MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
UN Intervention Alert
Egypt Bus Accident
AIIMS Delhi News
Shivpuri News
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Hal Shashthi Vrat Katha
Delhi Bus Safety Rules
Who is Sana Ganguly?
Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office Collection
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Credit Card Closure New Rules
Yogi Adityanath AI Video Row
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Career
  • NDA Exam 2026: सिर्फ 7 दिनों में क्विक रिवीजन का मास्टर प्लान, ऐसे करें लास्ट टाइम तैयारी

NDA Exam 2026: सिर्फ 7 दिनों में क्विक रिवीजन का मास्टर प्लान, ऐसे करें लास्ट टाइम तैयारी

NDA Exam 2026 की तैयारी के लिए सिर्फ अब कुछ हर दिन बचे हैं। ऐसे में 7 दिनों का क्विक रिवीजन प्लान जानें। लास्ट मिनट स्ट्रेटेजी, मैथ्स, GAT और मॉक टेस्ट टिप्स के साथ जानिए कैसे बढ़ाएं अपना स्कोर और NDA परीक्षा आसानी से क्रैक करें।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Apr 02 2026, 11:43 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
NDA और NA (I) परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को
Image Credit : Getty

NDA और NA (I) परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को

संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) 12 अप्रैल 2026 को NDA और NA (I) परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। ऐसे में अब समय बहुत कम बचा है और यही वो दौर है जब सही रणनीति आपको सफलता के करीब पहुंचा सकती है। अगर आपकी तैयारी अधूरी लग रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, बस अगले 7 दिन स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करने हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
NDA एग्जाम से पहले आखिरी 7 दिनों में क्या करना सबसे जरूरी है
Image Credit : Getty

NDA एग्जाम से पहले आखिरी 7 दिनों में क्या करना सबसे जरूरी है

अब नई चीजें शुरू करने का समय नहीं है। इस समय का गोल्डन रूल है, जो पढ़ा है, उसी को मजबूत करना। लगातार रिवीजन करें, सवाल हल करें और खुद को मॉक टेस्ट से जांचते रहें। यही तीन चीजें आपको इस छोटे समय में भी अच्छा स्कोर दिला सकती हैं। NDA में कुल 900 नंबर का पेपर होता है, 300 मैथ्स और 600 GAT। लेकिन सबसे जरूरी बात ये है कि आपको हर सवाल नहीं करना है। स्मार्ट कैंडिडेट वही होता है जो सिर्फ वही सवाल करता है जिसमें वह कन्फिडेंट हो। कटऑफ अक्सर 360-370 के आसपास रहती है, इसलिए टारगेट क्लियर रखें।

Related Articles

Related image1
Best Courses After 12th: 12वीं के बाद कौन सा कोर्स करें? ये 10 ऑप्शन दिलाएंगे जल्दी नौकरी+ मोटी सैलरी
Related image2
UPPSC Success Story: प्रयागराज की ननद-भाभी बनीं PCS अफसर, साथ पढ़ाई और परिवार का प्यार बना सफलता का राज
36
NDA 7 Day Revision Plan: 7 दिनों का पूरा रिवीजन प्लान
Image Credit : Getty

NDA 7 Day Revision Plan: 7 दिनों का पूरा रिवीजन प्लान

Day 1-2: फुल सिलेबस का फास्ट रिवीजन

पहले दो दिन में पूरे सिलेबस को तेजी से दोहराएं। मैथ्स के फॉर्मूले, इंग्लिश के ग्रामर रूल्स और GAT के बेसिक कॉन्सेप्ट्स को एक बार रीफ्रेश कर लें। यह समय कमजोर टॉपिक्स पहचानने का भी है।

Day 3-4: प्रैक्टिस + पिछले साल के सवाल

अब सिर्फ पढ़ना नहीं, लिखकर प्रैक्टिस करना शुरू करें। मैथ्स के 50-60 सवाल रोज हल करें और GAT के पुराने पेपर लगाएं। इससे आपको पेपर का पैटर्न और सवालों का लेवल समझ आएगा।

Day 5: फुल मॉक टेस्ट और एनालिसिस

पूरा पेपर टाइम में बैठकर हल करें। इसके बाद सबसे जरूरी काम है, अपनी गलतियों का एनालिसिस। देखें कहां टाइम वेस्ट हुआ, कौन से सवाल गलत हुए।

