Top 10 Gainers Today: आज अचानक भारतीय शेयर बाजार में इतनी बड़ी तेजी क्यों आई? सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी का क्या हाल रहा? कच्चे तेल की मंदी का भारतीय रुपए पर क्या असर पड़ा? आज सुबह 10 बजे तक किन शेयर्स में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई?
Share Market Today: हफ्ते के पहले ही दिन सोमवार को शेयर बाजार में ऐसी जबरदस्त तेजी आई है कि निवेशकों के चेहरे खिल उठे हैं। इस बंपर बढ़त के पीछे अमेरिका से आई एक बड़ी खबर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि ईरान के साथ 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' को दोबारा खोलने का समझौता पूरा कर लिया है। इस बड़ी डील के बाहर आते ही कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसका सीधा फायदा भारतीय बाजार को मिला। आज बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1,100 अंकों से ज्यादा उछल गया, जबकि निफ्टी ने भी 350 अंकों की तूफानी बढ़त दर्ज की। आइए जानते हैं इस तेजी ने निफ्टी-50 के किन 10 शेयरों ने सबसे ज्यादा फायदा दिया, जिन्होंने निवेशकों की झोली भर दी? देखें टॉप-10 गेनर्स की लिस्ट...

ETERNAL Share
इस कंपनी के शेयर ने आज सुबह के कारोबार में सबसे ज्यादा रफ्तार पकड़ी है। शुक्रवार को 243.80 रुपए पर बंद होने के बाद आज यह स्टॉक सीधे 250 रुपये पर ओपन हुआ। देखते ही देखते खरीदारों की भारी दिलचस्पी के चलते इसने 255.85 रुपए का हाई लेवल छू लिया। सुबह 10 बजे तक करीब 1.5 करोड़ शेयरों के भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम के साथ यह शेयर लगभग 4.49% की बढ़त बनाकर 254.75 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
Shriram Fin Share
श्रीराम फाइनेंस के काउंटर पर भी आज सुबह से ही निवेशकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। यह शेयर पिछले क्लोजिंग प्राइस 954.95 रुपए के मुकाबले आज मजबूत स्थिति में 1,005 रुपए पर खुला। बाजार में आई तेजी का फायदा उठाते हुए इसने 1,008.45 रुपए का ऊपरी स्तर छुआ और फिलहाल यह 4.28% की शानदार उछाल के साथ 995.85 रुपए के आस-पास ट्रेड कर रहा है।
Trent Share
टाटा ग्रुप की इस दिग्गज रिटेल कंपनी के स्टॉक ने आज ओपन होते ही लंबी छलांग लगाई है। पिछले कारोबारी दिन यह 2,755.30 रुपए पर थमा था, लेकिन आज इसकी शुरुआत सीधे 2,791.30 रुपए पर हुई। बाजार के अच्छे मूड के बीच यह शेयर ऊपरी स्तर पर 2,874.90 रुपए तक चला गया। सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, यह स्टॉक 4.24% की मजबूती के साथ 2,872 रुपए के स्तर पर बना हुआ है।
Indigo Share
एविएशन सेक्टर की इस बड़ी कंपनी को कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का सबसे सीधा और बड़ा फायदा मिलता दिख रहा है। इंडिगो का शेयर पिछले बंद भाव 4,709.70 रुपए के मुकाबले आज सुबह 4,820 रुपये पर ओपन हुआ। ईंधन के दाम घटने की उम्मीद में निवेशकों ने इसमें जमकर खरीदारी की, जिससे यह 4,930 रुपए के हाई लेवल तक पहुंच गया और फिलहाल 4.23% की तेजी के साथ 4,908.70 रुपए पर बना हुआ है।
Bajaj Finsv Share
बजाज फिनसर्व के शेयर में भी आज सुबह से ही तेज खरीदारी का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार को 1,689.10 रुपए पर बंद होने के बाद आज यह शेयर 1,714 रुपए पर खुला। इसके बाद इसमें लगातार बढ़त देखी गई और इसने 1,756.50 रुपए का इंट्राडे हाई बनाया। फिलहाल यह स्टॉक करीब 3.87% की बढ़त दर्ज करते हुए 1,754.40 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Bajaj Finance Share
बजाज ग्रुप की इस दूसरी दिग्गज फाइनेंस कंपनी के शेयर ने भी आज बाजार को ऊपर ले जाने में बड़ा योगदान दिया है। यह स्टॉक पिछले बंद भाव 918.30 रुपए के मुकाबले आज 942 रुपए पर खुला। सुबह के कारोबार में भारी वॉल्यूम के दम पर इसने 957 रुपए का ऊपरी स्तर छू लिया और 10 बजे के आस-पास यह शेयर 3.82% की उछाल के साथ 953.40 रुपए पर ट्रेड करता नजर आया।
Maruti Share
ऑटो सेक्टर की इस सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी के शेयर आज दलाल स्ट्रीट पर पूरी रफ्तार से दौड़ रहे हैं। मारुति का स्टॉक पिछले क्लोजिंग प्राइस 13,366 रुपए के मुकाबले आज सीधे 13,550 रुपए के ऊंचे स्तर पर ओपन हुआ। कंपनी के शेयरों में निवेशकों का भरोसा इस कदर दिखा कि इसने 13,885 रुपए का हाई लेवल टच कर लिया और फिलहाल यह 3.63% की बढ़त के साथ 13,851 रुपए पर बना हुआ है।
LT Share
लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में भी आज सुबह के सत्र में भारी वैल्यूम के साथ ट्रेडिंग देखने को मिल रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की यह दिग्गज कंपनी पिछले बंद भाव 4,049.30 रुपए के मुकाबले आज सीधे 4,130 रुपए पर खुला और देखते ही देखते 4,194.70 रुपए का ऊंचा स्तर छू लिया और अभी यह 3.30% की मजबूती के साथ 4,183.10 रुपए पर बना हुआ है।
Ultra Cemco Share
सीमेंट सेक्टर की इस सबसे बड़ी कंपनी के शेयर भी आज तेजी के इस दौर में पीछे नहीं रहे। अल्ट्राटेक सीमेंट का स्टॉक पिछले कारोबारी दिन के बंद भाव 11,117 रुपए के मुकाबले आज बढ़त के साथ 11,242 रुपए पर ओपन हुआ। सुबह के शुरुआती कारोबार में ही इसने 11,565 रुपए का शानदार हाई लेवल छू लिया और फिलहाल यह शेयर 3.06% की बढ़त लेकर 11,457 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
M&M Share
महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर ने भी आज सुबह के टॉप गेनर्स की लिस्ट में अपनी जगह फिक्स की है। यह ऑटो स्टॉक पिछले क्लोजिंग प्राइस 3,042.90 रुपए के मुकाबले आज सुबह 3,090 रुपए के स्तर पर खुला। इसके बाद खरीदारों के दम पर इसने 3,136.50 रुपए का ऊपरी स्तर देखा और फिलहाल यह शेयर 2.88% की बढ़त के साथ 3,130.60 रुपए के आस-पास टिका हुआ है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें दिए गए शेयर बाजार के आंकड़े और कंपनियों के शेयर भाव नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की आधिकारिक वेबसाइट (nseindia.com) से लिए गए हैं। यह डेटा सोमवार (आज) सुबह 10:00 बजे तक का लाइव अपडेट है, जो किसी भी वक्त बदल सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।


