Motivational Story: दीपक पांडे ने 9 से 5 की नौकरी के साथ PhD, बाइक टैक्सी और कंटेंट क्रिएशन को कैसे मैनेज किया? आखिर कौन-सी सोच बदलने के बाद दीपक की जिंदगी में खुशी और सफलता आई? क्या नौकरी छोड़े बिना अपने पैशन को करियर में बदला जा सकता है? दीपक की कहानी क्या सिखाती है?
Viral Motivation News: हम में से ज़्यादातर लोग यही शिकायत करते हैं कि किसी भी चीज़ के लिए टाइम ही नहीं मिलता। लेकिन, अगर इंसान ठान ले तो कुछ भी मुमकिन है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही पोस्ट वायरल हो रही है जो इस बात को सच साबित करती है। कहानी है दीपक पांडे नाम के एक लड़के की, जो लोगों को हैरान कर रहा है। दीपक दिन में 9 से 5 की रेगुलर जॉब करते हैं, शाम को बाइक टैक्सी चलाते हैं, साथ में PhD की पढ़ाई कर रहे हैं, खुद ही खाना बनाते हैं और वीडियो एडिटिंग भी करते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कहानी शेयर की है।

दीपक लिखते हैं, 'एक वक्त था जब मैं सोचता था कि 9 से 5 की नौकरी के बाद मुझमें किसी और काम के लिए बिल्कुल भी एनर्जी नहीं बचती और मैं अपनी ज़िंदगी से खुश नहीं था। लेकिन आज वही इंसान 9-5 की नौकरी के बाद शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक बाइक टैक्सी चलाता है, खुद अपना खाना बनाता है, वीडियो एडिटिंग करता है और साथ में PhD की पढ़ाई भी पूरी कर रहा है। इतना सब करने के बाद भी आज वो बहुत खुश है। वो खुश इंसान कोई और नहीं, मैं ही हूँ।'
उन्होंने आगे बताया, 'जानते हैं मैं अब खुश क्यों हूँ? क्योंकि ज़िंदगी में पहली बार मुझे अपनी असली काबिलियत का एहसास हुआ। मैं हमेशा 'लोग क्या कहेंगे?', 'मैं यह नहीं कर सकता', या 'कुछ नया करने के लिए नौकरी छोड़नी पड़ेगी' जैसे डरों में फंसा रहा। लेकिन फिर मैंने धीरे-धीरे खुद को बदलना शुरू किया। पहले PhD में एडमिशन लिया, फिर बाइक टैक्सी चलाना शुरू किया और उसके बाद कंटेंट क्रिएशन में भी हाथ आज़माया। आज मैं यह सब एक साथ मैनेज कर पा रहा हूँ।'
दीपक ने लोगों को सलाह भी दी, 'अगर आपका कोई पैशन है, तो उसके लिए अभी से काम शुरू कर दो। मौजूदा नौकरी छोड़ने का इंतज़ार मत करो। मुश्किलें और परेशानियां आएंगी, लेकिन जैसे ही आप अपनी काबिलियत को पहचानने लगेंगे, आप उस मेहनत को भी एन्जॉय करने लगेंगे।' इस पोस्ट पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं और दीपक को असली प्रेरणा बता रहे हैं।