Day 6: कमजोर टॉपिक्स पर फोकस

अब जो भी आपकी कमजोरियां हैं, सिर्फ उन्हीं पर काम करें। चाहे वो मैथ्स का कोई चैप्टर हो या इंग्लिश का ग्रामर, उसे क्लियर करें।

Day 7: लाइट रिवीजन + माइंड सेट

आखिरी दिन ज्यादा दबाव न लें। बस हल्का रिवीजन करें, फॉर्मूले देखें और खुद को मानसिक रूप से तैयार करें। अच्छी नींद लें, यही आपकी परफॉर्मेंस तय करेगी।

46
NDA Maths GAT Preparation Tips: मैथ्स और GAT में स्कोर कैसे बढ़ाएं
Image Credit : Getty

NDA Maths GAT Preparation Tips: मैथ्स और GAT में स्कोर कैसे बढ़ाएं

मैथ्स आपका गेम चेंजर है। रोज फॉर्मूले दोहराएं और प्रैक्टिस करें। लेकिन याद रखें बहुत कठिन सवालों में समय बर्बाद न करें। सिर्फ वही सवाल करें जो आपको आते हैं। इंग्लिश स्कोरिंग सेक्शन है। रोज नए शब्द सीखें, ग्रामर पर फोकस करें और एरर डिटेक्शन की प्रैक्टिस करें। थोड़ा-थोड़ा रोज करने से बड़ा फर्क पड़ता है। GAT बहुत बड़ा है, इसलिए स्मार्ट बनें। साइंस के बेसिक्स (9-10 लेवल), इतिहास में स्वतंत्रता संग्राम, भूगोल के जरूरी टॉपिक्स और करंट अफेयर्स पर फोकस करें। सब कुछ पढ़ने की बजाय जरूरी चीजें चुनकर पढ़ें।

56
NDA Mock Test Strategy: मॉक टेस्ट क्यों हैं सबसे जरूरी
Image Credit : Getty

NDA Mock Test Strategy: मॉक टेस्ट क्यों हैं सबसे जरूरी

मॉक टेस्ट आपको असली परीक्षा जैसा अनुभव देते हैं। कोशिश करें कि इन 7 दिनों में कम से कम 2-3 फुल टेस्ट जरूर दें। हर टेस्ट के बाद एनालिसिस करना ही असली गेम चेंजर है।

66
NDA Last Minute Tips: एनडीए परीक्षा के दिन इस बात का ध्यान रखें कैंडिडेट्स
Image Credit : Getty

NDA Last Minute Tips: एनडीए परीक्षा के दिन इस बात का ध्यान रखें कैंडिडेट्स

पेपर में जल्दबाजी न करें। पहले आसान सवाल करें, कठिन को छोड़ दें। क्योंकि गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग होती है। NDA निकालना मुश्किल है, लेकिन सही रणनीति से बिल्कुल संभव है। इन 7 दिनों में अगर आप स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करते हैं, तो आप अपना स्कोर काफी हद तक सुधार सकते हैं।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
परीक्षा समाचार
करियर समाचार
शिक्षा समाचार
यूपीएससी
यूपीएससी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
New York AI Ban: 6 लाख छात्रों के लिए AI बंद...क्या बच्चों को AI से दूर रखना सही फैसला?
Recommended image2
Career Tips: करियर में आगे बढ़ने के 9 ‘शेडी’ कॉर्पोरेट मूव्स, रिक्रूटर ने बताया तरीका
Recommended image3
Southern Railway Apprentice Recruitment 2026: 4308 पद, अंतिम तिथि 27 September 2026
Recommended image4
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए कब तक कर सकते हैं आवेदन? जानें लास्ट डेट, ये 9 डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी
Recommended image5
सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली कौन हैं? 98% नंबर से UCL तक, अब इस फील्ड में बना रहीं करियर
Related Stories
Recommended image1
Best Courses After 12th: 12वीं के बाद कौन सा कोर्स करें? ये 10 ऑप्शन दिलाएंगे जल्दी नौकरी+ मोटी सैलरी
Recommended image2
UPPSC Success Story: प्रयागराज की ननद-भाभी बनीं PCS अफसर, साथ पढ़ाई और परिवार का प्यार बना सफलता का राज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved