Jharkhand Board Matric Topper List 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। यहां देखें JAC मैट्रिक टॉपर्स लिस्ट, टॉप 3 में शामिल 12 छात्रों के नाम, उनके अंक और पास प्रतिशत की पूरी जानकारी। साथ ही जानें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट ऑनलाइन।

Jharkhand Board Matric Topper List 2026: झारखंड के लाखों छात्रों का लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। Jharkhand Academic Council (JAC) ने 23 अप्रैल 2026 को मैट्रिक यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इस साल का रिजल्ट कई मायनों में खास है। न सिर्फ पास प्रतिशत बढ़ा, बल्कि टॉपर्स लिस्ट में भी संतुलन और शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से चेक और डानलोड कर सकते हैं। नीचे देंख इस साल के झारखंड मैट्रिक टॉपर्स की लिस्ट, नाम और नंबर।

Jharkhand Board 10th Topper List 2026: रैंक 1 में 4 छात्रों ने मारी बाजी

इस साल टॉप पोजिशन पर एक नहीं, बल्कि चार छात्रों ने कब्जा जमाया। सभी ने 498 अंक हासिल कर 99.60% के साथ पहला स्थान हासिल किया।

प्रथम स्थान (Rank 1)

  • प्रियांशु कुमारी- इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग
  • शिवांगी कुमारी- एस एस हाई स्कूल, बानो, सिमडेगा
  • प्रेम कुमार साहू- प्रेमचंद हाई स्कूल, मेसरा, रांची
  • सनी कुमार वर्मा- सेंट अलॉयसियस हाई स्कूल, रांची

दूसरा स्थान: 99.20% के साथ 4 छात्र

दूसरे स्थान पर भी कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहां चार छात्रों ने 496 अंक हासिल किए।

  • दिव्यांशु उरांव- सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, गुमला
  • खिलेश साहू- सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, गुमला
  • वैष्णवी श्री- इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग
  • जुलिता मिंज- इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग

तीसरा स्थान: 98.80% के साथ 4 टॉपर्स

तीसरे स्थान पर भी चार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 494 अंक हासिल किए।

  • महताब अंसारी- सेंट जॉन्स हाई स्कूल, नवातर
  • प्रीत राज- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ओरमांझी
  • अमिशा कुमारी- इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग
  • दीप्ति रानी- इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग

झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 टॉप 3 में लड़कियां vs लड़के: बराबरी की शानदार मिसाल

इस बार की टॉपर्स लिस्ट की सबसे बड़ी खासियत रही जेंडर बैलेंस। टॉप 3 में कुल 12 छात्रों ने जगह बनाई, जिनमें- 6 लड़कियां और 6 लड़के हैं। यह आंकड़ा बताता है कि झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियां भी बराबरी से आगे बढ़ रही हैं।

JAC 10th Result 2026: इस बार रिकॉर्ड तोड़ पास प्रतिशत

इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 4.24 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 4.22 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

  • कुल पास छात्र: 4,02,178
  • पास प्रतिशत: 95.27%
  • फर्स्ट डिवीजन: 2,26,957
  • सेकंड डिवीजन: 1,60,673
  • थर्ड डिवीजन: 14,548

यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि इस बार छात्रों का प्रदर्शन पिछले सालों की तुलना में बेहतर रहा है।

यहां चेक करें Jharkhand Board 10th Result 2026

छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं-

  • jacresults.com
  • jac.jharkhand.gov.in

झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 चेक करने का तरीका

  • आधिकारिक वेबसाइट खोलें
  • “JAC 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • Roll Code और Roll Number दर्ज करें
  • Submit पर क्लिक करें
  • रिजल्ट स्क्रीन पर देखें और डाउनलोड करें।