India Post GDS 4th Merit List 2026 Out: क्या इंडिया पोस्ट ने GDS 4th मेरिट लिस्ट 2026 जारी कर दी है? क्या उम्मीदवार अब ऑनलाइन अपना नाम और चयन स्थिति चेक कर सकते हैं? क्या इस भर्ती में 28,636 पदों पर चयन 10वीं के अंकों के आधार पर किया जा रहा है? क्या आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जरूरी होगा?
India Post GDS 4th Merit List 2026 Released: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की 4th मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अपनी चयन स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए देशभर में 28,636 पदों को भरा जा रहा है। मेरिट लिस्ट में अलग-अलग पोस्टल सर्किल के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। हालांकि, केवल लिस्ट में नाम आ जाना अंतिम चयन की गारंटी नहीं है, क्योंकि आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जरूरी होगा।

GDS 4th मेरिट लिस्ट कैसे तैयार हुई?
- इंडिया पोस्ट ने इस बार चयन पूरी तरह 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर सिस्टम जनरेटेड मेरिट से किया है।
- सभी उम्मीदवारों के 10वीं के मार्क्स को आधार बनाया गया है।
- जिन बोर्ड्स में ग्रेड दिए जाते हैं, उन्हें मार्क्स में बदला गया।
- प्रतिशत की गणना चार दशमलव तक की गई है ताकि चयन में पारदर्शिता बनी रहे।
GDS 4th मेरिट लिस्ट 2026 कैसे चेक करें?
अगर आप अपना नाम लिस्ट में देखना चाहते हैं तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें-
- इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “GDS Merit List 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना संबंधित पोस्टल सर्किल चुनें।
- PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- उसमें अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें।
- PDF डाउनलोड करके सेव कर लें।
India Post GDS 4th Merit List 2026 Direct Link
GDS कैंडिडेट्स के लिए जरूरी बातें
मेरिट लिस्ट में नाम आना फाइनल सिलेक्शन नहीं है। चयन के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा। सभी ओरिजिनल दस्तावेज तय सेंटर पर जांचे जाएंगे। अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट नियमित चेक करनी होगी।
आगे क्या होगा?
जो उम्मीदवार इस मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट हुए हैं, उन्हें आगे की प्रक्रिया जैसे-
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल
- जॉइनिंग प्रोसेस
- और अन्य भर्ती अपडेट्स के लिए समय-समय पर इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना होगा।


