CBSE Board Exam 2026 Final Datesheet Out: सीबीएसई ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। यहां देखें पूरी डेटशीट।
CBSE Board Exam 2026 Final Datesheet Released: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 के बोर्ड एग्जाम्स की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। इस बार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू करने की घोषणा की है। कुछ दिन पहले जारी की गई टेंटेटिव डेटशीट पर स्कूलों और स्टूडेंट्स से सुझाव मांगे गए थे, जिन पर विचार करने के बाद अब बोर्ड ने फाइनल टाइमटेबल जारी किया है।
110 दिन पहले जारी की गई है सीबीएसई बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2026
CBSE ने बताया कि यह पहली बार है जब डेटशीट परीक्षाओं से करीब 110 दिन पहले जारी की गई है ताकि छात्र अपनी तैयारी समय से पहले शुरू कर सकें और परीक्षा के तनाव को कम कर सकें। बोर्ड का कहना है कि इस कदम से न सिर्फ छात्रों को बल्कि शिक्षकों और स्कूलों को भी अपनी योजना बनाने में आसानी होगी।
CBSE Class 10 Date Sheet 2026 (फरवरी–मार्च 2026)
| दिन और तारीख | समय | विषय कोड | विषय का नाम |
| मंगलवार, 17 फरवरी 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 041 / 241 | Mathematics (Standard / Basic) |
| बुधवार, 18 फरवरी 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 064 | Home Science |
| शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 | 10:30 AM – 12:30 PM | 407, 412, 415, 416, 418, 419 | Beauty & Wellness, Marketing & Sales, Multi-Media, Multi Skill Foundation, Physical Activity Trainer, Data Science |
| शनिवार, 21 फरवरी 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 101 / 184 | English (Communicative / Language & Literature) |
| सोमवार, 23 फरवरी 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 003, 004, 005, 006, 009, 010, 011, 089 | Urdu Course-A, Punjabi, Bengali, Tamil, Marathi, Gujarati, Manipuri, Telugu – Telangana |
| मंगलवार, 24 फरवरी 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 154, 303 | Elements of Business, Urdu Course-B |
| बुधवार, 25 फरवरी 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 086 | Science |
| गुरुवार, 26 फरवरी 2026 | 10:30 AM – 12:30 PM | 401–422 | Retail, Security, Automotive, Financial Markets, Tourism, Agriculture, Food Production, Front Office Operations, Banking & Insurance, Health Care, Apparel, Electronics & Hardware, Foundation Skills for Sciences, Design Thinking & Innovation |
| शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 | 10:30 AM – 12:30 PM | 165, 402, 417 | Computer Applications, Information Technology, Artificial Intelligence |
| शनिवार, 28 फरवरी 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 016, 119, 122, 131, 132, 133 | Sanskrit, Kashmiri, Sanskrit Pravesh आदि |
CBSE Class 12 Date Sheet 2026 (फरवरी–अप्रैल 2026)
| दिन और तारीख | समय | विषय कोड | विषय का नाम |
| मंगलवार, 17 फरवरी 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 045, 066, 825, 826 | Biotechnology, Entrepreneurship, Shorthand (English/Hindi) |
| बुधवार, 18 फरवरी 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 048 | Physical Education |
| गुरुवार, 19 फरवरी 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 046, 057–061, 816, 823, 042 | Engineering Graphics, Classical Dances, Horticulture, Cost Accounting |
| शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 042 | Physics |
| शनिवार, 21 फरवरी 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 804, 837 | Automotive, Fashion Studies |
| सोमवार, 23 फरवरी 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 835, 848 | Mass Media Studies, Design Thinking & Innovation |
| मंगलवार, 24 फरवरी 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 055 | Accountancy |
| गुरुवार, 26 फरवरी 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 029 | Geography |
| शनिवार, 28 फरवरी 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 043 | Chemistry |
| सोमवार, 2 मार्च 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 003, 022, 031–033, 056, 303 | Urdu, Sanskrit, Music, Dance, Insurance आदि |
| मंगलवार, 3 मार्च 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 074 | Legal Studies |
| गुरुवार, 5 मार्च 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 037 | Psychology |
| शुक्रवार, 6 मार्च 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 104–198 | Regional Languages |
| सोमवार, 9 मार्च 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 041, 241 | Mathematics, Applied Mathematics |
| गुरुवार, 12 मार्च 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 001, 301 | English Elective, English Core |
| सोमवार, 16 मार्च 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 002, 302 | Hindi Elective, Hindi Core |
| बुधवार, 18 मार्च 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 030 | Economics |
| सोमवार, 23 मार्च 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 028 | Political Science |
| गुरुवार, 27 मार्च 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 044 | Biology |
| शनिवार, 28 मार्च 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 054 | Business Studies |
| सोमवार, 30 मार्च 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 027 | History |
| शनिवार, 4 अप्रैल 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 039 | Sociology |
| मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 | 10:30 AM – 1:30 PM | 803 | Web Application |
| गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 | 10:30 AM – 12:30 PM | 821, 829, 844 | Multi-Media, Textile Design, Data Science |
ये भी पढ़ें-JEE Main 2026 में कितना नंबर लाने पर मिलेगा जेईई एडवांस्ड देने का मौका?
JEE Main 2025 एग्जाम से क्लैश नहीं होंगी बोर्ड एग्जाम की तारीखें
CBSE ने बताया कि इस बार डेटशीट तैयार करते वक्त कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखी गईं हैं, जिसमें-
- हर छात्र के दो पेपरों के बीच पर्याप्त गैप दिया गया है।
- 12वीं के छात्रों के लिए एंट्रेंस एग्जाम (जैसे JEE Main) की तारीखों को ध्यान में रखकर परीक्षा तय की गई है।
- शिक्षकों को लंबे समय तक स्कूल से दूर न रहना पड़े, इसके लिए मूल्यांकन शेड्यूल को संतुलित रखा गया है।
- इस बार 40,000 से ज्यादा सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन का ध्यान रखते हुए टाइमटेबल बनाया गया ताकि किसी छात्र के दो पेपर एक ही दिन न पड़ें।
CBSE Board Exam 2026 Final Datesheet for Class 10 12 PDF Download Link
ये भी पढ़ें- CBSE 10वीं बोर्ड में 95% कैसे लाएं? जानिए टॉपर जैसी तैयारी के टिप्स
