Nobel Peace Prize Selection Process: वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। इस बीच जानिए नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता कैसे चुने जाते हैं, पुरस्कार की शुरुआत कब हुई थी। रोचक बातें।
Nobel Peace Prize Interesting Facts: वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी ने यह सम्मान उन्हें 'लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उनकी अनवरत लड़ाई' और 'तानाशाही से लोकतंत्र की शांतिपूर्ण बदलाव की कोशिश' के लिए दिया। कमेटी ने घोषणा करते हुए कहा- मारिया मचाडो शांति और साहस की प्रतीक हैं। उन्होंने मुश्किल हालात में भी लोकतंत्र की मशाल जलाए रखी है, जब देश अंधेरे दौर से गुजर रहा था। इस साल के पुरस्कार को लेकर पहले यह कयास भी लगाए जा रहे थे कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह सम्मान मिल सकता है, लेकिन आखिरकार यह सम्मान वेनेजुएला की इस साहसी महिला नेता के नाम हुआ। मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने के बीच जानिए आखिर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए विजेता कैसे चुना जाता है और कब से हुई नोबेल शांति पुरस्कार देने की शुरुआत?
नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कैसे चुना जाता है विजेता?
- नोबेल शांति पुरस्कार का चयन एक सख्त और गोपनीय प्रक्रिया के तहत किया जाता है।
- किसी भी व्यक्ति को खुद को नामांकित करने की अनुमति नहीं होती।
- नामांकन केवल योग्य लोगों जैसे& राष्ट्रीय सरकारों के सदस्य, शांति शोध संस्थानों के प्रमुख, पूर्व विजेता और प्रोफेसर कर सकते हैं।
- हर साल 31 जनवरी तक नामांकन भेजे जाते हैं।
- इन नामों की नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी समीक्षा करती है और फिर फाइनल लिस्ट तैयार होती है।
- निर्णय आमतौर पर सर्वसम्मति से लिया जाता है, लेकिन अगर सहमति नहीं बनती, तो बहुमत के आधार पर विजेता चुना जाता है।
- खास बात यह है कि नोबेल शांति पुरस्कार अकेला ऐसा पुरस्कार है जो ओस्लो (नॉर्वे) में दिया जाता है, जबकि बाकी सभी पुरस्कार स्टॉकहोम (स्वीडन) में प्रदान किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें- कौन हैं मारिया कोरिना मचाडो, 2025 नोबेल शांति पुरस्कार विजेता वेनेजुएला की साहसी नेता?
कब से हुई नोबेल शांति पुरस्कार देने की शुरुआत, जानिए अहम बातें
नोबेल शांति पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के तहत 1895 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य है, शांति, राष्ट्रों के बीच भाईचारा और युद्ध रोकने के प्रयासों को सम्मानित करना। अब तक यह पुरस्कार 106 बार दिया जा चुका है। 19 बार ऐसा भी हुआ जब कोई विजेता नहीं चुना गया, क्योंकि उस साल कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिला। कई बार यह पुरस्कार दो या तीन लोगों को संयुक्त रूप से भी दिया गया है, जिन्होंने मिलकर शांति की दिशा में काम किया हो।
नोबेल शांति पुरस्कार से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स
- मलाला यूसुफजई सबसे कम उम्र की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता रहीं, केवल 17 साल की उम्र में उन्हें यह पुरस्कार मिला।
- नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले जोसेफ रोटब्लैट सबसे उम्रदराज विजेता थे, उन्हें 86 साल की उम्र में यह सम्मान मिला।
- अब तक 143 लोग यह पुरस्कार जीत चुके हैं, जिनमें से 20 महिलाएं रही हैं।
- नोबेल शांति पुरस्कार की पहली महिला विजेता थीं बेर्था वॉन सट्नर, जिन्होंने 1905 में यह सम्मान जीता था।
ये भी पढ़ें- Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले को मिलता है कितना पैसा? जानें अहम बातें
