Saina Nehwal Education: बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की अपने पति बैडमिंटन खिलाड़ी परुपल्ली कश्यप से सेपरेशन की खबरें चर्चा में हैं। इस बीच जानिए साइना नेहवाल का एजुकेशन, करियर और पर्सनल लाइफ की रोचक बातें।
Saina Nehwal Education: पॉपुलर बैडमिंटन पलेयर साइना नेहवाल का नाम आज के समय में कौन नहीं जानता। खास कर युवाओं के लिए तो वह एक रोल मॉडल हैं। लेकिन साइना को यह प्रसिद्धि रातों रात नहीं मिली। इसके पीछे उनकी अथक मेहनत और समर्पण का हाथ है। इनदिनों साइना नेहवाल फिर से सुर्खियों में है लेकिन इस बार वजह उनका गेम नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। वह अपने पति और बैडमिंटन खिलाड़ी परुपल्ली कश्यप के साथ सेपरेशन को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच जानिए साइना नेहवाल कितनी पढ़ी-लिखी हैं, एजुकेशन क्वालिफिकेशन, करियर, पर्सनल लाइफ की रोचक बातें।
Saina Nehwal Educational Qualification: हरियाणा में जन्म, हैदराबाद में हुई पढ़ाई-लिखाई
साइना नेहवाल का जन्म 17 मार्च 1990 को हरियाणा में हुआ था। उनके पिता डॉ. हरवीर सिंह व मां का नाम उषा नेहवाल है। साइना नेहवाल की शुरुआती पढ़ाई हरियाणा और हिसार के अलग-अलग स्कूलों में हुई। बाद में उनकी फैमिली हरियाणा से हैदराबाद में शिफ्ट हो गई। यहां उन्होंने नई भाषा समझने और बच्चों से घुलने-मिलने के लिए बैडमिंटन खेलना शुरू किया। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई कैंपस स्कूल सीसीएस एचएयू, हिसार से पूरी की। हैदराबाद शिफ्ट होने के बाद भी साइना नेहवाल की पढ़ाई कई स्कूलों से हुई। भारतीय विद्या भवन पब्लिक स्कूल, हैदराबाद और NIRD स्कूल, राजेंद्रनगर से स्कूली पढ़ाई पूरी की। फिर उन्होंने सेंट ऐन्स कॉलेज फॉर विमेन, हैदराबाद में एडमिशन लिया लेकिन अपने गेम पर फोकस करने के कारण पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई।
पढ़ाई के साथ-साथ बैडमिंटन में भी खुद को निखारा
साइना नेहवाल की मां उषा नेहवाल भी एक स्टेट लेवल बैडमिंटन प्लेयर थीं। वह अपनी बेटी को बैडमिंटन प्लेयर बनाना चाहती थीं, इसके लिए उन्होंने बचपन से ही उन्हें एक प्लेयर के रूप में निखारना शुरू कर दिया। उन्हीं के सपने को पूरा करने के लिए साइना ने मात्र 8 साल की उम्र से बैडमिंटन की ओर कदम बढ़ाया। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने बैडमिंटन में भी खूब मेहनत की खुद को इतना निखारा कि 2008 में BWF वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप जीतकर सबको हैरान कर दिया। इसी साल उन्होंने बीजिंग ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया और क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।
ये भी पढ़ें- Top 7 Sarkari Naukri 2025: सरकारी नौकरियों की बहार, NHPC, AAI, RSSB में निकली बंपर भर्तियां, देखें लिस्ट
Saina Nehwal Success Story: साइना नेहवाल ने लंदन ओलंपिक 2012 में रचा इतिहास
साइना नेहवाल ने साल 2021 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। ओलंपिक में बैडमिंटन में मेडल जीतने वाली वह भारत की पहली खिलाड़ी बनीं। इस जीत के बाद उन्हें फिर कभी पीछे मुडकर नहीं देखना पड़ा।
साइना नेहवाल को मिल चुके हैं कई अवार्ड
साइना नेहवाल को भारत सरकार की ओर से अर्जुन अवार्ड, राजीव गांधी खेल रत्न और पद्म भूषण जैसे बड़े सम्मान मिल चुके हैं। वह अब तक 24 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय टाइटल जीत चुकी हैं, जिनमें 11 सुपर सीरीज खिताब भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- NEET UG 2025 MCC काउंसलिंग शेड्यूल जारी: 21 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू, इस बार 4 राउंड, देखें पूरा टाइमटेबल
साइना नेहवाल की पर्सनल लाइफ और राजनीति में कदम
साइना नेहवाल की शादी 14 दिसंबर 2018 को बैडमिंटन खिलाड़ी परुपल्ली कश्यप से हुई थी। हालांकि अब उन्होंने सेपरेशन की बात कही है। बैडमिंटन में अपना जलवा दिखाने वाली इस प्लयेर ने 29 जनवरी 2020 को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन की। पॉलिटिक्स में आने के पीछे के कारणों के बारे में उन्होंने कहा था कि वह पीएम नरेंद्र मोदी से बेहद प्रेरित हैं।
