- Home
- Career
- Education
- Long Weekends 2026: नए साल में कब-कब मिलेंगे लॉन्ग वीकेंड, छुट्टी लेने से पहले देखें पूरी लिस्ट
Long Weekends 2026: नए साल में कब-कब मिलेंगे लॉन्ग वीकेंड, छुट्टी लेने से पहले देखें पूरी लिस्ट
Long Weekends 2026: नए साल में कई बड़े त्योहार और सरकारी छुट्टियां वीकेंड के आसपास आ रही हैं। मतलब, कम छुट्टी लेकर भी आप लंबा वीकेंड निकाल सकते हैं। जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक 2026 में किस-किस महीने में लॉन्ग वीकेंड का मौका कब-कब मिलेगा।

जनवरी- फरवरी 2026: साल की शुरुआत में ही लंबा वीकेंड
2026 की शुरुआत धमाकेदार है। नए साल का दिन गुरुवार को पड़ रहा है। अगर 2 जनवरी को आप छुट्टी ले लें तो 1 जनवरी से 4 जनवरी तक चार दिन का लंबा वीकेंड बन जाएगा। यह ट्रिप या घर में आराम के लिए परफेक्ट समय है। महीने के आखिर में बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस भी वीकेंड के पास आ रहे हैं। 23 और 24 जनवरी को छुट्टी लेकर आप 23 जनवरी से 26 जनवरी तक का लंबा वीकेंड बना सकते हैं। फरवरी महीने में ऐसा एक भी लॉन्ग वीकेंड नहीं मिलेगा।
मार्च- अप्रैल 2026: होली के आसापास मिलेगा लॉन्ग वीकेंड
मार्च और अप्रैल में मौसम भी सुहावना रहता है और त्योहार भी आते हैं। होली के आसपास वीकेंड मिलाकर छोटे-छोटे ट्रिप्स का मजा लिया जा सकता है। अप्रैल में 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे है। यानी बिना ज्यादा छुट्टी लिए तीन दिन का लॉन्ग वीकेंड बना सकता है।
मई- जून 2026: थोड़ी शांति के लिए बढ़िया समय
मई की शुरुआत में बुद्ध पूर्णिमा शुक्रवार को पड़ रही है। इससे तीन दिन का लॉन्ग वीकेंड बनता है। यह समय उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो हरे-भरे या शांत जगहों पर छुट्टी बिताना पसंद करते हैं। जून 2026 के आखिर में मोहर्रम वीकेंड के पास आ रहा है। मानसून शुरू होने से पहले यह छोटी छुट्टी लेने का अच्छा मौका है।
जुलाई- अगस्त 2026: त्योहारों के साथ वीकेंड
जुलाई में कोई लॉन्ग वीकेंड नहीं मिल रहा। लेकिन फिर अगस्त के अंत से त्योहारों का मौसम शुरू हो जाता है। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है, जो कि शुक्रवार का दिन है। ऐसे में शनिवार, रविवार मिला कर लॉन्ग वीकेंड बन रहा है। जिनमें आसानी से छोटे फैमिली ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
सितंबर- अक्टूबर 2026: छुट्टियों की भरमार
4 सितंबर को जन्माष्टमी वीकेंड के आस-पास हैं। इससे तीन दिन की छोटी छुट्टी आसानी से प्लान की जा सकती है। सितंबर में 14 तारीख को गणेश चतुर्थी भी वीकेंड के साथ मिल रही है। वहीं अक्टूबर सबसे ज्यादा छुट्टियों वाला महीना है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती शुक्रवार को पड़ रही है, जिससे तीन दिन का वीकेंड बन जाता है। महीने के आखिर में दशहरा और वाल्मीकि जयंती जैसे त्योहार भी लंबी छुट्टियों का मौका देंगे।
नवंबर- दिसंबर 2026: साल के आखिरी महीनों में भी छुट्टियों की भरमार
साल का आखिरी महीना भी छुट्टियों से भरा हुआ है। नवंबर में दिवाली और गोवर्धन पूजा वीकेंड के आसपास हैं। थोड़ी प्लानिंग से इन त्योहारों की छुट्टियों को और मजेदार बनाया जा सकता है। साल का अंत भी शानदार है क्योंकि 25 दिसंबर को क्रिसमस शुक्रवार को पड़ रहा है, जिससे तीन दिन का लंबा वीकेंड बनता है।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

