CBSE Board Exam 2025 Class 10 Science Paper Analysis: CBSE 10वीं साइंस का पेपर 20 फरवरी को हुआ। जानिए सवाल आसान थे या टफ, एग्जाम देकर निकले छात्रों ने क्वेश्चन पेपर के बारे में क्या बताया।

CBSE Board Exam 2025 Class 10 Science Paper Analysis: 20 फरवरी को CBSE ने 10वीं कक्षा के विज्ञान (Science) विषय का पेपर आयोजित किया। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली। इसी शिफ्ट में 12वीं कक्षा के छात्रों ने टाइपोग्राफी और कंप्यूटर एप्लीकेशन का पेपर दिया। CBSE इस साल देश-विदेश के करीब 44 लाख छात्रों के लिए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं करा रहा है। जानिए 10वीं साइंस का क्वेश्चन पेपर कैसा रहा, एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स ने क्या कहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

CBSE 10वीं साइंस पेपर: एग्जाम देने वाले छात्रों ने क्या कहा?

रांची के छात्रों के अनुसार, पेपर संतुलित था। परीक्षा देकर एग्जाम हॉल से बाहर निकली सुरभि कुमार के अनुसार पेपर आसान था लेकिन फिजिक्स सेक्शन थोड़ा ट्रिकी लगा। वहीं एक और छात्रा रश्मि कुमारी ने कहा कि मेरे लिए पेपर आसान था क्योंकि मैंने NCERT अच्छे से पढ़ी थी। छात्र रमेश यादव ने बताया कि रसायन विज्ञान (Chemistry) में कुछ अनपेक्षित सवाल थे, लेकिन जिनके कांसेप्ट क्लियर थे, उनके लिए कठिन नहीं था। परीक्षा देकर एग्जाम हॉल से बार आई एक और छात्रा नंदिनी ने बताया कि बायोलॉजी सेक्शन आसान था, मैंने आसानी से समय पर पेपर पूरा कर लिया।

सीबीएसई 10वीं साइंस पेपर का एक्सपर्ट एनालिसिस

राधिका वर्मा (साइंस HOD, इंटरनेशनल स्कूल, रांची): पेपर में अधिकतर सवाल अप्लिकेशन और लॉजिकल थिंकिंग पर आधारित थे। सेक्शन A में MCQ का अच्छा मिश्रण था, सेक्शन B में 5 रीजनिंग सवाल थे, सेक्शन C काफी विश्लेषणात्मक था और सेक्शन D कांसेप्चुअल नॉलेज चेक करने के लिए डिजाइन किया गया था।

रुचिका सिंह (HOD, साइंस, विद्या मंदिर स्कूल, गुमला): पेपर समझदारी से डिजाइन किया गया था। इसमें कॉम्पिटेंसी-बेस्ड सवाल थे, जो रट्टा मारने से ज्यादा लॉजिकल थिंकिंग को बढ़ावा देते हैं। विज्ञान के सिद्धांतों की गहरी समझ को परखने के लिए केस स्टडी और डायग्राम-बेस्ड सवाल जोड़े गए थे। पेपर का भाषा स्तर स्पष्ट और आसान था।

ये भी पढ़ें- रेखा गुप्ता के मंत्री कितने पढ़े-लिखे? कोई MBA, डॉक्टर तो 12वीं पास भी

साइंस क्वेश्चन पेपर को लेकर छात्रों की आम राय

  • फिजिक्स और केमिस्ट्री में कुछ सवाल चैलेंजिंग थे।
  • बायोलॉजी सेक्शन सरल था।
  • जिन छात्रों ने NCERT और पिछली परीक्षाओं के प्रश्न पत्र हल किए थे, उन्हें पेपर आसान लगा।

कुल मिलाकर, CBSE 10वीं साइंस का पेपर संतुलित था। जिन छात्रों ने अच्छे से तैयारी की थी, उनके लिए यह आसानी से हल करने योग्य था। परीक्षा में ज्यादातर सवाल कॉन्सेप्ट-बेस्ड और एनालिटिकल थे, जिससे रट्टा लगाने वाले छात्रों को थोड़ी परेशानी हो सकती थी। विशेषज्ञों के अनुसार, पेपर का डिजाइन छात्रों के तार्किक और विश्लेषणात्मक कौशल को परखने के लिए सही था।

ये भी पढ़ें- दिल्ली CM रेखा गुप्ता Vs डिप्टी CM प्रवेश वर्मा: कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा?