वंदे भारत ट्रेन ने जापान के बुलेट ट्रेन को पछाड़ दिया है। केवल 52 सेकेंड में ट्रेन ने 0-100 किमी की रफ्तार पकड़ ली। जबकि जापान के बुलेट ट्रेन को 55 सेकेंड का वक्त लगता है। रेल मंत्री ने इसका वीडियो भी शेयर किया है। 

बिजनेस डेस्कः वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वंदे भारत ने जापानी बुलेट ट्रेन को पछाड़ दिया है। इस ट्रेन की रफ्तार ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस बारे में केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि इस ट्रेन ने बुलेट को भी पछाड़ दिया है। 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने के बावजूद भी ट्रेन के अंदर रखा पानी से भरा ग्लास नहीं हिलता है। इस वीडियो पर मंत्री ने कहा कि ग्लास तो नहीं हिला लेकिन पूरी दुनिया हिल गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही है ट्रेन
केंद्रीय मंत्री के जानकारी दिया कि भारत की यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन सिर्फ 52 सेकेंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। जापान की बुलेट ट्रेन को इस स्पीड तक पहुंचने में 55 सेकेंड का वक्त लगता है। भारत में बनी यह वंदे भारत बुलेट ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही है।

देश में 75 रूट पर चलाई जाएगी वंदे भारत ट्रेन
वंदे भारत ट्रेन फिलहाल दो रूट पर चलायी जा रही है। ट्रेन नई द‍िल्‍ली से श्री माता वैष्‍णो देवी कटरा और नई द‍िल्‍ली से वाराणसी के रूट पर संचाल‍ित हो रही है। इस ट्रेन को जल्दी ही लखनऊ-प्रयागराज-कानपुर के रूट पर चलाया जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन को अगले साल 15 अगस्त तक देश के 75 नए रूट पर चलाए जाने का प्लान है। रेल मंत्रालय (Ministry of Railway) के अनुसार नई ट्रेन के निर्माण के बाद बची 74 वंदेभारत ट्रेनों का प्रोडक्शन जल्द किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप की सभी मेटल कंपनियों का Tata Steel में होगा मर्जर, शेयर बन गया रॉकेट