं ये 10 शेयर कौन से हैं...

Eternal Share Price Today: गिरते बाजार में सबसे ज्यादा मजबूती
आज Eternal का शेयर 288.50 रुपए पर खुला और कारोबार के दौरान 294.95 रुपए के हाई तक पहुंच गया। 12 बजे इसका भाव 294.75 रुपए रहा। यह पिछले बंद भाव 289.40 रुपए से 1.85% ऊपर कारोबार करता दिखा। इस दौरान करीब 1.98 करोड़ शेयरों की खरीद-बिक्री हुई।
Wipro Share Price Today: आईटी शेयर में आई तेजी
विप्रो का शेयर 173 रुपए पर खुला और दिन में 175.30 रुपए तक पहुंचा। दोपहर 12 बजे तक इसका भाव 175.01 रुपए रहा। पिछले बंद भाव 173 रुपए की तुलना में इसमें 1.16% की बढ़त दर्ज हुई। इस शेयर में 85.77 लाख से ज्यादा शेयरों का कारोबार हुआ।
Hindalco Share Price Today: मेटल सेक्टर का शेयर चमका
हिंडाल्को का शेयर आज 962.05 रुपए पर खुला। कारोबार के दौरान यह 979.90 रुपए तक पहुंच गया। दोपहर 12 बजे तक इसका भाव 978.70 रुपए रहा, जो पिछले बंद भाव 969.50 रुपए से 0.95% ज्यादा था।
Bajaj Auto Share Price Today: ऑटो शेयर में रही बढ़त
बजाज ऑटो का शेयर 10,070 रुपए पर खुला और 10,219.50 रुपए के हाई तक पहुंचा। दोपहर 12 बजे तक यह 10,186.50 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। इसमें 0.76% की तेजी दर्ज हुई।
Trent Share Price Today: रिटेल सेक्टर में खरीदारी
ट्रेंट का शेयर 2,921 रुपए पर खुला और कारोबार के दौरान 2,959 रुपए तक पहुंचा। दोपहर 12 बजे तक इसका भाव 2,945 रुपए रहा। यह पिछले बंद भाव 2,927.80 रुपए से 0.59% ऊपर था।
Dr Reddy's Share Price Today: फार्मा शेयर में हल्की तेजी
Dr Reddy's Laboratories का शेयर सुबह 1,357 रुपए पर खुला और 1,383 रुपए के हाई तक गया। दोपहर 12 बजे तक इसका भाव 1,359.70 रुपए रहा। इसमें 0.38% की बढ़त दर्ज हुई।
Cipla Share Price Today: फार्मा सेक्टर ने दिया सहारा
Cipla का शेयर 1,453.30 रुपए पर खुला। कारोबार के दौरान यह 1,471.90 रुपए तक पहुंचा। दोपहर 12 बजे तक इसका भाव 1,456.40 रुपए रहा। पिछले बंद भाव के मुकाबले इसमें 0.32% की बढ़त रही।
Adani Ports Share Price Today: हल्की बढ़त के साथ कारोबार
अडानी पोर्ट्स का शेयर 1,824.90 रुपए पर खुला और दिन में 1,850.40 रुपए तक पहुंचा। दोपहर 12 बजे तक इसका भाव 1,837.50 रुपए रहा। इसमें 0.20% की तेजी दर्ज हुई।
Adani Enterprises Share Price Today: मामूली बढ़त के साथ शेयर हरे निशान में
अडानी इंटरप्राइजेस का शेयर 3,105 रुपए पर खुला। कारोबार के दौरान यह 3,146.90 रुपए तक पहुंचा। दोपहर 12 बजे तक इसका भाव 3,111.40 रुपयए रहा। यह पिछले बंद भाव से 0.14% ऊपर था।
Infosys Share Price Today: आईटी दिग्गज ने बचाई बढ़त
इंफोसिस का शेयर 1,071.90 रुपए पर खुला और 1,079.70 रुपए तक पहुंचा। दोपहर 12 बजे तक इसका भाव 1,073 रुपए रहा। इसमें 0.11% की मामूली लेकिन पाॉजिटिव बढ़त दर्ज हुई।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्यों (Educational Purposes) के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी प्रकार की वित्तीय सलाह, शेयर खरीदने या बेचने की सिफारिश (Stock Recommendation) न समझा जाए। यहां दिए गए आंकड़े और कंपनियों के शेयर भाव नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 8 जुलाई 2026 दोपहर 12 बजे तक के डेटा पर आधारित हैं, जो किसी भी समय बदल सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। कोई भी निवेश करने या किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।


