Top Fashion Designing Colleges in Bihar: अगर आप फैशन इंडस्ट्री में कुछ बड़ा करना चाहते हैं और बिहार में ही बेस्ट कॉलेज ढूंढ़ रहे हैं, तो NIFT Patna आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। जानिए यहां उपलब्ध कोर्स, एडमिशन प्रोसेस, फीस और प्लेसमेंट डिटेल।

Best Fashion Designing Colleges in Bihar: क्रिएटिव यूथ्स के बीच फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी फील्ड कापी पॉपुलर है। यदि आप बिहार से हैं और फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं लेकिन मुंबई, पुणे, कोलकाता जैसे बड़े शहर जाकर पढ़ाई नहीं करना चाहते, तो हम आपको बता रहे हैं बेस्ट ऑप्शन। बिहार की राजधानी पटना स्थिति NIFT Patna (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, पटना) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह कॉलेज फैशन और डिजाइनिंग की पढ़ाई के लिए भारत के टॉप इंस्टीट्यूट्स में गिना जाता है। बेहतर कैंपस, एक्सपीरियंस्ड फैकल्टी, शानदार प्लेसमेंट और इंडस्ट्री से कनेक्शन की वजह से ये कॉलेज स्टूडेंट्स की पहली पसंद में से एक है।

कब हुई थी NIFT Patna की शुरुआत?

NIFT Patna की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। पहले इसका कैंपस गांधी मैदान के उद्योग भवन में था, लेकिन 2014 से इसका स्थायी कैंपस पटना के मिठापुर फार्म्स में शिफ्ट हो गया। यह कॉलेज भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय (Ministry of Textiles) के अंतर्गत आता है।

NIFT Patna में एडमिशन कैसे लें?

एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों को सबसे पहले NIFT की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है। इसके बाद दो तरह की एंट्रेंस परीक्षा देनी होती है, GAT (जनरल एबिलिटी टेस्ट) और CAT (क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट)। BDes कोर्स के लिए सिचुएशन टेस्ट और अन्य कोर्स के लिए इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन होता है। सभी टेस्ट के मार्क्स को मिलाकर मेरिट लिस्ट तैयार होती है। फिर काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट होता है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस भरने के बाद एडमिशन कन्फर्म हो जाता है।

NIFT Patna में कौन-कौन से कोर्स हैं?

UG Courses (स्नातक कोर्स)

  • BDes- फैशन डिजाइन
  • BDes- टेक्सटाइल डिजाइन
  • BDes- एक्सेसरी डिजाइन
  • BDes- निटवियर डिजाइन
  • BDes- लेदर डिजाइन
  • BDes- फैशन कम्युनिकेशन
  • BFTech- अपैरल प्रोडक्शन

PG Courses (परास्नातक कोर्स)

  • MDes- मास्टर ऑफ डिजाइन
  • MFM- मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट
  • MFTech- मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी

NIFT Patna Short-Term Courses (सर्टिफिकेट और डिप्लोमा)

  • सर्टिफिकेट कोर्स: 3 से 12 महीने के शॉर्ट-टर्म कोर्स होते हैं, जो फैशन और डिजाइन की खास स्किल्स सिखाते हैं।
  • डिप्लोमा कोर्स: 1 से 2 साल तक चलने वाले कोर्स होते हैं, कुछ खास स्ट्रीम्स के लिए।
  • CEP (Continuing Education Program): काम करने वाले प्रोफेशनल्स और एडल्ट्स के लिए डिजाइन किए गए कोर्स हैं जो नई स्किल सीखने या करियर बदलने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें- बायोटेक्नोलॉजी vs बायोमेडिकल इंजीनियरिंग: किस फील्ड में है शानदार करियर?

NIFT Patna फीस स्ट्रक्चर (अनुमानित)

कोर्स का नाम अवधिफीस (लगभग)
BDes4 साल13.00 लाख रुपए- 13.42 लाख रुपए तक
BFTech 4 साल13.42 लाख रुपए
MFM 2 साल5.86 लाख रुपए- 6.78 लाख रुपए तक
सर्टिफिकेट कोर्स 3-6 महीने25,600 रुपए (लगभग)

कैंडिडेट इस बात का ध्यान रखें कि फीस हर साल थोड़ी बहुत बदल सकती है, इसलिए लेटेस्ट जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जरूर चेक करें।

NIFT Patna प्लेसमेंट रिकॉर्ड: साल दर साल शानदार प्रदर्शन

2023-24 का प्लेसमेंट: 137 स्टूडेंट्स को जॉब मिली और 68 को PPO (Pre Placement Offer) मिला। कुल 178 कंपनियों ने हिस्सा लिया। मैक्सिमम पैकेज 12 लाख रुपए और एवरेज पैकेज 6.4 लाख रुपए था। टॉप रिक्रूटर्स में रेमंड, फ्लिपकार्ट, अमेज़न, टाइटन, फैबइंडिया, रिलायंस रिटेल, आदित्य बिड़ला ग्रुप शामिल रहे।

2022 का प्लेसमेंट: 250 स्टूडेंट्स में से 92 प्रतिशत को जॉब मिली। 120 कंपनियों ने कुल 230 ऑफर दिए। फैशन डिजाइन में 16 लाख रुपए का हाईएस्ट पैकेज और एवरेज पैकेज 9 लाख रुपए का मिला। फैशन टेक्नोलॉजी में 15 लाख रुपए हाईएस्ट और एवरेज 8 लाख रुपए मिला। मैनेजमेंट में 14 लाख रुपए हाईएस्ट और एवरेज 7 लाख रुपए का पैकेज मिला। BFTech में एवरेज पैकेज 3.5 लाख से 4 लाख तक रहा और लगभग 100 प्रतिशत प्लेसमेंट दर्ज हुआ।

2021 का प्लेसमेंट: प्लेसमेंट रेट 98 प्रतिशत रहा। हाईएस्ट पैकेज 16 लाख रुपए का था। कंपनियों ने स्टूडेंट्स की स्किल्स और क्रिएटिविटी को खूब सराहा।

ये भी पढ़ें- AI Jobs 2025: ये हैं सबसे हाई सैलरी वाली टॉप 8 AI जॉब्स, बेंगलुरु से लंदन तक है जबरदस्त डिमांड

फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी कोर्स के लिए क्यों चुनें NIFT Patna?

NIFT Patna बिहार का सबसे बेहतर फैशन कॉलेज के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। सरकारी संस्थान होने से भरोसेमंद भी है और इंडस्ट्री के बड़े नामों के साथ कनेक्शन है। यहां के कैंडिडेट्स को देश-विदेश के बड़े-बड़े ब्रांड्स से जॉब ऑफर मिल चुके हैं। शानदार प्लेसमेंट और इंटरनेशनल एक्सपोजर के कारण यह क्रिएटिव सोच वालों के लिए परफेक्ट जगह है। कैंडिडेट अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट nift.ac.in,patna पर विजिट कर सकते हैं।