दिल्ली विश्वविद्यालय ने फेज-1 और फेज-2 के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ा दी है। छात्रों को रजिस्ट्रेशन का एक और मौका दिया गया है। इसके साथ ही तीसरे चरण के आवेदन का शेड्यूल जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां शेड्यूल चेक कर सकते हैं...

करियर डेस्क: दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) में सीयूईटी यूजी (CUET 2022) के तहत हो रहे एडमिशन को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। विश्वविद्यालय ने पहले और दूसरे फेज के एडमिशन के रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन आगे बढ़ा दी है। अब छात्रों के पास दो दिन और रजिस्ट्रेशन कराने का मौका है। यानी कैंडिडेट्स 12 अक्टूबर, 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। बुधवार को शाम 5 बजे तक छात्र आधिकारिक वेबसाइट entry.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर, 2022 थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

12 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन का मौका
एडमिशन के फेज 1 और फेज 2 का करेक्शन विंडो 12 अक्टूबर, 2022 तक ओपन रखने का फैसला किया गया है। बुधवार की शाम 04 बजकर 59 मिनट तक छात्र अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। स्टूडेंट्स नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, लिंग, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और कैटेगरी में किसी तरह का बदलाव नहीं कर सकते। 12 अक्टूबर को पहले और दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन के बाद 14 अक्टूबर की शाम 5 बजे सिम्युलेटेड लिस्ट बनाई जाएगी। इसी लिस्ट के जरिए एडमिशन की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। सिम्युलेटेड लिस्ट के बाद स्टूडेंट्स अपनी प्रॉयरिटी के लिए दो दिन का वक्त पा सकेंगे।

कब आएगी एलोकेशन लिस्ट
डीयू की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, 18 अक्टूबर, 2022 की शाम पांच बजे पहली CSAS एलोकेशन लिस्ट जारी की जाएगी। स्टूडेंट्स 21 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक इस एलोकेशन को एक्सेप्ट कर सकेंगे। इसके बाद 22 अक्टूबर तक डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन का काम चलेगा। 24 अक्टूबर, 2022 की शाम पांच बजे तक छात्र फाइनल पेमेंट कर सकेंगे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने तीसरे फेज की काउंसलिंग की डेट का भी ऐलान कर दिया है। जो कि 18 अक्टूबर, 2022 से शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें
NEET UG Counselling 2022: नीट यूजी राउंड 1 काउंसिलिंग आज से, देखें शेड्यूल और रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस

NEET PG Counselling 2022: चॉइस फिलिंग करते वक्त न करें ये गलती,जानें काम की बात