Why CVV is 3 Digits: क्रेडिट कार्ड पर सीवीवी सिर्फ 3 अंकों का ही क्यों होता है? जानिए इस छोटे से नंबर का काम और इसके सिर्फ तीन डिजिट के होने का कारण।
Credit Card CVV Number Meaning: जब भी आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, खाना ऑर्डर करते हैं या कोई टिकट बुक करते हैं, तो पेमेंट के आखिरी स्टेप पर आपसे 3 अंकों का CVV नंबर मांगा जाता है। 16 अंकों के लंबे कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट के बाद यही 3 नंबर तय करते हैं कि ट्रांजैक्शन पूरा होगा या नहीं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कार्ड नंबर इतना लंबा होने के बावजूद CVV सिर्फ 3 अंकों या कुछ कार्ड्स में 4 का ही क्यों रखा जाता है? इसके पीछे कोई साधारण वजह नहीं, बल्कि बैंक और पेमेंट कंपनियों का एक तगड़ा सिक्योरिटी प्लान है। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण...
CVV क्या है और यह काम कैसे करता है?
CVV का पूरा नाम कार्ड वैरिफिकेशन वैल्यू (Card Verification Value) है। इसे अलग-अलग कार्ड नेटवर्क CVC या CID भी कहते हैं। 16 डिजिट वाले कार्ड नंबर आपकी पहचान है कि आपका खाता किस बैंक और नेटवर्क से जुड़ा है। 2 डिजिट का CVV इस बात का डिजिटल सबूत है कि फिजिकल कार्ड असली मालिक के हाथ में मौजूद है।
CVV सिर्फ 3 अंकों का ही क्यों होता है? 4 बड़े कारण
'कार्ड नॉट प्रेजेंट' फ्रॉड से बचाव
जब आप ऑनलाइन खरीदारी करते हैं, तो मर्चेंट (दुकानदार या वेबसाइट) आपके कार्ड का नंबर और नाम तो सेव कर सकते हैं, लेकिन बैंकिंग नियमों यानी RBI गाइडलाइंस के तहत कोई भी वेबसाइट आपका CVV सेव नहीं कर सकती। डेटा लीक होने की स्थिति में हैकर्स के हाथ कार्ड नंबर तो लग सकता है, लेकिन CVV के बिना वे इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
याद रखने में आसान, याद रखना मना भी
3 अंकों का कोड यूजर के लिए एक नजर देखकर टाइप करना सबसे आसान होता है। इसे लंबा इसलिए नहीं बनाया गया ताकि ट्रांजैक्शन में समय न लगे, लेकिन इसे कार्ड के पीछे इसलिए छापा जाता है ताकि कोई सिर्फ सामने से फोटो खींचकर आपके कार्ड का गलत इस्तेमाल न कर सके।
3 डिजिट का कॉम्बिनेशन
तीन अंकों के साथ कुल 1,000 अलग-अलग कॉम्बिनेशन बनते हैं। ऑनलाइन पेमेंट गेटवे पर अगर कोई लगातार 3 बार गलत CVV डालता है, तो कार्ड तुरंत ब्लॉक हो जाता है। इसलिए किसी हैकर के लिए तुक्का मारकर सही CVV खोजना करीब-करीब नामुमकिन होता है।
खास एल्गोरिदम से जनरेट होता है यह नंबर
यह नंबर कोई रैंडम अंक नहीं होता है। बैंक इसे आपके 16 अंकों के कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट और अपने सीक्रेट सर्विस कोड को मिलाकर एक खास गणितीय फॉर्मूले (एल्गोरिदम) से तैयार करते हैं।
वीजा-मास्टरकार्ड vs अमेरिकन एक्सप्रेस
| कार्ड नेटवर्क | CVV/CID की लंबाई | कार्ड पर कहां छपा होता है? |
|---|---|---|
| Visa, Mastercard, RuPay | 3 अंक | कार्ड के पीछे, सिग्नेचर पट्टी के पास |
| American Express (Amex) | 4 अंक | कार्ड के ठीक आगे, कार्ड नंबर के ऊपर |
कार्ड सुरक्षित रखने के 3 रूल्स
CVV पर स्टिकर लगाएं: नए कार्ड के पीछे लिखे 3 अंकों को याद कर लें और उस पर एक छोटा सा अपारदर्शी स्टिकर या टेप चिपका दें।
OTP और CVV कभी शेयर न करें: बैंक का कोई भी कर्मचारी आपसे फोन या मैसेज पर CVV नहीं मांगता।
ऑनलाइन ट्रांजैक्शन लिमिट सेट करें: मोबाइल बैंकिंग ऐप में जाकर इंटरनेशनल और डोमेस्टिक ऑनलाइन स्पेंडिंग लिमिट अपनी जरूरत के हिसाब से सेट रखें।


