DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 102 प्रोसेस सर्वर और चपरासी/अर्डली/डाक चपरासी पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है।

DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने प्रोसेस सर्वर और चपरासी/अर्डली/डाक चपरासी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू होगी और एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 18 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डीएसएसएसबी भर्ती 2024 वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 102 प्रोसेस सर्वर और चपरासी/अर्डली/डाक चपरासी पदों पर चयनित उम्मीदवारों की बहाली की जायेगी।

डीएसएसएसबी भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹100 का भुगतान करना होगा। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिक श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

डीएसएसएसबी भर्ती 2024 आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

डीएसएसएसबी भर्ती 2024: आवेदन कैसे करें

  • ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • सभी जरूरी डिटेल अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें

जानिए भारत में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सांसदों की कितनी है सैलरी

लेडी रोज हैनबरी बनेगी कैमिला पार्ट 2, जानिए क्यों है इस महिला की चर्चा