Future Jobs: AI और रोबोट्स के आने से जॉब मार्केट तेजी से बदल रहा है। जानिए आने वाले 10 सालों में कौन-सी नौकरियां हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगी और किनकी डिमांड बढ़ेगी।
Jobs in Next 10 Years: अगर आप अभी पढ़ाई कर रहे हैं, नौकरी की तलाश में हैं या करियर बदलने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आने वाले 10 साल में जॉब मार्केट आज जैसा नहीं रहेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऑटोमेशन, रोबोटिक्स और नई टेक्नोलॉजी कई पुराने कामों का तरीका बदल देंगे। कुछ नौकरियां धीरे-धीरे कम होती जाएंगी, जबकि कई नए प्रोफेशन तेजी से आगे बढ़ेंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि आने वाला समय किसका होगा, कौन सी नौकरियां खत्म होंगी, कौन सी सबसे ज्यादा बढ़ेंगी और इसे लेकर किसे अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए? आइए जानते हैं अगले 10 साल में करियर का मीटर किस ओर घूमने वाला है...
ये 5 नौकरियां हो जाएंगी 'आउट-ऑफ-डेट'
डेटा एंट्री और बेसिक क्लर्क
कंप्यूटर में सिर्फ डेटा टाइप करना या एक एक्सेल शीट से दूसरी में कॉपी-पेस्ट करने का काम अब चंद सेकंड में सॉफ्टवेयर कर लेते हैं। अगले कुछ सालों में डेटा एंट्री ऑपरेटर की पोस्ट पूरी तरह गायब हो सकती हैं।
बेसिक कॉल सेंटर और कस्टमर केयर
क्या आपने नोटिस किया है कि अब स्विगी, जोमैटो या बैंक की साइट पर आपकी बात किसी इंसान से नहीं, बल्कि चैटबॉट (Chatbot) से होती है? एआई अब लोगों की आवाज और सवाल समझने लगा है, इसलिए नॉर्मल कस्टमर सपोर्ट की जरूरत खत्म हो सकती हैं।
सिंपल ट्रांसलेटर और प्रूफरीडर
सिर्फ एक भाषा से दूसरी भाषा में शब्द बदलने का काम अब गूगल ट्रांसलेट या AI टूल्स इंसानों से बेहतर और तेज कर रहे हैं। बिना फीलिंग और स्टोरीटेलिंग के सिर्फ ग्रामर चेक करने वालों की नौकरी खतरे में है।
कैशियर और टोल प्लाजा वर्कर
UPI (फोनपे, गूगल पे) और फास्टैग (FASTag) ने कैश का लेन-देन लगभग खत्म कर दिया है। सुपरमार्केट में भी अब 'सेल्फ-चेकआउट' मशीनें आ रही हैं, जहां आप खुद स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं।
एंट्री-लेवल कोडर
अगर कोई कोडर सिर्फ रटा-रटाया बेसिक कोड लिखता है, तो अब वह काम AI चुटकियों में कर रहा है। कोडिंग (बेसिक प्रोग्रामिंग) में अब सिर्फ उन लोगों की जगह बचेगी जो लॉजिक और बड़ी प्रॉब्लम सॉल्व करना जानते हैं।
अगले 10 साल में इन 5 नौकरियों में छप्परफाड़ कमाई का मौका
AI प्रॉम्प्ट इंजीनियर
अगर पुरानी नौकरियां जाएंगी, तो नई टेक्नोलॉजी अपने साथ लाखों नई जॉब्स लेकर भी आएगी। 2036 तक कुछ लोगों का जलवा होगा। ऐसे ही लोगों में एआई प्रॉम्प्ट इंजीनियर शामिल हैं। AI अपने आप कुछ नहीं करता, उसे सही कमांड देनी पड़ती है। जो इंसान AI को सही तरीके से निर्देश देकर अपना मनचाहा काम निकलवा सकेगा, उसे कंपनियां मुंहमांगी सैलरी देंगी।
डेटा एनालिस्ट और साइंटिस्ट
आज के समय में डेटा ही सबकुछ है। करोड़ों लोगों के डेटा को देखकर यह समझना कि कस्टमर क्या चाहता है, मार्केट में क्या बिकेगा, यह काम करने वाले डेटा एनालिस्ट आने वाले दशक के सुपरस्टार होंगे।
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट
जब सब कुछ ऑनलाइन हो जाएगा, तो हैकर्स का खतरा भी कई गुना बढ़ जाएगा। कंपनियों के डेटा, बैंक अकाउंट्स और प्राइवेसी को हैकर्स से बचाने वाले डिजिटल सिक्योरिटी गार्ड्स (साइबर एक्सपर्ट्स) की डिमांड कभी कम नहीं होगी।
मेंटल हेल्थ थेरेपिस्ट और काउंसेलर
स्क्रीन टाइम बढ़ने, सोशल मीडिया के प्रेशर और भागदौड़ भरी जिंदगी से तनाव (स्ट्रेस) तेजी से बढ़ रहा है। रोबोट कभी किसी का दुख नहीं समझ सकता है। इसलिए इंसानों को डिप्रेशन और स्ट्रेस से निकालने वाले थेरेपिस्ट और साइकोलॉजिस्ट की मांग बहुत ज्यादा बढ़ेगी।
ग्रीन एनर्जी और EV टेक्नीशियन
दुनिया अब पेट्रोल-डीजल छोड़कर सोलर पावर और इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) की तरफ भाग रही है। ऐसे में सोलर पैनल डिजाइन करने वाले, ई-बैटरी बनाने वाले और ग्रीन एनर्जी से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए जॉब्स की बाढ़ आ सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में भविष्य की नौकरियों और करियर से जुड़ी जो भी जानकारियां दी गई हैं, वे मौजूदा तकनीकी ट्रेंड्स (Tech Trends), अनुमानों और एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित हैं। इसका उद्देश्य केवल आपको जानकारी देना और जागरूक करना है। किसी भी नए कोर्स को चुनने या करियर बदलने का फैसला लेने से पहले अपने स्तर पर रिसर्च जरूर करें और संबंधित क्षेत्र के करियर काउंसलर की सलाह जरूर लें।


