Gauri Spratt Career: क्या अभिनेता आमिर खान गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं? गौरी स्प्रैट का एजुकेशन बैकग्राउंड क्या है? गौरी स्प्रैट क्या करती हैं? उनके माता-पिता कौन हैं? गौरी स्प्रैट और आमिर खान की उम्र में कितना फर्क है। क्या गौरी स्प्रैट सिर्फ फैशन इंडस्ट्री तक सीमित हैं?

Gauri Spratt Career Profile: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन से ठीक पहले अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलवाकर सभी को चौंका दिया। इसके बाद से सोशल मीडिया और गूगल पर गौरी स्प्रैट का नाम तेजी से ट्रेंड करने लगा। लोग सिर्फ उनके और आमिर खान के रिश्ते के बारे में ही नहीं, बल्कि उनके एजुकेशन, प्रोफेशनल बैकग्राउंड और करियर के बारे में भी जानना चाहते हैं। जानिए आमिर खान से जल्द ही शादी करने जा रही गौरी स्प्रैट का एजुकेशन, करियर और लाइफ की रोचक बातें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गौरी स्प्रैट का एजुकेशन: बेंगलुरु में हुई पढ़ाई, विदेश से सीखी फैशन की बारीकियां

गौरी स्प्रैट का संबंध बेंगलुरु से है और उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वहीं पूरी की। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बेंगलुरु के ब्लू माउंटेन स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद फैशन और क्रिएटिव इंडस्ट्री में रुचि होने के कारण उन्होंने हायर एजुकेशन के लिए लंदन का रुख किया। साल 2004 में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स, लंदन से FDA Styling & Photography का कोर्स किया। इस कोर्स ने उन्हें फैशन, स्टाइलिंग और विजुअल प्रेजेंटेशन की गहरी समझ दी, जिसका फायदा उन्हें आगे के करियर में मिला।

गौरी स्प्रैट करियर और फैमिली बैकग्राउंड: फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में बनाया अपना नाम

गौरी का करियर लंबे समय से फैशन और ब्यूटी सेक्टर से जुड़ा रहा है। उनकी मां रीता स्प्रैट बेंगलुरु में एक सैलून चलाती थीं, ऐसे में इस इंडस्ट्री से उनका जुड़ाव बचपन से रहा। यही वजह रही कि उन्होंने भी इसी फील्ड को अपना प्रोफेशनल करियर चुना। वर्तमान में गौरी मुंबई में BBlunt सैलून से जुड़ी हुई हैं और उसके संचालन की जिम्मेदारियों को संभाल रही हैं। ब्यूटी और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री में उनका अनुभव उन्हें एक सफल प्रोफेशनल के रूप में स्थापित करता है। गौरी स्प्रैट की मां, रीता स्प्रैट, एक पंजाबी-आयरिश सैलून बिजनेस वुमन हैं, जबकि उनके पिता, रॉबर्ट स्प्रैट तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की उम्र में कितना फर्क?

जानकारी के अनुसार गौरी स्प्रैट 48 साल की हैं, जिनका जन्म 1978 में हुआ था। वहीं बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का जन्म 1965 में हुआ था। से लगभग 13 साल छोटी हैं, जिनकी उम्र 59 साल जल्द ही 60 साल के हो जाएंगे।

गौरी स्प्रैट और आमिर खान का पर्सनल ही नहीं प्रोफेशनल रिलेशन भी

मीडिया से बातचीत के दौरान गौरी ने बताया कि वह इन दिनों आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ भी काम कर रही हैं। यानी उनका और आमिर का रिश्ता सिर्फ निजी जीवन तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रोफेशनल स्तर पर भी दोनों साथ काम कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि गौरी और आमिर एक-दूसरे को करीब 25 वर्षों से जानते हैं, जबकि दोनों ने लगभग 18 महीने पहले डेटिंग शुरू की थी और अब दोनों की शादी की चर्चा सुर्खियों में है।