Best BTech College 2025: भारत का सबसे पुराना इंजीनियरिंग कॉलेज, आज भी JEE टॉपर्स की पहली पसंद बना हुआ है। शानदार प्लेसमेंट और रिसर्च सुविधाओं के साथ, इसे 2025 के सर्वश्रेष्ठ BTech कॉलेजों में गिना जाता है। जानिए इस कॉलेज का नाम और खासियतें।
Best BTech College India 2025: भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की बात होती है, तो ज्यादातर लोग सीधे IIT Bombay या IIT Delhi का नाम लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश का एक सबसे पुराना और ऐतिहासिक इंजीनियरिंग कॉलेज भी है, जो आज भी JEE टॉपर्स की पहली पसंद बना हुआ है। इस कॉलेज का नाम है IIT Roorkee, जिसकी शुरुआत 178 साल पहले हुई थी। आईआईटी रुड़की को पहले थॉमसन कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग कहा जाता था। इसकी शानदार प्लेसमेंट, रिसर्च फैसिलिटी और लंबे इतिहास ने इसे Best BTech College 2025 की लिस्ट में टॉप पर पहुंचा दिया है। जानिए इसके बारे में पूरी डिटेल।
भारत का सबसे पुराना इंजीनियरिंग संस्थान है आईआईटी रुड़की
संस्थान की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार आईआईटी रुड़की भारत का सबसे पुराना इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट है। इसकी स्थापना साल 1847 में हुई थी। इस संस्थान का पुराना नाम Thomason College of Civil Engineering था। साल 2021 में इसे IIT का दर्जा मिला।
आईआईटी रुड़की क्यों है JEE टॉपर्स की पहली पसंद?
आज के समय में आईआईटी रुड़की JEE टॉपर्स की पहली पसंद मानी जाती है। इसका कारण है यहां प्लेसमेंट में मिलने वाले करोड़ों के सैलरी पैकेज। यहां 2023-24 के प्लेसमेंट सीजन में कई स्टूडेंट्स को 2 से 2.5 करोड़ रुपये के इंटरनेशनल पैकेज मिले। Google, Microsoft, Apple और Goldman Sachs जैसी दिग्गज कंपनियां हर साल यहां से स्टूडेंट्स हायर करती हैं। Core ब्रांचेज (जैसे मैकेनिकल, सिविल) के साथ-साथ Non-core सेक्टर (जैसे फाइनेंस, कंसल्टिंग) में भी शानदार प्लेसमेंट मिलते हैं।
क्यों IIT Roorkee को माना जाता है Best BTech कॉलेज?
IIT Roorkee को Best BTech कॉलेज कहना सिर्फ उसकी देश के सबसे पुरान संस्थान होने की वजह से नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई ठोस वजहें हैं जो इसे देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों की लिस्ट में सबसे ऊपर रखती हैं।
178 साल की विरासत: IIT Roorkee की स्थापना 178 साल पहले हुई थी, जिससे यह देश का सबसे पुराना और ऐतिहासिक टेक्निकल संस्थान बन जाता है। इतनी लंबी विरासत के बावजूद यह आज भी तकनीकी शिक्षा में आधुनिकता और गुणवत्ता का बेहतरीन उदाहरण है।
NIRF रैंकिंग में टॉप 5: रैंकिंग की बता करें, तो हर साल जारी होने वाली NIRF रैंकिंग में यह संस्थान इंजीनियरिंग कैटेगरी में लगातार टॉप 5 में बना रहता है। यह इसकी शिक्षा, रिसर्च, प्लेसमेंट और फैकल्टी क्वालिटी का प्रमाण है।
रिसर्च हब : IIT Roorkee को एक रिसर्च हब के रूप में भी जाना जाता है। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, रिन्यूएबल एनर्जी, डेटा साइंस जैसे ट्रेंडिंग और भविष्य के विषयों पर एडवांस लेवल पर काम हो रहा है।
ग्रीन और मॉडर्न कैंपस: संस्थान का ग्रीन और मॉडर्न कैंपस भी इसे बाकी कॉलेजों से अलग बनाता है। हाईटेक लैब्स, डिजिटल लाइब्रेरी, रिसर्च सेंटर्स और स्मार्ट क्लासरूम जैसी सुविधाएं यहां के छात्रों को ग्लोबल लेवल की तैयारी करने में मदद करती हैं।
ग्लोबल एलुमनी नेटवर्क: इसके अलावा, IIT Roorkee का ग्लोबल एलुमनी नेटवर्क इसे और भी खास बनाता है। यहां से निकले इंजीनियर्स न सिर्फ भारत में, बल्कि दुनियाभर की बड़ी-बड़ी कंपनियों और रिसर्च संस्थानों में ऊंचे पदों पर काम कर रहे हैं। इसका नाम और प्रभाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बना हुआ है।
यही सब वजहें हैं जिनकी वजह से IIT Roorkee को Best BTech College 2025 की लिस्ट में टॉप माना जाता है और यही कारण है कि हर साल हजारों JEE टॉपर्स इस संस्थान को अपनी पहली पसंद बनाते हैं।
IIT Roorkee के प्रमुख BTech कोर्स
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- सिविल इंजीनियरिंग
- मेटलर्जिकल एंड मटेरियल्स इंजीनियरिंग
- बायोटेक्नोलॉजी
- डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (नया और ट्रेंडिंग कोर्स)