सार
Shivangi Swaroop Navy pilot: बिहार की शिवांगी स्वरूप ने इंजीनियरिंग छोड़ नौसेना में पहली महिला डोर्नियर पायलट बनकर इतिहास रचा। जानिए उनके सफर की अनोखी दास्तां।
Shivangi Swaroop Indian Navy First Female Pilot Success Story: मुजफ्फरपुर, बिहार की 25 वर्षीय शिवांगी स्वरूप ने भारतीय नौसेना में एक नई मिसाल कायम की है। वह देश की पहली महिला पायलट बनीं, जिन्होंने डोर्नियर सर्विलांस एयरक्राफ्ट उड़ाने का गर्व हासिल किया। शिवांगी का सफर एक इंजीनियरिंग छात्रा से लेकर भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बनने तक का रहा, जो कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास की अद्भुत कहानी है।
शिवांगी स्वरूप का इंजीनियरिंग से नौसेना में पायलट बनने का अनोखा सफर
शिवांगी ने अपनी शुरूआत इंजीनियरिंग के क्षेत्र में की थी और सिक्किम मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया। हालांकि, चौथे साल में उनके जीवन ने एक नया मोड़ लिया, जब उन्होंने नौसेना में महिला पायलट की भर्ती के बारे में सुना। इस मौके को न छोड़ते हुए, शिवांगी ने पायलट बनने की दिशा में अपने कदम बढ़ाए।
प्राइवेट बैंक में भी किया काम लेकिन नौसेना की भर्ती पर रही नजर
नौसेना की ओर रुख करते हुए शिवांगी ने अपनी पढ़ाई के बाद कुछ महीनों तक निजी बैंक में काम किया, लेकिन उनकी नजर हमेशा भारतीय नौसेना की भर्ती पर थी। 2017 में उन्होंने SSC (शॉर्ट सर्विस कमीशन) परीक्षा पास की और कोच्चि में पायलट ट्रेनिंग शुरू की। इस ट्रेनिंग के बाद शिवांगी भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बन गईं, जो डोर्नियर एयरक्राफ्ट उड़ा सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Budget 2025: 10,000 नई फेलोशिप, शिक्षा-रोजगार के लिए 10 बड़े ऐलान
स्कूल के प्रधानाचार्य हैं पिता, मां गृहिणी
परिवार और सपनों का साथ शिवांगी के पिता हरिभूषण सिंह एक स्कूल के प्रधानाचार्य हैं और मां एक गृहिणी हैं। वे परिवार में सबसे बड़ी हैं। उनके माता-पिता ने हमेशा उनके सपनों को साकार करने में मदद की। 2018 में, जब उपाध्यक्ष ए.के. चौधरी ने शिवांगी की भर्ती की घोषणा की, तो यह उनके परिवार के लिए गर्व का पल था।
ये भी पढ़ें- क्या है भारतीय भाषा पुस्तक योजना, छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा?