School Open or Closed Today: आज 12 अक्टूबर को दिल्ली-NCR में स्कूल खुले हैं या बंद? जानें यूपी, बिहार, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में स्कूलों की छुट्टी पर अपडेट।

School Status Today: सोमवार, 12 अक्टूबर को बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले एक बार स्कूल का मैसेज जरूर चेक कर लें। दिल्ली-NCR समेत देश के कई राज्यों में आज स्कूलों की छुट्टी को लेकर पेरेंट्स के मन में सवाल है। अगर आपके बच्चे भी स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे हैं, तो ताजा अपडेट को जरूर जान लें। आइए जानते हैं कि आज देश के अलग-अलग राज्यों और खासकर दिल्ली-NCR में स्कूलों को लेकर क्या अपडेट हैं।

क्या आज पूरे देश में कोई छुट्टी है?

सरकार की तरफ से आज 12 अक्टूबर पूरे देश में किसी राष्ट्रीय छुट्टी (National Holiday) का ऐलान नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि ज्यादातर राज्यों में स्कूल अपने तय समय के मुताबिक ही खुलेंगे और सामान्य रूप से पढ़ाई होगी। हालांकि, कुछ इलाकों में लोकल त्योहार, खराब मौसम या सुरक्षा कारणों से स्थानीय प्रशासन अपने हिसाब से फैसला ले सकता है।

दिल्ली-NCR में आज स्कूल खुले हैं या बंद?

दिल्ली-NCR में आज किसी आधिकारिक छुट्टी का ऐलान नहीं किया गया है। यहाँ सभी स्कूल आम दिनों की तरह ही चलेंगे। हालांकि, जो पैरेंट्स कनॉट प्लेस (CP) या उन इलाकों के आस-पास रहते हैं जहां आज प्रदर्शन और ट्रैफिक पाबंदियां हैं, वे सुबह एक बार अपने स्कूल के टीचर या मैनेजमेंट से जरूर बात कर लें। क्योंकि प्रदर्शन और ट्रैफिक से जुड़ी पाबंदियों के कारण कुछ इलाकों में आने-जाने में परेशानी हो सकती है। पेरेंट्स स्कूल के वॉट्सऐप ग्रुप, SMS या मोबाइल ऐप पर आया सबसे नया मैसेज देखें। अगर कोई सूचना नहीं मिली है, तो स्कूल में फोन करके पूछ सकते हैं।

यूपी में क्या है छुट्टी का अपडेट?

यूपी में स्कूल सामान्य रूप से खुले हैं। अगर किसी जिले में स्थानीय प्रशासन या स्कूल के पर्सनल कैलेंडर के हिसाब से कोई छुट्टी होनी होगी, तो उसका अलग से नोटिस आ सकता है।

बिहार और उत्तराखंड में स्कूल खुले हैं या बंद?

बिहार और उत्तराखंड में भी आज स्कूल खुले रहने की पूरी उम्मीद है। किसी भी आखिरी मिनट के बदलाव से बचने के लिए अपने स्कूल का ऑफिशियल नोटिस जरूर देख लें।

हरियाणा, हिमाचल और राजस्थान के स्कूलों का स्टेटस क्या है?

हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में भी किसी राज्य-स्तरीय छुट्टी की पुष्टि नहीं हुई है। स्कूल अपने नॉर्मल टाइम टेबल पर ही चलेंगे। राजस्थान में भी आज स्कूल रेगुलर समय पर चलेंगे, हालांकि स्थानीय जिला प्रशासन अपने स्तर पर कोई फैसला ले सकता है।

तेलंगाना में स्कूल आज खुले हैं या नहीं?

यहां स्थिति थोड़ी अलग है। तेलंगाना में 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक दशहरा की छुट्टियां चल रही हैं और अब स्कूल सीधे 23 अक्टूबर को खुलेंगे। हालांकि, कुछ खास आवासीय स्कूलों (BC और माइनॉरिटी गुरुकुल) में जेईई (JEE) और क्लैट (CLAT) की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए ये छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं ताकि उनका सिलेबस समय पर पूरा हो सके।

आज बच्चों को स्कूल भेजने से पहले ये 6 चीजें जरूर चेक करें

  1. स्कूल के वॉट्सऐप ग्रुप पर चेक करें कि छुट्टी या समय बदलने का मैसेज आया है या नहीं।
  2. SMS और स्कूल ऐप पर कई स्कूल जरूरी सूचना सीधे पेरेंट्स को भेजते हैं।
  3. स्कूल की वेबसाइट पर जरूर चेक करें कि नया सर्कुलर या नोटिस जारी हुआ है या नहीं।
  4. जिलाधिकारी या जिला प्रशासन की आधिकारिक सूचना देखें।
  5. बारिश या खराब मौसम की चेतावनी हो, तो स्थानीय निर्देशों पर ध्यान दें।
  6. स्कूल बस के रूट या आने-जाने में किसी तरह की परेशानी की जानकारी लें।