SSC CPO SI की इन हैंड सैलरी कितनी होती है? भत्तों के साथ जानिए पूरा हिसाब
SSC CPO SI Monthly Salary 2026: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से आयोजित, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में चयनित कैंडिडेट को इन हैंड मंथली सैलरी कितनी मिलेगी। जानिए

SSC CPO SI भर्ती 2026
SSC CPO SI का पेपर-1 देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर 9 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 के बीच कराया गया था। प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों के मन में सवाल है कि आगे चयन कैसे होगा और सैलरी कितनी मिलेगी?
SSC CPO SI 2026: चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
SSC CPO SI भर्ती कुल चार चरणों में पूरी होती है। पेपर-1 पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) देना होगा। इसके बाद इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (पेपर-2) होगा। आखिरी चरण में मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। इन सभी स्टेज को पास करने वाले उम्मीदवार ही फाइनल सेलेक्शन तक पहुंचेंगे।
SSC CPO SI की सैलरी कितनी होती है?
SSC CPO SI पद पर चयन होते ही उम्मीदवार को 7वें वेतन आयोग के तहत ₹35,400 की बेसिक सैलरी मिलती है। बाद में एक तय स्तर तक पहुंचने के बाद यह सैलरी ₹1,12,400 प्रति माह तक हो सकती है। SSC CPO SI को केवल बेसिक सैलरी ही नहीं मिलती, बल्कि इसके साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और ट्रांसपोर्ट अलाउंस जैसी कई सरकारी सुविधाएं भी दी जाती हैं, जिससे कुल कमाई काफी बढ़ जाती है।
SSC CPO SI को इन-हैंड सैलरी कितनी होती है?
सभी भत्तों को जोड़ने के बाद SSC CPO SI की इन-हैंड सैलरी आमतौर पर 55 हजार से 65 हजार रुपये के बीच रहती है। हालांकि यह राशि पोस्टिंग शहर और अलाउंस पर निर्भर करती है। SSC CPO SI की नौकरी सिर्फ अच्छी सैलरी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जीवनभर की जॉब सिक्योरिटी, पेंशन और सामाजिक सम्मान भी मिलता है, जिसकी वजह से यह करियर लाखों युवाओं का सपना बन चुका है।
SSC CPO SI Recruitment 2026: कितनी वैकेंसी हैं?
शुरुआत में इस भर्ती के लिए 3073 पद घोषित किए गए थे, लेकिन बाद में वैकेंसी बढ़ाकर 5308 कर दी गई। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू होकर 16 अक्टूबर तक चली थी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी था।

