MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • BPSC Incentive Scheme 2025 क्या है और किसे मिलेंगे 50000 रुपये? जानिए

BPSC Incentive Scheme 2025 क्या है और किसे मिलेंगे 50000 रुपये? जानिए

What is BPSC Incentive Scheme 2025: बीपीएससी इनिशिएटिव स्कीम के तहत बिहार में महिला कैंडिडेट को 50000 रु एकमुश्त सहायता दी जाएगी। जानें बीपीएससी इनिशिएटिव स्कीम क्या है, कौन पात्र है, आवेदन कैसे करें, कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे और लास्ट डेट क्या है।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Dec 09 2025, 11:40 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
BPSC 71st प्रीलिम्स पास करने वाली किन महिलाओं को मिलेंगे 50000 रुपये
Image Credit : Getty

BPSC 71st प्रीलिम्स पास करने वाली किन महिलाओं को मिलेंगे 50000 रुपये

बिहार की लड़कियों और महिलाओं को सिविल सर्विसेज में आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के तहत काम करने वाला महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC) अब महिलाओं को BPSC 71st प्रीलिम्स पास करने पर आर्थिक मदद देगा। प्रदेश में महिलाओं की एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज में भागीदारी बढ़ाने के लिए शुरू की गई यह योजना उन उम्मीदवारों के लिए बेहद मददगार साबित हो सकती है, जिनकी तैयारी पैसों की कमी की वजह से रुक जाती है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और लास्ट 31 दिसंबर 2025 है। जानिए आखिर क्या है BPSC Incentive Scheme और किसे मिलेगा 50,000 रुपये।

26
क्या है बीपीएससी इनिशिएटिव स्कीम 2025?
Image Credit : Getty

क्या है बीपीएससी इनिशिएटिव स्कीम 2025?

इस योजना के तहत बिहार की पात्र महिला उम्मीदवारों को एक बार में 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह पैसा आगे की तैयारी में खर्च करने के लिए दिया जाता है ताकि वे मेन्स और इंटरव्यू की बेहतर तैयारी कर सकें। लेकिन योग्य कैंडिडेट ध्यान रखें कि समय सीमा के बाद भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

Related Articles

Related image1
UPSC Personality Test 2025: क्या होता है ई-समन लेटर, इंटरव्यू में क्यों होता है जरूरी?
Related image2
SSC GD Constable Vacancy 2026: किस फोर्स में सबसे ज्यादा वैकेंसी है?
36
BPSC Incentive Scheme का लाभ कौन-कौन महिला उम्मीदवार ले सकती है?
Image Credit : Getty

BPSC Incentive Scheme का लाभ कौन-कौन महिला उम्मीदवार ले सकती है?

यह योजना केवल बिहार की स्थायी महिला निवासियों के लिए है। लेकिन सभी कैटेगरी इसमें शामिल नहीं हैं। जिन कैटेगरी की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा उसमें हैं- जनरल, ईडब्ल्यूएस (Economically Weaker Section), बीसी (Backward Classes)। वहीं जिन कैटेगरी की महिलाएं आवेदन नहीं कर सकतीं उसमें हैं- एससी, एसटी, ईबीसी। साथ ही, आवेदनकर्ता को BPSC 71st Prelims पास किया होना चाहिए। किसी भी सरकारी नौकरी, PSU या राज्य वित्तपोषित संस्थान में कार्यरत नहीं होना चाहिए और इससे पहले इस योजना का लाभ नहीं लिया होना चाहिए।

46
BPSC Incentive Scheme के लिए आवेदन कैसे करें?
Image Credit : Getty

BPSC Incentive Scheme के लिए आवेदन कैसे करें?

बीपीएससी इनिशिएटिव स्कीम 2025 के लिए, जो उम्मीदवार पात्र हैं, वे WCDC की आधिकारिक वेबसाइट wcdc.bihar.gov.in/Careers पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2025 तक है। आवेदन करने के दौरान जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे, जिसकी जानकारी आगे पढ़ें।

56
BPSC Incentive Scheme आवेदन करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी हैं?
Image Credit : Getty

BPSC Incentive Scheme आवेदन करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी हैं?

ऑनलाइन आवेदन के साथ कुछ तय डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना जरूरी है। जिसमें- फोटो और सिग्नेचर, BPSC एडमिट कार्ड (सेल्फ-अटेस्टेड), आधार कार्ड, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट (BC कैटेगरी वालों के लिए), बैंक पासबुक या कैंसिल्ड चेक (खाता नंबर और IFSC के साथ), बैंक खाते में आधार सीडिंग अनिवार्य है। इसके अलावा, एक एफिडेविट भी देना होगा, जिसमें यह स्पष्ट हो कि उम्मीदवार किसी सरकारी या सरकारी वित्तपोषित संस्थान में कार्यरत नहीं है और पहले इस योजना का लाभ नहीं लिया है। एफिडेविट फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट या एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट से बनवाना जरूरी है।

66
बीपीएससी इनिशिएटिव स्कीम 2025 की महत्वपूर्ण बातें
Image Credit : Getty

बीपीएससी इनिशिएटिव स्कीम 2025 की महत्वपूर्ण बातें

  • सभी अपडेट और जानकारी उम्मीदवार के ईमेल पर भेजी जाएगी, इसलिए सही ईमेल दर्ज करें।
  • गलत जानकारी देने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • योजना से जुड़ी डिटेल गाइडलाइंस WCDC की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
  • किसी भी मदद के लिए 0612-2506068 नंबर पर संपर्क करें।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
बिहार समाचार
शिक्षा समाचार
करियर समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UGC Fake University List: एडमिशन से पहले सावधान! 32 यूनिवर्सिटी फर्जी घोषित, यहां देखें लिस्ट
Recommended image2
Best CBSE Schools in Ranchi: रांची के टॉप 5 सीबीएसई स्कूल, रिजल्ट और फैसिलिटी में नंबर वन
Recommended image3
कोटा के JEE टॉपर्स 2026 का वीडियो वायरल, कीपैड फोन बना चर्चा का विषय
Recommended image4
Best CBSE Schools in Patna: पटना के 5 टॉप सीबीएसई स्कूल, रिजल्ट में अव्वल और एक्टिविटीज में भी आगे
Recommended image5
CBSE Class 10 and 12 Exams 2026: फेक न्यूज से रहें सावधान, बोर्ड ने जारी किया अलर्ट
Related Stories
Recommended image1
UPSC Personality Test 2025: क्या होता है ई-समन लेटर, इंटरव्यू में क्यों होता है जरूरी?
Recommended image2
SSC GD Constable Vacancy 2026: किस फोर्स में सबसे ज्यादा वैकेंसी है?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved