- Home
- Career
- Education
- Exam Calendar 2026: सीबीएसई बोर्ड से लेकर देश के 10 टॉप एंट्रेंस एग्जाम कब? देखें लिस्ट
Exam Calendar 2026: सीबीएसई बोर्ड से लेकर देश के 10 टॉप एंट्रेंस एग्जाम कब? देखें लिस्ट
Exam Calendar 2026: नया साल 2026 में बोर्ड परीक्षाओं से लेकर देश की बड़ी प्रवेश परीक्षाओं तक, पूरा साल एग्जाम से भरा होगा। जानिए 2026 के 10 प्रमुख एग्जाम, संभावित डेट और जरूरी जानकारी।

CBSE बोर्ड परीक्षा 2026: कक्षा 10वीं–12वीं
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षाएं हर साल की तरह 2026 में भी फरवरी से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से अप्रैल की शुरुआत तक आयोजित की जाएंगी। प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट जनवरी 2026 में पूरे कराए जा जाएंगे। करीब 38 लाख से अधिक छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं, जिससे यह देश की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षा बन जाती है।
CUET UG 2026: ग्रेजुएशन एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली खास परीक्षा
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) के जरिए सेंट्रल यूनिवर्सिटीज और कई स्टेट यूनिवर्सिटीज में ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिला मिलता है। CUET UG 2026 का आयोजन मई-जून के बीच किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया फरवरी-मार्च में शुरू होने की संभावना है, जबकि रिजल्ट जुलाई तक आ सकता है।
CUET PG 2026: पोस्ट ग्रेजुएशन एडमिशन के लिए परीक्षा
प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए CUET PG अब मुख्य परीक्षा बन चुकी है। CUET PG 2026 की परीक्षा मार्च के महीने में आयोजित होने की संभावना है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 दिसंबर 2025 से शुरू हुई है और 14 जनवरी 2026 तक चलेगी।
JEE Main 2026: इंजीनियरिंग एंट्रेंस टेस्ट
IIT, NIT और अन्य टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए JEE Main अहम परीक्षा है। 2026 में यह परीक्षा दो सेशन जनवरी और अप्रैल में आयोजित होगी। पहला सेशन छात्रों को सुधार का मौका देता है, जबकि दोनों सेशन के बाद फाइनल रैंक तय होता है।
NEET UG 2026: मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट
डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए NEET सबसे अहम परीक्षा है। NEET UG 2026 मई के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। आवेदन प्रक्रिया जनवरी-फरवरी 2026 से शुरू हो सकती है।
ICSE-ISC बोर्ड परीक्षा 2026
CISCE बोर्ड की ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) परीक्षाएं भी 12 फरवरी से 6 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। ये परीक्षाएं कॉन्सेप्ट आधारित मानी जाती हैं और देशभर के ICSE बोर्ड के हजारों छात्र इसमें हिस्सा लेते हैं।
CTET 2026: टीचर बनने के आयोजित होने वाली परीक्षा
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) शिक्षक बनने की पहली सीढ़ी है। CTET 2026 का आयोजन 8 फरवरी, रविवार को किया जाएगा। इस परीक्षा के जरिए केंद्रीय विद्यालयों और सरकारी स्कूलों में टीचर बनने का रास्ता खुलता है।
JEE Advanced 2026: आईआईटी में एडमिशन के लिए अहम परीक्षा
IIT में बीटेक और अन्य UG कोर्स में दाखिले के लिए JEE Advanced 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन अप्रैल 2026 में शुरू होंगे। इसमें वही छात्र शामिल हो सकते हैं जो JEE Main 2026 की कट-ऑफ क्वालिफाई करेंगे। परीक्षा 17 मई को संभावित है।
CAT 2026: MBA/PGDM एडमिशन के लिए जरूरी
कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा देश के प्रतिष्ठित IIMs और टॉप B-Schools में MBA/PGDM एडमिशन के लिए सबसे अहम मानी जाती है।
CLAT परीक्षा दिसंबर 2026 में
CLAT (Common Law Admission Test) 2026 परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित होने वाली है। इसका परिणाम और एडमिशन सेशन 20227-28 के लिए होता है। यह राष्ट्रीय स्तर की लॉ प्रवेश परीक्षा है।

